News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली बंगाल राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : सुप्रीम कोर्ट ने सेवाओं को नियंत्रित करने पर दिल्ली-केंद्र विवाद को 5 न्यायाधीशों की संविधान पीठ के पास भेजा


नई दिल्ली, रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस द्वारा यूक्रेन पर लगातार हमले किये जा रहे हैं। इस बीच यूएनएससी में भारत ने एक बार फिर अपना तटस्थ पक्ष रखा है और शांति की अपील की है। वहीं भारत ने यूक्रेन के बूचा में नागरिकों की हत्या की भी कड़ी निंदा की है और स्वतंत्र जांच के आह्वान का समर्थन किया है। यूएनएससी ब्रीफिंग में टीएस तिरुमूर्ति ने बताया कि भारत शांति के पक्ष में बना हुआ है और मानता है कि इस संघर्ष में कोई विजयी पक्ष नहीं होगा।

  • BJP workers protest against Kejriwal: केजरीवाल के खिलाफ जनकपुरी थाने के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

     

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब पुलिस के खिलाफ जनकपुरी थाने के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन किया। भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

  • Delhi-Centre dispute: दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण का मामला संविधान पीठ के पास भेजा गया

     

    सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण के मुद्दे को फैसले के लिए पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ के पास भेज दिया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और हेमा कोहली की पीठ ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पांच-न्यायाधीशों की पीठ ने केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच विवाद के सभी मुद्दों को सेवाओं को छोड़कर, इस मुद्दे को संविधान में संदर्भित करते हुए तय किया था।

  • Bail plea of Sharjeel Imam and Umar Khalid शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू

     

    दिल्ली हाईकोर्ट में आज शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हो गई है। अदालत पहले शरजील की जमानत याचिका पर विचार कर रही है। बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस संबंध में यूपी में दर्ज एक मामले में जमानत दे दी थी।

  • Encounter between terrorists and police in Anantnag अनंतनाग में आतंकियों और पुलिस में मुठभेड़

     

    अनंतनाग के बटकूट पहलगाम क्षेत्र के पूर्व में श्रीचंद टाप (जंगल क्षेत्र) में आतंकियों और पुलिस में मुठभेड़ शुरू होने की खबर सामने आई है। पुलिस और सेना का संयुक्त आपरेशन जारी है।

  • JITO Connect 2022 पीएम मोदी ने किया JITO कनेक्ट 2022 समारोह का उद्घाटन

     

    पीएम मोदी ने आज JITO कनेक्ट 2022 समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सबके प्रयास का भाव ही आज़ादी के अमृत काल में तेज गति से विकास का मंत्र है। आज भारत के विकास के संकल्पों को दुनिया अपने लक्ष्यों की प्राप्ति का माध्यम मान रही है।

    MSP will be available on moong dal crop in Punjab पंजाब में मूंग की दाल की फसल पर मिलेगी MSP

     

    पंजाब में मूंग की दाल की फसल पर MSP का ऐलान किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जो किसान अपने खेत में मूंग की फसल उगाना चाहते हैं, वो फसल लगा सकते हैं।

  • Jodhpur- 2 hours relief in curfew; जोधपुर में कर्फ्यू में 2 घंटों की राहत

     

    राजस्थान के जोधपुर में हुई हिंसक घटनाओं के बाद कर्फ्यू में 2 घंटों के लिए राहत दी गई है। एएसपी दशरथ सिंह ने बताया, “लोग अपनी ज़रूरतों का सामान लेकर अपने घरों की ओर जा रहे हैं। हमें यहां किसी भी तरह की अप्रिय घटना सुनने को नहीं मिली है।”

  • MNS leader’s driver arrested: लाउडस्पीकर विवाद में मनसे नेता का ड्राइवर गिरफ्तार

     

    लाउडस्पीकर विवाद में मुंबई के शिवाजी पार्क थाने की टीम ने आज मनसे नेता संदीप देशपांडे के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में देशपांडे और संतोष धुरी अभी फरार हैं। बता दें कि पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

  • BJP worker died in Bengal : बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, शाह के स्वागत समारोह रद्द

     

