News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News Today : करौली घटना पर बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत-देश में हालात तनावपूर्ण, राष्ट्र के नाम संदेश जारी करें पीएम मोदी


कीव, । रूस-यूक्रेन में आज 51वें दिन भी युद्ध जारी है। रूसी सेना लगातार हमले कर रही है और कीव पर अपना कब्जा करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इस बीच खबर है कि रूसी सेना ने कीव में रोकेट हमले कर वहां की सारी बिजली-पानी की लाइनें बरबाद कर दी हैं। इस असुविधा के कारण कीव में अब न के बरारबर लोग ही बचे हैं।

दूसरी ओर आज श्रीलंका में फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से इस्तीफा देने की मांग की है। विरोध मार्च के दौरान लोग राष्ट्रपति राजपक्षे के खिलाफ नारे भी लगाते दिखे।

  • 8 लाख लोगों के अमरनाथ यात्रा करने की उम्मीद

     

    इस बार की अमरनाथ यात्रा में करीब 8 लाख लोगों के आने की संभावना है। ये यात्रा 30 जून से 11 अगस्त तक चलने वाली है। अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ के अनुसार कोई भी श्रद्धालु बैंक, वेबसाइट, एप्लीकेशन या अमरनाथ पहुंचकर यात्रा का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर की सेवा बालटाल और नुनवान पर होगी।

  • उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की

     

    तीन दिवसीय यात्रा पर यूपी आए उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने आज अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। वह आज आज राम मंदिर निर्माण कार्य का प्रेजेंटेशन भी देखने वाले हैं।

  • रूसी सेना ने कीव के बाहर एक सैन्य संयंत्र को बनाया निशाना

     

    रूस ने आज यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। रूसी सेना लगातार बमबारी कर रही है और उसने कीव के बाहर एक सैन्य संयंत्र को भी निशाना बनाया है। रूसी सेना का कहना है कि यूक्रेन के रूस पर हमले करने पर कीव पर हमले और तेज किए जा सकते हैं।

  • केजरीवाल की नकल कर रहे हैं हिमाचल के सीएमः सिसोदिया

     

    आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने आज हिमाचल प्रदेश के सीएम पर हमला बोला है। सिसोदिया ने कहा कि जयराम ठाकुर ने चुनाव आते ही केजरीवाल की नकल करनी शुरू कर दी है और इसके मद्देनजर ही प्रदेश में 150 यूनिट बिजली मुफ्त, फ्री पानी और महिलाओं के लिए बस का किराया आधा करने की घोषणा की है।

  • असम के माजुली ने पारंपरिक तरीके से मनाया रोंगाली बिहू

     

    असम के माजुली में रोंगाली बिहू पारंपरिक तरीके से मना जा रहा है। लोगों ने रोंगाली बिहू को अपने अनोखे तरीके से हमेशा की तरह खेला। बता दें कि असमिया महीने बोहाग के पहले दिन जब राज्य के लोग मनुह बिहू मना रहे हैं, तो कई लोगों ने मनायानदी द्वीप जिले के विभिन्न सतराओं में बुका बिहू (कीचड़ में खेलना) मनाया।

  • करौली में हुई घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया बयान

     

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करौली में हुई घटना पर कहा कि आज जो कुछ भी हो रहा है उससे कुछ लोग खुश हो सकते हैं। लेकिन आने वाला समय में हालात उनके लिए भी खतरनाक होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जो हालात देश के अंदर है, वह तनावपूर्ण है और प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्र के नाम संदेश जारी करना चाहिए।

  • देशभर में इस बार सामान्य बारिश होने की संभावना

     

    देश में इस बार सामान्य बारिश होने वाली है, मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल भारत में लगभग 99 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है। वहीं उत्तर पूर्व राज्यों, दक्षिण के कुछ राज्य और उत्तर-पश्चिम में कुछ राज्यों को छोड़कर शेष भारत में बारिश सामान्य रहने की संभावना है।

  • समुद्री हेलिकाप्टर विकसित करने के लिए एचएएल के साथ काम कर रही नौसेना

     

    रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए एचएएल और नौसेना ने हाथ मिलाया है। भारतीय नौसेना और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड युद्धपोत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक नया उपयोगिता हेलीकाप्टर (समुद्री) विकसित करने पर विचार कर रहे हैं।

  • शिवपाल सिंह यादव की पार्टी ने सभी समितियों और प्रकोष्ठों को किया भंग

     

    शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने अपनी सभी राज्य कार्य समितियों, राष्ट्रीय और राज्य कार्य प्रकोष्ठों और प्रवक्ताओं को भंग कर दिया है।