Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

तीन दिन की यात्रा पर संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे राहुल गांधी,


  • कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड दौरे पर हैं। तीन दिनों तक अपने क्षेत्र का दौरा करेंगे और कई विकासकार्यों की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। इसी कड़ी में आज वह मनंतवाडी में गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रतिमा अनावरण के बाद राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी की कथनी और करनी में कोई भिन्नता नहीं थी। वह जो कहते थे, उसे अमल में लाते थे। उन्होंने कहा कि भारत को एक सहिष्णु देश होना चाहिए तो उन्होंने सहिष्णु तरीके से व्यवहार किया। अगर उन्होंने कहा कि भारत को अपनी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, तो उन्होंने महिलाओं के साथ सम्मान किया