News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

CPI दिसंबर में करेगी BJP के खिलाफ आंदोलन, बांका में राष्ट्रीय सचिव ने कही ये बात


बांका: दिसंबर महीने में भाजपा के खिलाफ जन सत्याग्रह अभियान शुरू किया जाएगा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला इकाई ने सम्मेलन कर आयोजित इसका निर्णय लिया है। राष्ट्रीय सचिव कामरेड नागेंद्र नाथ ओझा ने कहा कि देश में जब से भाजपा आयी है, महंगाई चरम सीमा पर है। स्वास्थ्य सुविधा नदारद है। इसको लेकर पार्टी की ओर से 19 से 24 दिसंबर के बीच जन सत्याग्रह अभियान शुरू होगा। जिसके अंतर्गत भाजपा हटाओ, देश बचाओ, नया भारत बनाओ का नारा दिया गया है।

पूर्व विधान पार्षद सह शिक्षक नेता कामरेड केदार पांडेय के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। कामरेड ओमप्रकाश नारायण व पूर्व एमएलसी संजय कुमार ने जन सत्याग्रह अभियान को लेकर जन समर्थन की अपील की। इस मौके पर मुख्य रूप से महेश्वरी साह, सचिव मुनीलाल पासवान, कामरेड ब्रजेश सिंह, गौतम सिंह, रामसेवक राय, जलंधर राय, विदेश्वरी यादव, शिवनंदन सिंह, नौशाद, उमाकांत, महेश्वर राय, डा. शमीम सहित अन्य थे।

बांका में बंद मिली योजना

संवाद सूत्र,धोरैया (बांका) : अंचलाधिकारी भाई बिरेंद्र बटसार पंचायत में योजनाओं में विद्यालय पीडीएस दुकान व नल जल योजनाओं की जांच की। जिसमें बलमचक गांव में जल जल योजनाओं सहित विद्यालय के निरीक्षण के दौरान ग्रामीण जगदीश मंडल,मंटू कुमार, योगेंद्र मंडल आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि जबसे भुसार गांव में विश्व बैंक से जलमीनार बना है। एक भी दिन वार्ड नंबर छह के घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने सीओ को अवगत कराया कि जो पाइप लाइन भुसार से बलमचक गांव तक है। उसका लेवल सही नहीं होने के कारण किसी घर में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर सीओ ने आधे दर्जनों घरों में जाकर जल की जांच की। पर किसी भी घरों में नल में टोली भी नहीं पाया गया। उन्होंने उर्दू प्राथमिक विद्यालय बलमचक का भी निरीक्षण किया। लेकिन विद्यालय बंद पाया गया। जबकि समय 2:15 में आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद पाया।