News TOP STORIES आगरा आज़मगढ़ उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राष्ट्रीय लखनऊ

By Election Result : भाजपा की रामपुर और आजमगढ़ में जीत, झारखंड में मांडर पर कांग्रेस विजयी, जानें सभी उपचुनावों के नतीजे


नई दिल्ली, देश की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। वोटों की गिनती लगभग पूरी हो गई है। तीनों लोकसभा और 7 में से 6 विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। खास सीटों की बात करें तो इसमें उत्तर प्रदेश में रामपुर से बीजेपी के घनश्याम लोधी ने जीत हासिल कर ली है और आजमगढ़ में भी बीजेपी के निरहुआ जीत गए हैं। पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट से सिमरनजीत सिंह जीत गए हैं, यहां आप की हार हुई है। बता दें कि यह सीट भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। इसके अलावा दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से आप के दुर्गेश पाठक की जीत हुई है। 

By-Election 2022 Result Live;

  • डबल इंजन सरकारों के लिए व्यापक पैमाने पर समर्थन

    पीएम मोदी ने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है। यह केंद्र और यूपी में डबल इंजन सरकारों के लिए व्यापक पैमाने पर स्वीकृति और समर्थन का संकेत देता है। समर्थन के लिए लोगों का आभारी हूं। मैं हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।

  •  

    हार के लिए बसपा-भाजपा के गठबंधन को बधाई हार के लिए बसपा-भाजपा के गठबंधन को बधाई

    आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव पर सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा, मैं अपनी हार के लिए बसपा-भाजपा के गठबंधन को बधाई दूंगा जो प्रत्यक्ष तौर पर राष्ट्रपति के चुनाव में सामने आया और आजमगढ़ के चुनावों में पहले से चल रहा था। उन दोनों (बसपा और भाजपा के) लोगों को अपनी खुशी का इजहार करना चाहिए।

  • 05:41 PM, 26 Jun 2022

    सभी ने लगाई भाजपा के माडल पर मुहर

    केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, रामपुर का चुनाव महत्वपूर्ण था। इतिहास में यह पहला मौका था जब सीधे भाजपा और सपा के बीच चुनाव हो रहा था। भाजपा पर जनता को विश्वास है। रामपुर वो जगह है जहां 55% से ज्यादा मुस्लिम मतदाता रहते हैं। सभी ने भाजपा के माडल पर मुहर लगाई है।

  • 05:40 PM, 26 Jun 2022

    झारखंड की मंदार सीट पर कांग्रेस की जीत

    झारखंड की मंदार सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी की गंगोत्री कुजूर को 23,517 वोटों के अंतर से हराया।

  • 05:34 PM, 26 Jun 2022

    परिवारवादी ताकतों को जनता का स्पष्ट संदेश, 2024 के लिए दूरगामी संदेश

    रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर लोकसभा के दो उपचुनाव में डबल इंजन की भाजपा सरकार ने डबल जीत प्राप्त की है। आदरणीय प्रधानमंत्री का यशस्वी नेतृत्व, प्रदेश भाजपा का नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का साथ लगातार डबल इंजन की भाजपा सरकार को प्राप्त हुआ है। दोनों चुनौतीपूर्ण लड़ाई को भाजपा ने जीत में बदलकर 2024 के लिए एक दूरगामी संदेश दे दिया है। PM मोदी के नेतृत्व में सरकार की सकारात्मक, सर्वसमावेशी और कल्याणकारी योजनाओं, गांव, गरीब, किसान, महिलाएं और समाज के हर वर्ग के लिए जो काम किए गए हैं वो जनता ने हाथों हाथ लिए हैं। एक बार फिर नकारात्मक सोच और विध्वंसात्मक गतिविधियों के लिए कुख्यात ताकतों को, परिवारवादी ताकतों को स्पष्ट संदेश जनता ने दिया है कि अब परिवारवादियों, जातिवादियों, सांप्रदायिक उन्माद को भड़काने वाली माफिया को प्रश्रय देने वाली पार्टियों को जनता स्वीकार करने वाली नहीं है।

