News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : सुप्रीम कोर्ट में CAA के खिलाफ याचिकाओं पर 12 सितंबर को होगी सुनवाई


नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट में 12 सितंबर को सीएए के खिलाफ सभी याचिकाओं पर सुनवाई होगी। सीजेआइ यूयू ललित 200 याचिकाओं पर सुनवाई करेंगे। वहीं, पीएम नरेन्द्र मोदी आज सेंट्रल विस्टा एवेन्यू और कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे। पीएम इसी के साथ इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 7 बजे इंडिया गेट पर ‘कार्तव्य पथ’ का उद्घाटन करेंगे। कर्तव्य पथ कल से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। दूसरी ओर राहुल गांधी ने आज भारत जोड़ो अभियान के दूसरे दिन कन्याकुमारी से यात्रा की शुरुआत कर दी है। आज मनी लान्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार शिवसेना सांसद संजय राउत की जमानत याचिका पर मुंबई की विशेष अदालत में सुनवाई होने की भी संभावना है।

  • सुप्रीम कोर्ट में 12 सितंबर को CAA पर होगी सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट में 12 सितंबर को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई होगी। भारत के प्रधान न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ सोमवार को 200 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

  • 12:20 PM, 08 Sep 2022

    सेवाभाव क्या होता है, ये सूरत के लोगों से सीखेंः पीएम मोदी

    सेवाभाव क्या होता है, ये सूरत के लोगों से सीखेंः पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सूरत की सद्भावना, सूरत के लोगों के सामर्थ्य और उनकी इच्छाशक्ति काबिले तारीफ है। पीएम ने कहा कि गुलामी के समय में सूरत देश के उन पहले स्थानों में था जहां नमक कानून का विरोध हुआ था। उन्होंने कहा कि सेवाभाव क्या होता है, ये सूरत के लोगों से सीखा जा सकता है।

  • 12:15 PM, 08 Sep 2022

    गुजरात के 97 फीसदी ग्रामीण परिवारों को मिल रहा नल का पानीः मोदी

    पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए सूरत के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। पीएम ने कहा कि गुजरात के 97 फीसदी ग्रामीण परिवारों को नल का पानी मिल रहा है। पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों के खातों में सीधे 2 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

  • 11:54 AM, 08 Sep 2022

    राजनाथ सिंह ने द्वितीय भारत-जापान 2 + 2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में हिस्सा लिया

    टोक्यो में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्वितीय भारत-जापान 2 + 2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में हिस्सा लिया। उन्होंने इस दौरान शिंजो आबे के निधन पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत-जापान संबंधों को ऊपर उठाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण था।

  • 11:17 AM, 08 Sep 2022

    पीएम मोदी ने सूरत के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत की

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के सूरत में ओलपाड में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत की।

  • 11:03 AM, 08 Sep 2022

    सहकारिता मंत्री के राष्ट्रीय सम्मेलन को शाह ने किया संबोधित

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राज्य सहकारिता मंत्री के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से खाद्य उत्पादन में सहयोग हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत के अर्थव्यवस्था में सहकारिता का अहम योगदान है।

  • 10:52 AM, 08 Sep 2022

    याकूब मेमन की कब्र पर की गई लाइटिंग हटाई गई

    महाराष्ट्र में 1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की कब्र पर की गई लाइटिंग की व्यवस्था को अब हटाया जा रहा है। मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान से इसकी तस्वीरे सामने आई हैं।

  • 10:49 AM, 08 Sep 2022

    सेना ने किया QRSAM प्रणाली की 6 मिसाइल का सफलतापूर्ण परीक्षण

    DRDO और भारतीय सेना ने ओडिशा तट से दूर एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) चांदीपुर से सतह से हवा में मार करने वाली त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल (QRSAM) प्रणाली की 6 मिसाइल का सफलतापूर्ण परीक्षण किया है।

  • 10:37 AM, 08 Sep 2022

    राजनाथ सिंह ने जापान के रक्षा मंत्री के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज टोक्यो में जापान के रक्षा मंत्री यासुकाज़ु हमदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय मामलों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।

  • 10:34 AM, 08 Sep 2022

    तमिलनाडु में नीट परीक्षा में फेल हुई छात्रा ने की आत्महत्या

    तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में एक 19 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर आत्महत्या करने के बाद मौत हो गई है। लड़की NEET-UG परीक्षा को पास करने में विफल रही थी, जिसे उनके आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। वह अपने आवास पर लटकी हुई पाई गई थी।

