News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

CWG Day 2 : आज मीराबाई चानू पर सबकी नजर, अब से कुछ देर में मुकाबला


नई दिल्ली, । Commonwealth Games Day 2 updates: भारतीय टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन काफी अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरे दिन टीम इंडिया का इरादा मेडल के खाते को खेलने का होगा। तीन मेडल इवेंट में भारत अपनी दावेदारी पेश करने जा रहा है। इसमें से सबसे अहम ओलिंपिक सिल्वर मेडल विजेता वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) का इवेंट होगा। 49 किग्रा के महिला वर्ग में चुनौती पेश करेंगी। इसके अलावा मुक्केबाजी के मुकाबले होने हैं और बैडमिंटन, हॉकी में भारत खेलने उतरेगा।

दूसरे दिन भारत के हर एक इवेंट की अपडेट को आप यहां देख सकते हैं। हर एक मुकाबले की जानकारी आपको यहां पर पढ़ने को मिलेगी। फिलहाल आज भारत किस किस इवेंट में खेलने उतरेगी इसको जान लीजिए।

बाक्सिंग

54-57 किग्रा (featherweight) राउंड ऑफ 32: हुसामु्द्दीन मोहम्मद (शाम 5 बजे) 66-70 किग्रा (लाइट मिडलवेट) राउंड ऑफ 16: लवलीना बोरगोहेन (रविवार को 12 बजे) 86-92 किग्रा (हैवीवेट) राउंड ऑफ 16: संजीत (1 बजे) रविवार मेंस 55 किग्रा:

वेटलिफ्टिंग

संकेत सरगर (1.30 बजे) मेंस 61 किग्रा: गुरुराजा (4.15 शाम) वुमेंस 49 किग्रा: मीराबाई चानू (8 बजे रात) वुमेंस 55 किग्रा: एस बिंदियारानी देवी (12:30 रात)

साइकिलिंग

साइकिलिंग महिला स्प्रिंट क्वालीफाइंग: मयूरी, त्रियशा पॉल (दोपहर 02.30 दोपहर से 6.15 बजे) महिला 3000 मीटर इंडीविजुएल परस्यूट क्वालीफाइंग: मीनाक्षी (दोपहर 2.30 – 6.15 बजे) पुरुष कीरिन पहला राउंड: एसो एल्बेन (8.30 बजे – 11.30 बजे)

लॉन बाल

मेंस ट्रिपल: भारत बनाम माल्टा (1 बजे – 6.15 बजे) महिला एकल: तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (वेल्स): (दोपहर 1 बजे – शाम 6.15 बजे) मेंस डबल्स: भारत बनाम कुक आइलैंड (शाम 7.30 बजे से 12.45 बजे) वुमेंस फोर : भारत बनाम कनाडा (शाम 7.30 बजे – 12.45 बजे)

हॉकी

महिला हाकी, भारत बनाम वेल्स, 23:30 बजे