News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली पंजाब पटना मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय स्वास्थ्य

Covid-19: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर चार यात्री मिले कोरोना संक्रमित, किए गए क्वारंटाइन


  1. चीन, जापान समेत कई देशों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग रहा है। अन्य देशों में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर भारत सरकार भी चौकस है। केंद्र सरकार कोरोना की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसी बीच, देशभर में आज सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल की जा रही है। अस्पतालों में कोविड की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल हो रही है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोगों से मास्क पहनने और कोविड-19 से संबंधित गाइडलाइंस का पालन और सतर्क रहने का आग्रह किया है। मांडविया ने टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड गाइडलाइंस की नीति का पालन करने और संवेदनशील लोगों को सर्तकता डोज देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि हम निरंतर सामूहिक प्रयासों से ही संक्रमण से पार पा सकते हैं।
  • 02:57 PM, 27 Dec 2022

    तेलांगाना में पिछले 72 घंटे में हुई 400 प्रतिशत टीकाकरण में वृद्धि

    देश में बढ़ते कोरोना वायरस मामले को लेकर तेलांगाना सरकार काफी अलर्ट हो चुकी है। तेलंगाना ने पिछले 72 घंटों में टीकाकरण में 400% की वृद्धि दर्ज की है। राज्य ने 48 प्रतिशत पर देश में उच्चतम बूस्टर खुराक कवरेज की भी सूचना दी।

  • 02:38 PM, 27 Dec 2022

    उत्तर प्रदेश में मिले कोरोना के दो मामले

    समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, उत्तर प्रदेश ने उन्नाव और आगरा जिलों में दो कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए। दोनों हाल ही में विदेश से भारत लौटे हैं।

  • 02:15 PM, 27 Dec 2022

    कांग्रेस ने कोरोना वायरस को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

    देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, हम कोविड की स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं, लेकिन यह पूरा ड्रामा यात्रा (भारत जोड़ो यात्रा) को रोकने के लिए रचा गया है। उड़ानें चीन से आ रही हैं, लेकिन कोई राष्ट्रीय स्तर का प्रोटोकॉल नहीं है जो डब्ल्यूएचओ द्वारा सुझाया गया हो।

    पीएम मोदी जनसभाओं में भाग ले रहे हैं, उन्हें कोई पत्र नहीं दिया गया। दरअसल, कुछ दिनों पहले देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामले पर भारत सरकार द्वारा कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा पर रोक लगाने की सलाह दी गई है।

  • 01:52 PM, 27 Dec 2022

    कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री की सलाह

    कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने मंगलवार को कहा कि Covid-19 का BF.7 वैरिएंट कम विषाणु के साथ ट्रांसमिशन होता है, लेकिन वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सतर्क रहना चाहिए।

  • 01:15 PM, 27 Dec 2022

    Manish Sisodia ने LNJP अस्पताल का किया निरीक्षण

    दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया।
    /

  • 12:32 PM, 27 Dec 2022

    कर्नाटक: कलबुर्गी एयरपोर्ट पर मास्क अनिवार्य

    कर्नाटक के कलबुर्गी एयरपोर्ट पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा कि एयरपोर्ट में किसी को भी बिना मास्क पहने प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

  • 12:03 PM, 27 Dec 2022

    बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मिले चार Covid पॉजिटिव

    कर्नाटक के बेंगलुरु में केंपेगौड़ा एयरपोर्ट पर चार यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चारों संक्रमितों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

  • 11:43 AM, 27 Dec 2022

    एयरपोर्ट पर नहीं लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक दिल्ली एयरपोर्ट पर स्कूली शिक्षकों को कोविड ड्यूटी पर तैनात करने के अपने आदेश को वापस ले लिया है। प्राधिकरण का कहना है कि जरूरत पड़ने पर हवाई अड्डे पर सिविल डिफेंस स्टाफ की तैनाती की जाएगी।

  • 11:25 AM, 27 Dec 2022

    Tamilnadu: स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण

    तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने चेन्नई के राजीव गांधी अस्पताल में कोविड मॉक ड्रिल का जायजा लिया।

  • 10:58 AM, 27 Dec 2022

    यूपी के डिप्टी सीएम ने लिया जायजा

    यूपी की राजधानी बलरामपुर के अस्पताल में कोविड-19 पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जायजा लिया।

