News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Congress President Election: कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों से मिलने पार्टी कार्यालय पहुंचे शशि थरूर


नई दिल्ली, कांग्रेस से अध्यक्ष पद के उम्मीदवारी की चर्चा के बीच शशि थरूर को बुधवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि थरूर केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों से मिलने पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं। शशि थरूर अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच, अध्यक्ष पद के अन्य संभावित उम्मीदवार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दिल्ली पहुंचे हुए हैं।

शशि थरूर अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी बुधवार को दिल्ली पहुंचे और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने की संभावना है। इसके बाद उनके राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है।

गहलोत बोले, हर कोई चाहता है एक मजबूत कांग्रेस

अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गहलोत ने कहा कि हर कोई एक मजबूत कांग्रेस चाहता है और सभी दलों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। पार्टी में चुनाव सभी कांग्रेस सदस्यों के लिए खुले हैं। गहलोत ने मंगलवार रात राजस्थान पार्टी के विधायकों को संबोधित किया और पार्टी के शीर्ष पद के लिए नामांकन के लिए जाने का संकेत दिया।

अशोक गहलोत राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनने पर दे रहे जोर

वहीं, सोनिया गांधी ने के.सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को दिल्ली का दौरा किया और राजस्थान के मुद्दों पर विस्तार से बात की। अशोक गहलोत राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनने पर जोर दे रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो गहलोत दिल्ली जाने के लिए राजी नहीं है। वह नहीं चाहते कि उनके पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को मुख्यमंत्री का पद दिया जाए।

कांग्रेस महासचिव संगठन के.सी. वेणुगोपाल ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा कि चुनाव लड़ने के बारे में फैसला राहुल गांधी को करना है और एक हफ्ते के भीतर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।