News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Chandrayaan-3: ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के पास रहस्यों की तलाश में घूम रहा प्रज्ञान रोवर,


नई दिल्ली, । चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) के चांद पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद चांद की सतह पर इसका सफर शुरू हो चुका है। इसरो (ISRO) ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद अब प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर शेयर किया है।

इसरो ने जारी किया प्रज्ञान रोवर का नया वीडियो

इस वीडियो में प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) चांद के दक्षिणी ध्रुव पर रहस्यों की खोज में ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ (Shiv Shakti Point) के आसपास घूमता दिखाई दे रहा है। इसरो ने लिखा यहां क्या है नया? इसी की तलाश में प्रज्ञान रोवर ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के आसपास घूम रहा है।

14 जुलाई को लॉन्च हुआ था चंद्रयान-3 मिशन

बता दें कि इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई को लॉन्च किया था। 23 अगस्त शाम 6 बजकर चार मिनट पर चंद्रयान-3 ने चांद पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की। इसरो की सफलता पर दुनिया भर से बधाई दी गई। पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों की तारीफ की और मिशन चंद्रयान-3 की सफलता को ऐतिहासिक क्षण बताया था। पीएम ने कहा था कि देश के लिए ये गर्व का पल है।

‘शिव शक्ति प्वाइंट’ दिया गया नाम

वहीं, पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस के दौरे से वतन लौटते ही एलान किया है कि चांद पर जिस जगह विक्रम लैंडर उतरा था, उसे ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के नाम से जाना जाएगा। उल्लेखनीय है कि चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश बन गया है। चीन, अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है।