  • 05:13 PM, 26 Jun 2022

    सपा की हार पर आजम खान की प्रतिक्रिया

    रामपुर लोकसभा उपचुनाव पर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने कहा, इसे न चुनाव कह सकते हैं न चुनावी नतीजे आना कह सकते हैं। 900 वोट के पोलिंग स्टेशन में सिर्फ 6 वोट डाले गए और 500 के पोलिंग स्टेशन में सिर्फ 1 वोट डाला गया… जिस तरह से वोट डाले गए, हम अपने प्रत्याशी की जीत मानते हैं।

  • 04:51 PM, 26 Jun 2022

    तीनों लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आए

    देश की तीन लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। तीनों सीटों पर सबकी निगाहें टिकी थी, यूपी की दोनों सीटों रामपुर और आजमगढ़ पर भाजपा ने परचम लहरा दिया है। रामपुर जो कि आजम खान का गढ़ माना जाता रहा है, वहां बीजेपी ने 40000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। वहीं पंजाब की लोकसभा सीट संगरूर से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने आप उम्मीदवार को 5000 वोटों से ज्यादा से हरा दिया है।

  • 04:40 PM, 26 Jun 2022

    ‘निरहुआ’ ने ट्वीट कर किया जीत का दावा

    आजमगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने ट्वीट कर उपचुनाव जीतने की बात कही है और कहा कि यह पार्टी के लोगों और कार्यकर्ताओं की जीत है।

  • 04:29 PM, 26 Jun 2022

    सात में से 6 विधानसभा उपचुनाव के आए नतीजे

    चार अलग-अलग राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से 6 के नतीजे आ गए हैं।सबसे ज्यादा त्रिपुरा की सीटों पर चुनाव हुआ था यहां बीजेपी ने 3 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आप के दुर्गेश पाठक ने बीजेपी को राजिंदर नगर सीट से मात दी है। वहीं आंध्र प्रदेश के आत्मकुर सीट से वाईएसआरसीपी के मेकापति जीते हैं। झारखंड की मांडर सीट पर अभी रिजल्ट नहीं आए हैं। यहां कांग्रेस की शिल्पी नेहा आगे हैं।

  • 04:13 PM, 26 Jun 2022

    आजमगढ़ से बीजेपी के निरहुआ 9133 वोटों से आगे

    आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में बीजेपी के निरहुआ ने लगातार बढ़त बनाई हुई है। वे सपा के धर्मेंद्र यादव से अब भी 9133 वोटों से आगे हैं।

  • 04:05 PM, 26 Jun 2022

    अजय कुमार ने भाजपा पर लगाए हिंसा के आरोप

    त्रिपुरा के कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस का कार्यालय थाने के पास होने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला किया है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में हमारे लोगों पर इस तरह के हमले कई बार हुए हैं। आम लोगों को इसे अवश्य देखना चाहिए।

  • 03:53 PM, 26 Jun 2022

    रामपुर सीट पर मिली जीत भाजपा सरकार के प्रति जनता के विश्वास की मुहर है- योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामपुर लोकसभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है।

  • 03:41 PM, 26 Jun 2022

    निरहुआ बोले- आजमगढ़ के लोगों के लिए करूंगा काम

    आजमगढ़ सीट से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि वह आजमगढ़ के लिए निकल रहे हैं और लोगों के लिए काम करेंगे। बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार वह आजमगढ़ सीट से आगे चल रहे हैं।

  • 03:34 PM, 26 Jun 2022

    अगरतला में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

    त्रिपुरा के अगरतला में आज विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को हटाया।

  • 03:16 PM, 26 Jun 2022

    उपचुनाव में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल से मिले दुर्गेश पाठक

    राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक की जीत हुई। दुर्गेश पाठक ने जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

  • 03:11 PM, 26 Jun 2022

    त्रिपुरा उपचुनावों में बीजेपी ने 3 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती

    त्रिपुरा में हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने तीन विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की और कांग्रेस ने एक पर जीत हासिल की। महत्वपूर्ण टाउन बारदोवाली सीट पर हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री माणिक साहा ने 6,104 मतों से जीत हासिल की। बीजेपी ने जुबराजनगर और सुरमा पर भी कब्जा किया है। जबकि कांग्रेस ने अगरतला सीट 3163 वोटों से जीती है।