    #WATCH | Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak
    reviews mock drill to ensure Covid management preparedness at Balrampur hospital in Lucknow pic.twitter.com/BmXBWgm1sQ

  • 10:54 AM, 27 Dec 2022

    हमें पूरी निगरानी रखने और सभी लॉजिस्टिक्स तैयार रखने की जरूरत

    देशभर में कोरोना के तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल किया जा रहा है। इस मौके पर ओडिशा के स्वास्थ्य  निदेशक बीके महापात्रा ने कहा- हम कितने तैयार हैं, यह देखने के लिए आज मॉक ड्रिल की जा रही है। हमें पूरी निगरानी रखने और सभी लॉजिस्टिक्स तैयार रखने की जरूरत है। हमारे राज्य में ऑक्सीजन की अधिकता है। यदि कोई कमी पाई जाती है (मॉक ड्रिल के दौरान), तो उसे दूर किया जाएगा।

  • 10:44 AM, 27 Dec 2022

    दिल्ली सरकार ने कोविड आपात स्थिति से निपटने के लिए 104 करोड़ के बजट को दी मंजूरी

    दिल्ली सरकार ने किसी भी कोविड आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत अस्पतालों को सामान्य दवाएं खरीदने के लिए 104 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है।

  • 10:24 AM, 27 Dec 2022

    जम्मू के गांधी नगर में मॉक ड्रिल जारी

    जम्मू के गांधी नगर में स्थित एक अस्पताल में मॉक ड्रिल की जा रही है।
    /

  • 10:22 AM, 27 Dec 2022

    Coronavirus को लेकर तेलंगाना में मॉक ड्रिल जारी

    तेलंगाना के अस्पतालों में कोविड की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल की जा रही है। तस्वीरें हैदराबाद के गांधी अस्पताल की हैं।

  • 10:11 AM, 27 Dec 2022

    Covid केस बढ़े, तो तैयार हम: मनसुख मांडविया

    मनसुख मांडविया ने कहा कि आज देशभर के कई अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ है, मैंने कोविड वार्ड निरीक्षण किया, जैसी व्यवस्था यहां है वैसी ही व्यवस्था बाकी के अस्पताल की है। आने वाले दिनों में कोरोना केस अगर बढ़े तो उसके लिए हम पूरी तरह से तैयार होने चाहिए।

  • 10:09 AM, 27 Dec 2022

    PM Modi ने सावधान रहने को कहा: स्वास्थ्य मंत्री

    स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश में कोरोना के मामलों में उछाल नहीं है, लेकिन पीएम मोदी ने सावधान रहने को कहा है। सरकार भी तैयारी कर रही है। आज देश के सभी कोविड अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों को उचित इलाज मिल सके।

  • 10:04 AM, 27 Dec 2022

    देश में 220.06 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी Corona Vaccine

    देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 220.06 करोड़ से ज्यादा खुराक लग चुकी है। बीते 24 घंटे में 97,622 लोगों को वैक्सीन दी गई है।

  • 10:02 AM, 27 Dec 2022

    सफदरजंग अस्पताल पहुंचे Mansukh Mandaviya

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कोरोना की तैयारियों को लेकर की जा रही मॉक ड्रिल का जायजा लिया।

  • 09:42 AM, 27 Dec 2022

    जापान में चीनी यात्रियों के लिए सख्ती

    जापान में भी Covid-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब जापान में चीन से आने वाले यात्रियों को कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

  • 09:34 AM, 27 Dec 2022

    दक्षिण कोरिया में खुदकुशी के मामले बढ़े

    Coronavirus के बीच दक्षिण कोरिया में साल 2021 में युवाओं के खुदकुशी के मामलों में इजाफा हुआ है। कोरोना सबसे ज्यादा मामलों में खुदकुशी का कारण रहा।

  • 09:28 AM, 27 Dec 2022

    देशभर के अस्पतालों में आज Mock Drill

    कोरोना को लेकर देश के सभी अस्पतालों में आपातकालीन तैयारियों का जायजा लेने के मकसद से आज मॉक ड्रिल की जाएगी। मॉक ड्रिल सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में होगी।