News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Maharashtra : शिंदे गुट की अगले 2 दिनों में सरकार बनाने का दावा पेश करने की तैयारी, राज्‍यपाल ने विधायकों को सुरक्षा के लिए पत्र लिखा


नई दिल्ली, महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट का आज छठा दिन है। राज्य में सियासी संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल के नेता के पद से हटाने के महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर के फैसले के खिलाफ एकनाथ शिंदे खेमा अदालत का दरवाजा खटखटाएगा। शिंदे गुट का कहना है कि डिप्टी स्पीकर को नोटिस का जवाब देने के लिए बागी विधायकों को कम से कम 7 दिन का समय देना चाहिए था। वहीं, केंद्र सरकार ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को ‘Y+’ श्रेणी के सशस्त्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) सुरक्षा कवच प्रदान किया है।

  • 05:44 PM, 26 Jun 2022

    राज्‍यपाल ने शिंदे गुट के विधायकों को सुरक्षा देने के लिए पत्र लिखा

    महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य के डीजीपी को (शिंदे कैंप के) विधायकों और उनके परिवारों को तत्काल आधार पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए पत्र लिखा है।

  • 05:30 PM, 26 Jun 2022

    राकांपा का पूरा समर्थन उद्धव ठाकरे के साथ: पवार

    राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा, हमारी पार्टी का पूरा समर्थन सीएम उद्धव ठाकरे के साथ है। मैं कल राष्ट्रपति चुनाव के लिए यशवंत सिन्हा के नामांकन के लिए दिल्ली आया हूं। उन्‍होंने कहा कि एकनाथ शिंदे और उनके साथ (गुवाहाटी) गए अन्य विधायकों ने एक नया गठबंधन बनाने की बात कही है, लेकिन NCP और कांग्रेस की नीति हमारे द्वारा बनाई गई गठबंधन सरकार का समर्थन करने के लिए स्पष्ट है। MVA सरकार है (महाराष्ट्र में) और हम इसका समर्थन जारी रखेंगे।

  • 05:21 PM, 26 Jun 2022

    बागी विधायकों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी है। कई विधायक दलबदल कर असम जा चुके हैं. हमने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और अब तक 16 विधायकों को नोटिस दिया जा चुका है।

  • 05:17 PM, 26 Jun 2022

    क्‍या दल बदल विधेयक लागू होगा

    शिवसेना के वरिष्ठ वकील देवदत्त कामत ने कहा कि संविधान के तहत, अध्‍यक्ष की अनुपस्थिति में उपाध्‍यक्ष को स्पीकर की शक्ति होती है और ऐसे मामलों पर निर्णय ले सकता है। विद्रोहियों द्वारा एक अनधिकृत ईमेल पते के माध्यम से अविश्वास प्रस्ताव भेजा गया था। 2-3वीं (दलबदल विरोधी कानून को पार करने के लिए) की अवधारणा केवल विलय होने पर ही लागू होती है। जब तक विधायक किसी अन्य पार्टी में विलय नहीं करते, अयोग्यता लागू होती है। आज तक विलय नहीं हुआ, उन्होंने स्वेच्छा से सदस्यता छोड़ी है।

  • 05:11 PM, 26 Jun 2022

    विधायक नरेंद्र भोंडेकर का जन्मदिन मनाया

    महाराष्ट्र में भंडारा के विधायक नरेंद्र भोंडेकर का जन्मदिन गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों की मौजूदगी में मनाया गया।

  • 04:43 PM, 26 Jun 2022

    मंत्री उदय सामंत भी एकनाथ शिंदे गुट में हुए शामिल

    महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत सूरत से गुवाहाटी के लिए रवाना हुए। वह एकनाथ शिंदे खेमे में शामिल होने वाले आठवें मंत्री हैं।

  • 04:40 PM, 26 Jun 2022

    शिंदे गुट की सरकार बनाने का दावा पेश करने पर चर्चा

    गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे खेमे की बैठक चल रही है। एकनाथ शिंदे ने सभी वि‍धायकों को आश्वासन दिया है कि सभी के परिवारों को केंद्रीय सुरक्षा दी जाएगी। इस दौरान सुरक्षित मुंबई कैसे पहुंचे, अगले 2 दिनों में सरकार बनाने का दावा पेश करने और कानूनी पहलुओं पर भी चर्चा हुई।

  • 04:26 PM, 26 Jun 2022

    केंद्रीय मंत्री दानवे ने कहा, महा विकास आघाड़ी सरकार दो से तीन दिनों की मेहमान

    केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी दो से तीन दिनों तक चलेगी। राज्य के राकांपा मंत्री राजेश टोपे की उपस्थिति में जालना में एक कृषि विभाग भवन के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय रेलवे, कोयला और खान राज्य मंत्री ने कहा कि एमवीए को शेष विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए क्योंकि हम (भाजपा) केवल दो से तीन दिन के लिए विपक्ष में होंगे। समय समाप्त हो रहा है। यह सरकार दो से तीन दिनों तक चलेगी। भाजपा का इस विद्रोह से कोई लेना-देना नहीं है। शिवसेना के बागियों में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रति नाराजगी है क्योंकि एनसीपी और कांग्रेस द्वारा विकास निधि को डायवर्ट किया गया है।

  • 03:24 PM, 26 Jun 2022

    पार्टी में लौटने वालों के लिए खुले हुए हैं शिवसेना के दरवाजे- आदित्य ठाकरे

    शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं और जो पार्टी में लौटना चाहते हैं, उनके लिए शिवसेना के दरवाजे खुले हैं। जो बागी विधायक गद्दा हैं, उन्हें पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा।

  • 03:14 PM, 26 Jun 2022

    शिंदे गुट में शामिल हुए एक और मंत्री

    महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए। वह शिंदे खेमे में शामिल होने वाले 8वें मंत्री हैं।

  • 02:46 PM, 26 Jun 2022

    बागी विधायक के घर बढ़ाई गई सुरक्षा

    शिवसेना के बागी विधायक मंगेश कुंडलकर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं।

  • 02:38 PM, 26 Jun 2022

    नागपुर में शिवसेना का विरोध-प्रदर्शन

    नागपुर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बागी नेता एकनाथ शिंदे गुट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

  • 02:19 PM, 26 Jun 2022

    शिवसेना नेता आदित्य ठाकर बोले

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकर ने सियासी संकट पर बयान दिया। उन्होंने कहा दुख है कि जिस असम में बाढ़ आई है, जहां लोगों के लिए रहने के लिए जगह नहीं है, वहां विधायकों पर पैसा खर्च किया जा रहा है। यह बात लोगों को सोचनी चाहिए। इस देश में लोकशाही है या नहीं यह भी सोचना जरूरी है क्योंकि यह (BJP) इसको विकल्प की तरह ले रहे हैं।

  • 02:04 PM, 26 Jun 2022

    बागी विधायकों की बैठक जारी

    महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच असम के गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायकों की बैठक जारी है। इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है।

  • 01:37 PM, 26 Jun 2022

    आदित्य ठाकरे ने की कार्यक्रम में शिरकत

    महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने सांताक्रूज में पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शिरकत की।

  • 01:06 PM, 26 Jun 2022

    केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा- भूपेश बघेल

    महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा भाजपा असहमति को बर्दाश्त नहीं कर सकती। दूसरे राजनीतिक दल की सरकारों को वे (भाजपा) किसी भी प्रकार से गिराना चाहती है और गैर भाजपा शासित राज्यों में केंद्रीय एजेंसियों का भरपूर दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की सरकार को 8 साल हो गए हैं किसी भी भाजपा नेता के खिलाफ कोई मामला दर्ज हुआ हो तो बताएं। जितने भी मामले दर्ज़ हो रहे हैं वह सब विपक्ष के नेताओं के खिलाफ बन रहे हैं।