  • 03:06 PM, 26 Jun 2022

    रामपुर में हार के बाद सपा उम्मीदवार बोले- चुनावों को हथिया लिया गया था

    लोकसभा उपचुनाव में रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम राजा ने चुनाव हारने के बाद चुनाव में हेरफेर का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रामपुर में चुनावों को हथिया लिया गया, लोगों को मतदान तक नहीं करने दिया। राजा ने कहा कि जहां 600 मतदान डाले जाने थे वहां 4 वोट डाले गए। जहां 500 वोट डाले जाने थे वहां 9 वोट डाले गए।

  • 02:57 PM, 26 Jun 2022

    लोगों ने बीजेपी की गंदी राजनीति को हरायाः केजरीवाल

    दिल्ली में राजिंदर नगर विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के साथ ही राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इसे भाजपा की ‘‘गंदी राजनीति’’ की हार बताया और अपनी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।

  • 02:35 PM, 26 Jun 2022

    रामपुर में बीजेपी के लोधी 41000 से ज्यादा वोट से जीते, आजमगढ़ में भी सपा पीछे

    रामपुर में बीजेपी के उम्मीदवार धनश्याम सिंह लोधी ने समाजवादी पार्टी उम्मीदवार आसिम राजा को 41000 से ज्यादा वोट से हरा दिया है। लोधी को 366457 मत मिले हैं तो सपा के असीम रजा को 324782 मत मिले हैं। वहीं दूसरी ओर आजमगढ़ से भी बीजेपी के निरहुआ 12000 से ज्यादा वोट से आगे चल रहे हैं।

  • 02:29 PM, 26 Jun 2022

    जीत के बाद दुर्गेश पाठक बोले- यह सीएम केजरीवाल की जीत

    दिल्ली के राजिंदर नगर उपचुनाव जीतने के बाद आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि यह सीएम केजरीवाल की जीत है, यह आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यहां कोई एजेंडा नहीं था, वो आगामी नगर निगम चुनावों सहित हर चुनाव में हारेंगे।

  • 02:25 PM, 26 Jun 2022

    जीत के बाद सिमरनजीत सिंह मान बोले- किसानों का मुद्दा उठाउंगा

    शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने संगरूर लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद कहा कि यह हमारी पार्टी के लिए एक बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता संगरूर की खराब आर्थिक स्थिति सहित कर्ज में डूबे किसानों की स्थिति का मुद्दा उठाना होगा। हम पंजाब सरकार के साथ काम करेंगे।

  • 02:13 PM, 26 Jun 2022

    संगरूर से आप को झटका, सिमरजीत सिंह मान जीते

    संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव में आप की हार हो गई है। शिअद (अ) के सिमरजीत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को 6245 वोटों से हरा दिया है। सीएम भगवंत मान के गांव में भी आप उम्मीदवार पीछे रहे हैं और सिमरनजीत को ज्यादा वोट मिले हैं।

  • 02:09 PM, 26 Jun 2022

    दुर्गेश पाठक ने राजिंदर नगर विधानसभा उपचुनाव जीता

    आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने राजिंदर नगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के राजेश भाटिया को 11,000 से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है।

  • 01:59 PM, 26 Jun 2022

    रामपुर और आजमगढ़ दोनों सीट पर बीजेपी की बड़ी बढ़त

    रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव नतीजों में बीजेपी बड़ी बढ़त बनाती दिख रही है। रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे कुछ ही घंटों में आने वाले हैं। राजपुर में बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम लोधी 41675 वोटों से सपा के मो. असीम राजा से आगे चल रहे हैं। वहीं आजमगढ़ से बीजेपी के निरहुआ सपा के धर्मेंद्र यादव से 10854 वोट से आगे हो गए हैं।

  • 01:40 PM, 26 Jun 2022

    रामपुर में जीत की ओर बीजेपी, सपा और आजम खान को झटका

    रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे कुछ ही घंटों में आने वाले हैं। इस बीच बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम लोधी 34232 वोटों से सपा के मो. असीम राजा से आगे चल रहे हैं। बीजेपी यहां आजम खान को बड़ा झटका देते हुए जीत हासिल करती दिख रही है।

  • 01:28 PM, 26 Jun 2022

    आत्मकुर विधानसभा से वाईएसआरसीपी उम्मीदवार जीते

    आंध्र प्रदेश के आत्मकुर विधानसभा उपचुनाव में वाईएसआरसीपी के मेकापति विक्रम रेड्डी चुनाव जीत गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार उन्होंने बीजेपी के भरत कुमार गुंडलप्पी को 82888 वोट से हराया है।