  • 10:21 AM, 08 Sep 2022

    सूरत में रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में गुजरात के सूरत जिले के ओलपाड में रक्तदान शिविर का वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।

  • 10:08 AM, 08 Sep 2022

    कोरोना मामलों में फिर इजाफा

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,395 नए मामले सामने आए हैं और 6,614 लोग ठीक हुए है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना के सक्रिय मामले 50,342 हो गए हैं।

  • 10:03 AM, 08 Sep 2022

    पाकिस्तान के एफ-16 बेड़े के रखरखाव में मदद करेगा अमेरिका

    बाइडेन प्रशासन ने पाकिस्तान को वर्तमान और भविष्य के आतंकवाद विरोधी खतरों से निपटने में मदद करने के लिए 45 करोड़ डालर के एफ-16 लड़ाकू विमान बेड़े के रखरखाव कार्यक्रम को मंजूरी दी है। इससे पहले 2018 में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अफगान तालिबान और हक्कानी नेटवर्क आतंकवादी समूहों पर नकेल कसने में विफल रहने के लिए इस्लामाबाद की सुरक्षा सहायता में लगभग 2 बिलियन अमरीकी डालर की कटौती की थी।

  • 09:51 AM, 08 Sep 2022

    जयराम रमेश बोले अर्जुन की तरह केंद्रित होगा हमारा ध्यान

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन कहा कि जैसे अर्जुन द्रौपदी के स्वयंवर के लिए गए तो उनका ध्यान मछली पर केंद्रित था। वैसे ही हमारा भारत जोड़ो यात्रा के सफल समापन को सुनिश्चित करना ही विजन है।

  • 09:40 AM, 08 Sep 2022

    शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे आस्ट्रेलियाई पीएम और 3 पूर्व पीएम

    जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में आस्ट्रेलिया के पीएम और तीन पूर्व पीएम शामिल होंगे। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जान हावर्ड, टोनी एबॉट और मैल्कम टर्नबुल आस्ट्रेलिया के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे।

  • 09:35 AM, 08 Sep 2022

    रुपये में आज बड़ा उछाल

    भारतीय रुपये में आज बड़ा उछाल देखा गया है। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे बढ़कर 79.68 पर पहुंच गया।

  • 09:25 AM, 08 Sep 2022

    पीएम मोदी ने लोगों को ओणम की बधाई दी

    पीएम मोदी ने लोगों को ओणम की बधाई दी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ओणम पर लोगों को बधाई दी। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि यह त्योहार प्रकृति मां की महत्वपूर्ण भूमिका और हमारे मेहनती किसानों के महत्व को दर्शाता है।

  • 09:14 AM, 08 Sep 2022

    अमित शाह की सुरक्षा चूक मामले में एक गिरफ्तार

    गृह मंत्री अमित शाह की मुंबई यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा चूक मामले में मुंबई पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। हेमंत पवार नाम का संदिग्ध व्यक्ति आंध्र प्रदेश के एक सांसद के पीए के रूप में और एमएचए की एक आईडी ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम के आवास के बाहर भी देखा गया। युवक को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

  • 09:02 AM, 08 Sep 2022

    जम्मू-कश्मीर में भूकंप से हिली धरती

    जम्मू-कश्मीर के कटरा से 62 किमी दूर आज सुबह करीब 7:52 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

  • 09:01 AM, 08 Sep 2022

    कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आगाज

    कांग्रेस ने आज भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर दी है। नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी सांसद केसी वेणुगोपाल और पी चिदंबरम, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और अन्य ने कन्याकुमारी के अगस्तीश्वरम से पद यात्रा की शुरुआत की।

  • 08:46 AM, 08 Sep 2022

    इंडिया गेट के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी आज अनावरण

    इंडिया गेट के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी आज अनावरण

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इंडिया गेट के पास कैनोपी के नीचे 28 फीट ऊंची जेट ब्लैक ग्रेनाइट की यह मूर्ति स्थापित की जाएगी।

  • 08:35 AM, 08 Sep 2022

    सेंट्रल विस्टा एवेन्यू और कर्तव्य पथ का आज उद्घाटन

    पीएम नरेंद्र मोदी आज सेंट्रल विस्टा एवेन्यू और कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे। पीएम शाम 7 बजे कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे।