News TOP STORIES नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

Cabinet Expansion: तेज प्रताप बने वन व पर्यावरण मंत्री, तेजस्‍वी को स्‍वास्‍थ्‍य विभाग; इन 31 मंत्रियों ने ली शपथ


पटना, । : बिहार की महागठबंधन सरकार (Mahagathbandhan Government of Bihar) का मंत्रिमंडल विस्तार (Bihar Cabinet Expansion) मंगलवार को राजभवन में संपन्‍न हुआ। इसके लिए 31 मंत्रियों की लिस्ट देर रात ही फाइनल (List of Bihar Ministers Final) हो चुकी थी। मंगलवार को लिस्‍ट में शामिल मंत्रियों ने समूहों में शपथ ली। शपथ लेने वाले मंत्रियों में लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) शामिल हैं। शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची में उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) का नाम नहीं था।

मंत्रियों की सूची फाइनल करने का यह रहा फार्मूला

शपथ लेने वाले 31 मंत्रियों में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के 11, राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के 16, कांग्रेस (Congress) के दो तथा हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (HAM) के एक मंत्री का फार्मूला बनाया गया। एक निर्दलीय को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई। छूट गए कई बड़े चेहरों को अगले मंत्रिमंडल विस्‍तार में जगह दी जानी है।

गृह विभाग को ले जेडीयू-आरजेडी का पेंच सुलझा

बताया जा रहा है कि आरजेडी व जेडीयू के बीच गृह विभाग को लेकर फंसा पेच सुलझा लिया गया है। हमेशा की तरह गृह विभाग मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार अपने पास ही रखेंगे। बदले में आरजेडी के खाते में विधानसभा अध्‍यक्ष का पद गया है। सूत्र बताते हैं कि अवध बिहारी चौधरी महागठबंधन सरकार में विधानसभा अध्‍यक्ष बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि आरजेडी के आलोक मेहता शिक्षा मंत्री बनाए जाएंगे।

तेज प्रताप को स्‍वास्‍थ्‍य, कुशवाहा सूची से आउट

मंत्रिमंडल में आरजेडी कोटे से लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है। जेडीयू कोटे से उपेंद्र कुशवाहा का नाम सूची में शामिल नहीं था। मंत्रिमंडल विस्‍तार में वाम दलों (Left parties) को जगह नहीं मिल सकी। हालांकि, वाम दल सरकार का समर्थन करेंगे। महागठबंधन की सरकार में जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस, हम, सीपीआइ-एमएल, सीपीआइ एवं सीपीएम शामिल हैं।

शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों की फाइनल सूची

  1. jagran

राष्‍ट्रीय जनता दल

  1. तेज प्रताप यादव
  2. आलोक मेहता
  3. अनिता देवी
  4. सुरेंद्र यादव
  5. चंद्रशेखर
  6. ललित यादव
  7. जीतेंद्र राय
  8. रामानंद यादव
  9. सुधाकर सिंह
  10. सर्वजित कुमार
  11. सुरेंद्र राम
  12. शमीम अहमद
  13. शहनवाज
  14. इसरायल मंसूरी
  15. कार्तिक सिंह
  16. समीर महासेठjagran

जनता दल यूनाइटेड:

  1. विजय चौधरी
  2. बिजेंद्र यादव
  3. अशोक चौधरी
  4. श्रवण कुमार
  5. संजय झा
  6. मदन सहनी
  7. शीला कुमारी
  8. लेशी सिंह
  9. जमा खान
  10. जयंत राज
  11. सुनील कुमारjagran

कांग्रेस:

  1. मुरारी प्रसाद गौतम
  2. अफाक आलम

हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा:

  1. संतोष कुमार सुमन

निर्दलीय:

  1. सुमित कुमार सिंह