    पश्चिम बंगाल के काशीपुर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया (27) की मौत का मामला सामने आया है। भाजपा ने हत्या का अंदेशा जताया है। वहीं भाजपा ने इसके मद्देनजर कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए सभी समारोह भी रद्द कर दिए हैं।

  • खंड खान एवं भूविज्ञान विभाग की सचिव के घर इडी का छापा

     

    रांची में आज झारखंड खान एवं भूविज्ञान विभाग की सचिव पूजा सिंघल के आवास से ईडी ने छापेमारी की है। एजेंसी के अनुसार व्यवसायी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है।

    BJP leader Tajinder Pal Bagga arrested भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा गिरफ्तार

     

    पंजाब पुलिस ने आज भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी गई धमकी से संबंधित मामले में यह गिरफ्तारी हुई है।

     

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज योग अभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अश्विनी कुमार चौबे ने इस दौरान कहा कि आगे चलकर योग अभ्यास देश और दुनिया को एक दिशा देगा।

  • दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण के मामले में केंद्र सरकार की मांग पर आज SC सुनाएगा फैसला

     

    सुप्रीम कोर्ट आज दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण से संबंधित एक विवादास्पद मुद्दे को पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ के पास भेजने को लेकर फैसला सुनाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने संविधान पीठ के पास भेजने की अपील की है।

  • Petition filed against Raj Thackeray: राज ठाकरे के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए याचिका दायर

     

    बाम्बे हाई कोर्ट में आज एक याचिका दायर की गई है जिसमें महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ देशद्रोह और उपद्रव आदि के आरोप में केस दर्ज करने के निर्देश देने की मांग की गई। याचिका में आज तत्काल सुनवाई की भी मांग की गई है।

  • 24 घंटों में कोरोना मामलों में हुआ इजाफा

     

    देश में कोरोना मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में 3,545 नए कोविड मामले सामने आए है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान संक्रमित लोगों में से 27 लोगों की मौतें दर्ज की गई। वहीं सक्रिय मामले भी अब बढ़कर 19,688 हो गए हैं।

    One arrested for molesting girl in Delhi दिल्ली में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में एक गिरफ्तार

     

    पूर्वोत्तर दिल्ली के एक स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने कल पीड़ित लड़कियों के बयान के आधार पर आरोपी का स्केच जारी किया था।

  • Bronze medalist selling ice cream: रीवा में पैरा-एथलीट आइसक्रीम बेचने को मजबूर

     

    मध्य प्रदेश से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 20वीं राष्ट्रीय पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाले पैरा-एथलीट सचिन साहू को रीवा में आइसक्रीम बेचना पर मजबूर होना पढ़ रहा है। साहू ने अब सरकार से अपील की है कि वह आगे खेलने के लिए उनका समर्थन करे।

  • गुना में चोरी के शक में युवक की पिटाई, 2 गिरफ्तार

     

    मध्यप्रदेश के गुना में मक्का चोरी के शक पर युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि मारपीट करना बेहद गलत है, इसलिए  2 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

  • Rajnath Singh attends PC Lal Memorial Lecture: राजनाथ सिंह ने पीसी लाल स्मृति व्याख्यान में भाग लिया

     

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने पीसी लाल स्मृति व्याख्यान में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान कहा कि 1971 का युद्ध न केवल सशस्त्र बलों के बीच बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भी पूरे सरकार के दृष्टिकोण का बेहतरीन उदाहरण है।

  • Kedarnath Dham doors opened for devotees: केदारनाथ धाम के कपाट खुले

     

    उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के कपाट एक बार फिर से कई महीनों बाद खुल गए हैं। आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिस्सा लिया। बता दें कि मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • India backs probe into Bucha case at UNSC: भारत ने बूचा मामले की स्वतंत्र जांच का समर्थन किया

     

    यूएनएससी में आज भारत ने यूक्रेन के बुका में नरसंहार की कड़ी निंदा की है और स्वतंत्र जांच के आह्वान का समर्थन किया है। यूएनएससी ब्रीफिंग में टीएस तिरुमूर्ति ने बताया कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है और मानता है कि इस लड़ाई से कोई जीत नहीं पाएगा