Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Nobel Peace Prize 2021: मारिया रेसा और दिमित्री मुरातोव इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार


  1. नई दिल्ली: नोबेल शांति पुरस्कार-2021 की घोषणा कर दी गई है। इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की लड़ाई के लिए फिलीपीन की मारिया रेसा और रूस के दिमित्री मुरातोव को देने की घोषणा की गई है। इस संबंध में नोबेल प्राइज के ट्विटर हैंडल की ओर से जानकारी दी गई। यह पुरस्कार किसी उस संगठन या व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने राष्ट्रों के बीच भाइचारे और बंधुत्व को बढ़ाने के लिए सर्वश्रेष्ठ काम किया हो।

पिछले साल यह पुरस्कार विश्व खाद्य कार्यक्रम को दिया गया था, जिसकी स्थापना 1961 में विश्व भर में भूख से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहावर के निर्देश पर किया गया था।