  • 01:25 PM, 26 Jun 2022

    संगरूर से सिमरनजीत सिंह मान 7052 मतों से आगे

    संगरूर उपचुनाव में दोपहर 1.20 बजे तक शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान 7052 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह पीछे चल रहे हैं।

  • 01:22 PM, 26 Jun 2022

    रामपुर में बीजेपी को बड़ी बढ़त, 22000 से अधिक वोटों से आगे

    रामपुर में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। बीजेपी के घनश्याम लोधी, सपा के मोहम्मद आसिम रजा से 22831 से अधिक मतों से आगे हो गए हैं।

  • 01:04 PM, 26 Jun 2022

    त्रिपुरा की 2 सीटों पर बीजेपी जीती, एक सीट पर कांग्रेस ने किया कब्जा

    त्रिपुरा उपचुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। चार में से दो सीटों पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है तो एक पर आगे है। त्रिपुरा के सीएम और बीजेपी नेता माणिक साहा ने टाउन बारदोवाली निर्वाचन क्षेत्र से 6,104 मतों के अंतर से विधानसभा चुनाव जीत लिया है। वहीं, अगरतला सीट से कांग्रेस नेता सुदीप राय बर्मन 3,163 वोटों से जीते हैं।

  • 12:52 PM, 26 Jun 2022

    संगरूर में सिमरनजीत सिंह मान अब 5582 वोटों से निकले आगे

    संगरूर में आम आदमी पार्टी की साख दांव पर है। इस बीज आप को झटका देते हुए सिमरनजीत सिंह मान अब 5582 वोटों से आगे निकल गए हैं। शिअद (अ) के सिमरनजीत को अब तक 236546 वोट मिले हैं जबकि आप के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को 230964 और भाजपा के केवल सिंह ढिल्लो को 63038 वोट मिले हैं। 

  • 12:41 PM, 26 Jun 2022

    आजमगढ़ में 6000 और रामपुर में 4000 से ज्यादा वोटों से बीजेपी आगे

    यूपी की दोनों लोकसभा उपचुनाव सीटों पर हो रही वोटों की गिनती में बीजेपी अब आगे हो गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार आजमगढ़ में बीजेपी के निरहुआ सपा के धर्मेंद्र यादव से 6093 वोट से और रामपुर में बीजेपी के घनश्याम लोधी, सपा के मोहम्मद आसिम रजा से 4398 वोटों से आगे हैं।

  • 12:35 PM, 26 Jun 2022

    आजमगढ़ के बाद रामपुर में भी बीजेपी आगे

    आजमगढ़ के बाद अब राजपुर में भी उलटफेर देखने को मिला है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार रामपुर में भाजपा उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने सपा के मोहम्मद आसिम रजा पर 3100 वोटों की बढ़त बना ली है।

  • 12:20 PM, 26 Jun 2022

    रामपुर उपचुनाव के 15वें राउंड के बाद भी सपा आगे

    रामपुर उपचुनाव के 15वें राउंड के नतीजे आ गए हैं। सपा के आसिम राजा को इस राउंड के बाद 180282 वोट अब तक मिले हैं। वहीं बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी को 167204 वोट मिले हैं।

  • 12:07 PM, 26 Jun 2022

    निरहुआ सपा के धर्मेंद्र यादव से फिर आगे

    आजमगढ़ लोकसभा चुनाव में बीजेपी और सपा में मुकाबला कांटे का होता जा रहा है। बसपा भी मुकाबले में बनी हुई है। बीजेपी के निरहुआ सपा के धर्मेंद्र यादव से फिर आगे हो गए हैं। बीजेपी को अभी 106246, सपा को 103512 और बसपा को 87435 वोट मिले हैं।

  • 11:57 AM, 26 Jun 2022

    सिमरनजीत सिंह मान 3816 वोटों से आगे

    पंजाब के संगरूर लोकसभा उपचुनाव में सिमरनजीत सिंह मान लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वे अभी 3816 वोटों से आगे चल रहे हैं। वोटों की बात करें तो मान को 191911, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को 188095, भाजपा के केवल सिंह को 52486 और कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी को 61559 वोट मिले हैं।

