Latest News नयी दिल्ली बिजनेस राष्ट्रीय

Cyrus Mistry Accident: हादसे के वक्त कार चला रही डॉक्टर के पति ने बताया क्यों अनियंत्रित हुई थी कार


मुंबई, टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना (Cyrus Mistry Accident) में हुई मौत की वजह अब सामने आई है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने वाले सहयात्री दरीयस पंडोले (Darius Pandole) ने पुलिस को दुर्घटना की सही वजह बताई है। उन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली है। इसके बाद मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया है।

दरीयस पंडोले ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दुर्घटना के वक्त उनकी पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनाहिता पंडोले (Dr Anahita Pandole) कार चला रही थीं। वह उनके साथ आगे की सीट पर बैठे थे। पीछे की सीट पर सायरस मिस्त्री और जहांगीर बैठे हुए थे। वह लोग मर्सिडीज बेंज कार में सवार हो गुजरात से महाराष्ट्र लौट रहे थे।

 

मंगलवार को दरीयस पंडोले ने पालघर स्थित कासा थाने की पुलिस को बताया कि सूर्या नदी के पुल के पास जहां दुर्घटना हुई, उनकी पत्नी अनाहिता पंडोले तीसरी लेन में कार चला रहीं थीं। वहां सड़क संकरी थी और उनकी पत्नी लेन नहीं बदल सकीं। उस वक्त दूसरी लेन में एक भारी वाहन भी जा रहा था, इस वजह से लेन बदलने की जगह ही नहीं थी।

लेन न बदल पाने की वजह से कार की सूर्या नदी के पुल पर बनी रेलिंग से जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। मर्सिडीज कार के सभी एयर बैग खुल गए थे। दुर्घटना में सायरस मिस्त्री, जहांगीर पंडोले और कार चला रही महिला डॉक्टर अनाहिता पंडोले की मौत हो गई थी।

मालूम हो कि टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष और देश के जाने-माने उद्योगपति सायरस मिस्त्री का चार सितंबर 2022 को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। यह हादसा गुजरात से मुंबई लौटते वक्त हाईवे पर मौजूद सूर्या नदी के पुल पर हुआ था। इस हादसे में मर्सिडीज कार की पिछली सीट पर बैठे सायरस मिस्त्री (54) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले (Jahangir Pandole) दोनों की मौत हो गई थी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनाहिता पंडोले (55) कार चला रहीं थीं और उनके पति दरीयस पंडोले (60) आगे की को-पैसेंजर सीट पर बैठे थे।