  • 01:02 PM, 26 Jun 2022

    बागी विधायकों को मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा

    केंद्र सरकार ने शिवसेना के जिन बागी विधायकों को Y+ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। उनमें रमेश बोर्नारे, मंगेश कुदलकर, संजय शिरसत, लताबाई सोनवणे, प्रकाश सुर्वे, सदानंद सरनावंकर, योगेश दादा कदम, प्रताप सरनाइक, यामिनी जाधव, प्रदीप जायसवाल, संजय राठौड़, दादाजी भूसे, दिलीप लांडे, बालाजी कल्याणर, संदीपन शामिल हैं।

  • 12:59 PM, 26 Jun 2022

    एकनाथ शिंदे गुट की बैठक हुई शुरू

    सूत्रों के अनुसार, गुवाहाटी के होटल में एकनाथ शिंदे गुट की बैठक शुरू हो गई है। इसमें आगे की रणनीतियों और कानूनी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद आज एक और अहम बैठक हो सकती है।

  • 12:33 PM, 26 Jun 2022

    बागी विधायकों को मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा

    सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को Y+ श्रेणी के सशस्त्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) सुरक्षा कवच प्रदान किया है।

  • 12:25 PM, 26 Jun 2022

    डिप्टी स्पीकर के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगा शिंदे गुट

    सूत्रों के अनुसार, एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल के नेता के पद से हटाने के महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर के फैसले पर कानूनी राय लेने के बाद एकनाथ शिंदे खेमा अदालत का दरवाजा खटखटाएगा। शिंदे गुट का कहना है कि डिप्टी स्पीकर को नोटिस का जवाब देने के लिए बागी विधायकों को कम से कम 7 दिन का समय देना चाहिए था।

  • 12:14 PM, 26 Jun 2022

    पोस्टरों पर लगाया पेंट

    एकनाथ शिंदे खेमे के समर्थकों ने ठाणे में उद्धव ठाकरे के समर्थन में पोस्टर लगाए थे। हालांकि, इन पोस्टरों पर किसी ने पेंट लगा दिया है।

  • 11:53 AM, 26 Jun 2022

    बागी विधायकों के पोस्टर पर मारे जूते

    शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शिवसेना के बागी विधायकों के पोस्टरों पर जूते मारे।

  • 11:37 AM, 26 Jun 2022

    शिवसेना कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

    शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई में सामना कार्यालय के बाहर शिवसेना के बागी विधायकों के विरोध में बाइक रैली निकाली।

  • 11:35 AM, 26 Jun 2022

    सियासी संकट के बीच दिल्ली रवाना होंगे शरद पवार

    महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार आज मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वह विपक्षी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के नामांकन में शामिल होंगे।

  • 10:35 AM, 26 Jun 2022

    एक इशारे का इंतजार कर रहे हैं लाखों शिवसैनिक- संजय राउत

    शिवसेना नेता संजय राउत ने बागी विधायकों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि बागी विधायकों को जो करना है करने दो, मुंबई में तो आना पड़ेगा ना। वहां बैठकर हमें क्या सलाह दे रहे हैं? हजारों-लाखों शिवसैनिक हमारे एक इशारे का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हमने अभी भी संयम रखा है।

  • 10:22 AM, 26 Jun 2022

    बागी विधायकों को संजय राउत की नसीहत

    शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि लोग उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर भरोसा रखेंगे। कल उद्धव जी ने कहा कि जो लोग बाहर गए हैं वो शिवसेना नाम का इस्तेमाल ना करें और अपने बाप के नाम का इस्तेमाल करें और वोट मांगें।

  • 10:20 AM, 26 Jun 2022

    शरद पवार के आवास से निकले कांग्रेस नेता

    महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता बालासाहेब थोराट और अशोक चव्हाण मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास से निकले।

  • 10:12 AM, 26 Jun 2022

    राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अस्पताल से मिली छुट्टी

    महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को कोविड-19 से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