  • 11:41 AM, 26 Jun 2022

    त्रिपुरा के टाउन बोरदोवाली सीट पर सीएम माणिक साहा की जीत

    त्रिपुरा के टाउन बोरदोवाली सीट पर सीएम माणिक साहा की जीत

    त्रिपुरा के विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं और भाजपा उम्मीदवार और सीएम माणिक साहा ने टाउन बोरदोवाली सीट पर जीत हासिल की है। भाजपा ने जुबराजनगर सीट पर भी जीत हासिल की है। दूसरी ओर, अगरतला से कांग्रेस उम्मीदवार सुदीप राय बर्मन ने जीत हासिल की है।

  • 11:39 AM, 26 Jun 2022

    दसवें राउंड के बाद भी रामपुर में सपा को बढ़त

    रामपुर लोकसभा उप चुनाव में सपा लगातार आगे चल रही है। दसवें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी पीछे चल रहे हैं, उनको 95582 वोट मिले हैं। सपा के उम्मीदवार आसिम राजा को 107740 वोट मिले हैं।

  • 11:28 AM, 26 Jun 2022

    आत्मकुर विधानसभा से वाईएसआरसीपी आगे

    आंध्र प्रदेश के आत्मकुर विधानसभा उपचुनाव में वाईएसआरसीपी के मेकापति विक्रम रेड्डी आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार वे अभी 76096 वोट से आगे चल रहे हैं।

  • 11:25 AM, 26 Jun 2022

    राजिंदर नगर से दुर्गेश पाठक लगातार आगे

    दिल्ली के राजिंदर नगर विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक लगातार आगे चल रहे हैं। वे अब 14080 वोटों से आगे हो गए हैं।

  • 11:21 AM, 26 Jun 2022

    सपा के धर्मेंद्र की बढ़त जारी, भाजपा के निरहुआ दूसरे स्थान पर आए

    आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। इस बीच मुकाबला लगातार रोचक होता जा रहा है। मतगणना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव अब 4227 वोटों से आगे हैं, उन्हें 57037 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के निरहुआ को 52810 वोट और बसपा के गुड्डू जमाली को 46897 वोट मिले हैं।

  • 11:13 AM, 26 Jun 2022

    संगरूर से सिमरनजीत सिंह मान 153423 वोटों से आगे

    संगरूर लोकसभा उपचुनाव में शिअद (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान लगातार आगे चल रहे हैं।चुनाव आयोग के अनुसार मान 153423 वोटों से आगे हैं।

  • 11:06 AM, 26 Jun 2022

    आजमगढ़ में सपा उम्मीदवार फिर आगे, ‘निरहुआ’ तीसरे नंबर पर

    आजमगढ़ में सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने एक बार फिर से बढ़त बना ली है। जबकि भाजपा उम्मीदवार निरहुआ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

  • 10:37 AM, 26 Jun 2022

    आजमगढ़ में अब बीजेपी और बीएसपी में कांटे का मुकाबला

    आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव की वोटों की गिनती में अब भाजपा और बीएसपी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली से केवल 220 मतों से आगे चल रहे हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ को 13,371 तो बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली को 13,151 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव को 12,090 वोट मिले हैं।

  • 10:23 AM, 26 Jun 2022

    राजिंदर नगर उपचुनाव में आप के दुर्गेश पाठक 1,500 से अधिक मतों से आगे

    रविवार सुबह मतगणना शुरू होने के साथ ही राजिंदर नगर विधानसभा उपचुनाव में आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी राजेश भाटिया से 1,500 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

  • 10:06 AM, 26 Jun 2022

    सात विधानसभा सीटों पर ये है रुझान

    सात विधानसभा सीटों के रुझान भी आने लगे हैं। राजिंदर नगर (दिल्ली) से आप आगे है तो आत्मकुर (आंध्र प्रदेश) से वाईएसआर कांग्रेस आगे हैं। वहीं अगरतला (त्रिपुरा) में भी कांग्रेस, जबराजनगर (त्रिपुरा) में भाजपा,  सुरमा (त्रिपुरा) में भाजपा, टाउन बारडोवली (त्रिपुरा) में भाजपा (सीएम मानिक साहा) आगे चल रहे हैं। झारखंड के मांडर में कांग्रेस आगे है और बीजेपी दूसरे स्थान पर है।

