News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Chandrayaan-3: ‘नेहरू को श्रेय देना चाहिए, लेकिन वाजपेयी की सोच थी चंद्रयान’,-केंद्रीय मंत्री


नई दिल्ली, । केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को इसका क्रेडिट दिया है। मेघवाल ने कहा कि चंद्रयान को चांद पर ले जाने की सोच वाजपेयी की ही थी।

इसरो की जिसने स्थापना की उसको मिले श्रेय

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिसने भी इसरो की स्थापना की, उसे श्रेय दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए किया गया काम था, लेकिन चंद्रयान पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सोच थी।

पहले सोमयान रखा गया था नाम

अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि पहले वैज्ञानिक चंद्रयान मिशन का नाम सोमयान रखा जा रहा था। उन्होंने बताया कि जब वैज्ञानिकों से पूर्व पीएम वाजपेयी मिले तो उन्होंने उनसे इसका नाम चंद्रयान रखने का आग्रह किया। जिसके बाद ये नाम रखा गया।

वाजपेयी ने कहा था इस नाम से सफल होगा मिशन

मेघवाल ने बताया कि पूर्व पीएम ने वैज्ञानिकों से कहा था कि सोम का अर्थ भी चांद होता है, लेकिन चंद्रयान ज्यादा बेहतर नाम होगा। वाजपेयी ने कहा कि चंद्रयान नाम ज्यादा सफल होगा और ये मिशन भी सफल होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसलिए अटल जी का नाम लेना कोई राजनीति नहीं है, जिसने काम किया उसे श्रेय देना ही होगा।