Latest News पंजाब राष्ट्रीय

CM चरणजीत चन्नी पहुंचे लुधियाना के भैणी साहिब,


लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शनिवार काे भैणी साहिब पहुंचे। यहां नामधारी समाज के सतगुरु उदय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान चन्नी ने सतगुरु उदय सिंह के साथ विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस दाैरे काे काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद चन्नी पहली बार नामधारी समाज के हेडक्वार्टर पहली बार पहुंचे हैं। इस दाैरान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का सम्मान भी किया गया।

चन्नी ने एस्ट्रो टर्फ और फुटबॉल ग्राउंड का लिया जायजा

इस दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने एस्ट्रो टर्फ और फुटबॉल ग्राउंड का जायजा लिया। सतगुरु उदय सिंह ने हॉकी के लिए नामधारी समाज की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी लेकर उनकी तारीफ की। उल्लेखनीय है कि नामधारी हेडक्वार्टर से हर मुख्यमंत्री का झुकाव रहता है। खासकर कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों का भैणी साहिब से ज्यादा जुड़ाव रहा है। पहले भी कई नेता यहां आते रहे हैं।