News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

CWG Day 2 : भारत को मिला पहला पदक, वेटलिफ्टिंग में संकेत ने जीता सिल्वर


नई दिल्ली, । Commonwealth Games Day 2 updates: भारतीय टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन काफी अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरे दिन टीम इंडिया का इरादा मेडल के खाते को खेलने का होगा। तीन मेडल इवेंट में भारत अपनी दावेदारी पेश करने जा रहा है। इसमें से सबसे अहम ओलिंपिक सिल्वर मेडल विजेता वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) का इवेंट होगा। 49 किग्रा के महिला वर्ग में चुनौती पेश करेंगी। इसके अलावा मुक्केबाजी के मुकाबले होने हैं और बैडमिंटन, हॉकी में भारत खेलने उतरेगा। दूसरे दिन भारत के हर एक इवेंट की अपडेट को आप यहां देख सकते हैं। हर एक मुकाबले की जानकारी आपको यहां पर पढ़ने को मिलेगी।

टेबल टेनिस में गयाना को 3-0 से हराया

मनिका बत्रा की शानदार जीत के दम पर भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने दूसरे दिन भी धमाकेदार जीत हासिल की। गयाना के खिलाफ भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की। पहले दिन अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 3-0 से मात दी थी। मनिका बत्रा ने थुराइया थामस के खिलाफ 11-1, 11-3, 11-3 की एकतरफा जीत हासिल की जबकि रीत रिश्या ने 11-7, 14-12, 13-11 के अंतर से चेल्सी को हराया

बैडमिंटन टीम इवेंट -भारत की श्रीलंका 1-0 की बढ़त

पहले दिन पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद भारतीय बैडमिंटन का सामना श्रीलंका के साथ हो रहा है। भारत की स्टार जोड़ी अश्विन पोनप्पा और सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी ने पहला गेम में एक तरफा खेल दिखाते हुए 21-14 से इसे अपने नाम किया। दूसरा गेम दोनों ने और भी कम अंतर 21-9 से अपने नाम कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। युवा स्टार लक्ष्य सेन दूसरे मैच में श्रीलंका के निलुका करुणारत्ने के खिलाफ उतरे। पहला गेम लक्ष्य ने 21-18 से जीता।

पुरुष वेटलिफ्टिंग इवेंट जारी (55kg)

क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में भारतीय युवा ने 132kg का वजन उठाया और पहले ही प्रयास में कुल वजह सो 248 तक पहुंचाते हुए तालिका में पहले स्थान पर जगह बनाई।

भारत के वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने पहली कोशिश में 107kg का भार उठाया। दूसरे प्रयास में भी संकेत ने अपना दम दिखाया और इस बार 111kg का भार उठाने में सफल रहे। तीसरा प्रयास भी उनका सफल रहा और इस भारतीय वीर ने 113kg का भार सफलतापूर्व स्नैच किया। स्नैज में वह पहले स्थान पर रहे, दूसरे नंबर पर मलेशिया के मोहम्मद अनीक ने 107kg और श्रीलंका के इसरु कुमार 105kg के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

लॉन बॉल के मुकाबले जारी

भारत की पुरुष ट्रिपल्स टीम लॉन बॉल इवेंट में भारत की चुनौती पेश कर रही है। महिला वर्ग में तान्या चौधरी वेल्स की लॉरा डेनियल्स से भिड़ रही हैं।

बाक्सिंग

54-57 किग्रा (featherweight) राउंड ऑफ 32: हुसामु्द्दीन मोहम्मद (शाम 5 बजे) 66-70 किग्रा (लाइट मिडलवेट) राउंड ऑफ 16: लवलीना बोरगोहेन (रविवार को 12 बजे) 86-92 किग्रा (हैवीवेट) राउंड ऑफ 16: संजीत (1 बजे) रविवार मेंस 55 किग्रा:

वेटलिफ्टिंग

संकेत सरगर (1.30 बजे) मेंस 61 किग्रा: गुरुराजा (4.15 शाम) वुमेंस 49 किग्रा: मीराबाई चानू (8 बजे रात) वुमेंस 55 किग्रा: एस बिंदियारानी देवी (12:30 रात)

साइकिलिंग

साइकिलिंग महिला स्प्रिंट क्वालीफाइंग: मयूरी, त्रियशा पॉल (दोपहर 02.30 दोपहर से 6.15 बजे) महिला 3000 मीटर इंडीविजुएल परस्यूट क्वालीफाइंग: मीनाक्षी (दोपहर 2.30 – 6.15 बजे) पुरुष कीरिन पहला राउंड: एसो एल्बेन (8.30 बजे – 11.30 बजे)

लॉन बाल

मेंस ट्रिपल: भारत बनाम माल्टा (1 बजे – 6.15 बजे) महिला एकल: तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (वेल्स): (दोपहर 1 बजे – शाम 6.15 बजे) मेंस डबल्स: भारत बनाम कुक आइलैंड (शाम 7.30 बजे से 12.45 बजे) वुमेंस फोर : भारत बनाम कनाडा (शाम 7.30 बजे – 12.45 बजे)

हॉकी

महिला हाकी, भारत बनाम वेल्स, 23:30 बजे