  • 09:34 AM, 26 Jun 2022

    संजय राउत ने साधा एकनाथ शिंदे पर गुट पर निशाना

    महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शिवसेना सासंद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे गुट पर निशाना साधा है। संजय राउत ने ट्वीट ने कर लिखा कि कब तक छिपोगे गुवाहाटी में, आना ही पड़ेगा चौपाटी में।

  • 09:22 AM, 26 Jun 2022

    महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर ओवैसी का तंज

    असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घमासान की तुलना बंदरों के नाच से की है। ओवैसी ने कहा कि वे इस खुले नाटक पर नजर रखे हुए हैं। ओवैसी ने कहा कि महा विकास आघाड़ी को इस मामले पर चर्चा करने दें। उन्हें सड़कों पर उतरना चाहिए। उन्हें तय करना चाहिए कि क्या है। मैं निर्णय लेने वाला कोई नहीं हूं। यह बंदरों के नाच जैसा लग रहा है। वे बंदरों की तरह काम कर रहे हैं जो एक डाल से दूसरी डाल पर कूद रहे हैं।

     

    09:01 AM, 26 Jun 2022

    राज्यपाल भगत सिंह को आज किया जाएगा अस्पताल से डिस्चार्ज

    राजभवन के सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को कोविड-19 से ठीक होने के बाद आज अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने की संभावना है।

  • 08:48 AM, 26 Jun 2022

    एकनाथ शिंदे ने बुलाई बागी विधायकों की बैठक

    सूत्रों के अनुसार, शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने 12 बजे गुवाहाटी के होटल में विधायकों की बैठक बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

  • 08:41 AM, 26 Jun 2022

    गुवाहाटी के होटल में और दिन रुकेंगे बागी विधायक

    सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे गुट ने होटल प्रबंधन से गुवाहाटी में अपनी बुकिंग को दो और दिनों के लिए बढ़ाने को कहा है। पहले यह बुकिंग 28 जून तक थी।

  • 08:21 AM, 26 Jun 2022

    महाराष्ट्र के सियासी नाटक में भाजपा की ‘एंट्री’

    महाराष्ट्र में चल रहे सियासी नाटक में अब तक भाजपा की कोई सीधी भूमिका नजर नहीं आई है। यहां तक कि राकांपा के दो नेताओं उपमुख्यमंत्री अजीत पवार एवं प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल भी कह चुके हैं कि उन्हें शिवसेना में बगावत के पीछे भाजपा का कोई हाथ नजर नहीं आता। लेकिन 24-25 जून की मध्यरात्रि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस एवं शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे की गुजरात में हुई मुलाकात की चर्चा जोरों पर है। हालांकि इस मुलाकात की पुष्टि अब तक दोनों में से किसी पक्ष की ओर से नहीं की गई है।

  • 08:04 AM, 26 Jun 2022

    गद्दारों को जीतने नहीं देंगे हम- आदित्य ठाकरे

    महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि अगर आपको सत्ता में शिवसेना के बिना लड़ना है तो हम फिर से लड़ने के लिए तैयार हैं। हम अब किसी भी कीमत पर गद्दारों को जीतने नहीं देंगे। इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीएम (उद्धव ठाकरे) को फोन किया था।

  • 08:00 AM, 26 Jun 2022

    असम में ठहरे हुए बागियों पर खर्च हो रहे लाखों रुपए- आदित्य ठाकरे

    आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमारे उन विधायकों पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिन्हें जबरन वहां ले जाया गया। असम में लाखों की संख्या में बाढ़ पीड़ित हैं, वे अपनों के भरोसे रह गए हैं। पहली बार विपक्ष सत्ताधारी दल छोड़कर किसी गुट का समर्थन कर रहा है।

  • 07:57 AM, 26 Jun 2022

    शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे का बयान

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बयान दिया। उन्होंने कहा महाराष्ट्र में पिछले 2-4 दिनों को देखकर ऐसा लगता है कि जो चले गए, अच्छे के लिए चले गए। पूरे देश ने देखा कि COVID-19 के दौरान सबसे शक्तिशाली काम करने वाले को अपना सरकारी आवास छोड़ना पड़ा।