Latest News नयी दिल्ली बिजनेस राष्ट्रीय

कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते सपाट खुले भारतीय शेयर बाजार, बजाज फिनसर्व समेत इन शेयरों में तेजी


नई दिल्ली, । भारतीय वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को सपाट हुई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी सपाट कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 19 अंक या 0.03 प्रतिशत गिरकर 60,817 और एनएसई निफ्टी 1.5 अंक की गिरावट के साथ 18,051 पर सपाट था।

निफ्टी में आज आईटी, फार्मा, आयल गैस इंडेक्स छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ या फिर सपाट कारोबार कर रहे हैं। सबसे अधिक तेजी सरकारी बैंक, मेटल और रियलिटी इंडेक्स में देखी जा रही है।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

बजाज फिनसर्व, हिंडालको, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, अल्ट्रा टेक सीमेंट, एलएंडटी, ब्रिटानिया, एमएंडएम, ओएनजीसी, बजाज ऑटो, रिलायंस, आयशर मोटर्स, टाटा मोटर्स और ग्रासिम बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। हीरो मोटोक्रोप, डिवीज लैब्स, इंफोसिस और टेक महिंद्रा गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

दुनिया के बाजारों का हाल

एशियाइ बाजारों से आज मिले जुले संकेत मिल रहे हैं। टोक्यो और ताइवान के बाजार गिरावट के साथ, जबकि शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सियोल के बाजार बढ़ते के साथ कारोबार कर रहे हैं। बता दें, बीते गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। बुधवार को अमेरिका में फेड की ओर से ब्याज दर बढ़ाने के एलान के बाद वहां के शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है।

बड़ी तेजी के साथ खुला रुपया

शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 25 पैसे की तेजी के साथ 82.63 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपया 82.85 के स्तर पर खुला, जिसके बाद वह बढ़कर 82.63 पर पहुंच गया। गुरुवार को रुपया गिरकर 8 पैसे गिरकर 82.88 के स्तर पर पहुंच गया।