News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Amit Shah ने सिरमौर में भरी चुनावी हुंकार, हाटी आभार रैली से 5 सीटों पर नजर, दो तिहाई बहुमत पाने का दावा


शिलाई (सिरमौर), । , हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद हो चुका है। भाजपा के चाणक्‍य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिरमौर में हाटी आभार रैली कर चुनावी हुंकार भर दी। हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा मिलने के बाद अमित शाह पहली बार सिरमौर जिला में पहुंचे। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन में हाटी आभार रैली में अमित शाह ने पांचों सीटें भाजपा को जीताकर मोदी की झोली में डालने की हुंकार भरी। अमित शाह की हाटी आभार रैली के जरिये भाजपा ने पांचों सीटों पर पार्टी के पक्ष में हवा बनाने का प्रयास किया।

अमित शाह ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ फ‍िर से सत्‍ता में वापसी करेगी। अमित शाह ने सिरमौर से भाजपा की सरकार बनाने की हुंकार भर दी। इस दौरान उन्‍होंने मोदी व जयराम सरकार की ओर से किए गए कार्य भी गिनाए।

अमित शाह ने मुख्‍यत: इन चार बातों पर दिया जोर

  • अमित शाह ने रिवाज बदलने के संकल्‍प की मुठ्ठी भींचकर भारत माता की जयकार करवाई। हिमाचल प्रदेश में इस रिवाज बदलने पर जोर दिया।
  • केंद्रीय मंत्री ने पांचों कमल मोदी जी की झाेली में डालने की हुंकार भरी। यानी जिला सिरमौर की पांचों सीटें भाजपा को जीताने का आह्वान किया।
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और जयराम ठाकुर के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।
  • अमित शाह ने इस बात पर जोर दिया कि हाटी समुदाय की पीड़ा को मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने समझा। वह कई बार इस मुद्दे को लेकर दिल्‍ली पहुंचे।

गीत से सरकार की उपलब्धियां बताएगी भाजपा

हाटी समिति के अध्यक्ष व महासचिव सहित मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर व अन्‍य नेताओं ने अमित शाह को लोइयां, टोपी व डागरा देकर सम्मानित किया। अमित शाह ने इस मौके पर भाजपा के चुनावी गीत काे भी लांच किया। इस गीत में भाजपा सरकार की 5 सालों की उपलब्धि को बताया गया है।