  • 09:53 AM, 26 Jun 2022

    आजमगढ़ से अब बीजेपी के ‘निरहुआ’ आगे

    भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार आजमगढ़ सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। आजमगढ़ से अब भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल यादव निरहुआ 5212 वोटों से आगे चल रहे हैं। रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम राजा 15595 वोटों से आगे हैं।

  • 09:31 AM, 26 Jun 2022

    रामपुर सीट पर भी सपा आगे

    आजमगढ़ के बाद रामपुर लोकसभा सीट पर भी सपा प्रत्याशी बीजेपी से आगे चल रहे हैं। रामपुर में सपा के आसिम रजा अब 767 वोटों से आगे हो गए हैं।

  • 09:20 AM, 26 Jun 2022

    आजमगढ़ में पोस्‍टल बैलट में सपा के धर्मेंद्र यादव आगे

    आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं। पोस्‍टल बैलट की गणना में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र भाजपा के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ से आगे चल रहे हैं। यादव ने करीब एक हजार वोटों से बढ़त बनाई हुई है।

  • 09:02 AM, 26 Jun 2022

    संगरूर सीट पर शुरूआती रूझानों में सिमरनजीत सिंह मान ने गुरमेल को पिछाड़ा

    पंजाब के संगरूर सीट पर शिअद (अ) सिमनरीजत सिंह ने शुरूआती दौर की गिनती में आम आदमी पार्टी के गुरमले सिंह को पिछाड़ दिया है। सिमरनजीत सिंह मान को 2622 वोट (44.4 फीसदी वोट) वहीं गुमेल को अभी 1766 वोट (29.91 फीसद) ही मिले हैं।

  • 08:46 AM, 26 Jun 2022

    आजमगढ़ में निरहुआ और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के बीच मुकाबला

    आजमगढ़ में बीजेपी की तरफ से दिनेश लाल निरहुआ और सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के बीच मुकाबला है। वहीं रामपुर सीट से बीजेपी ने घनश्याम लोधी और सपा से आसिम राजा मैदान में हैं। बता दें कि घनश्याम लोधी जनवरी में ही में समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

  • 08:32 AM, 26 Jun 2022

    संगरूर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती के चलते सुरक्षा की गई कड़ी

    पंजाब के संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज बरनाला में शुरू हो गई है। बरनाला के एक कालेज में स्थापित एक मतगणना केंद्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

  • 08:29 AM, 26 Jun 2022

    दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती शुरू

    राजधानी दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले 251 पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। मतगणना 16 राउंड में पूरी होगी। बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के दुर्गेश पाठक, भाजपा के राजेश भाटिया और कांग्रेस की प्रेमलता सहित 14 उम्मीदवार इस सीट से खड़े हैं।

  • 08:21 AM, 26 Jun 2022

    आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

    उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।मतगणना के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।

  • 08:14 AM, 26 Jun 2022

    संगरूर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

    संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है। लोकसभा सीट पर 23 जून को मतदान हुआ था, जिसमें 45.30 प्रतिशत कम मतदान हुआ।

  • 08:12 AM, 26 Jun 2022

    पंजाब में आम आदमी पार्टी की साख दांव पर

    पंजाब में आम आदमी पार्टी की साख दांव पर है। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव का परिणाम आना है। यह सीट पंजाब के सीएम भगवंत मान के सीट छोड़ने के बाद खाली हुई थी।

  • 08:04 AM, 26 Jun 2022

    यूपी में हुआ था कम मतदान

    यूपी की लोकसभा सीटों पर काफी कम मतदान हुआ था। आजमगढ़ में 48.58 तो रामपुर में 40 फीसद मतदान देखा गया था।

  • 07:57 AM, 26 Jun 2022

    चार राज्यों की इन सीटों पर हुआ था उपचुनाव

    चार राज्यों में की 7 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव 23 जून को हुए थे। सबसे ज्यादा त्रिपुरा में अगरतला, सुरमा, जुबाराजगर और बरदोवाला टाउन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। वहीं झारखंड की मांडर, आंध्र प्रदेश की आत्माकुर और दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर भी आज नतीजे आएंगे।

  • 07:53 AM, 26 Jun 2022

    आजमगढ़ और रामपुर सीटों पर कड़ा मुकाबला

    आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। ये सीटें समाजवादी पार्टी  नेता अखिलेश यादव और आजम खान के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई हैं।