News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Delhi : नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी, 4 बजे तक 45% पड़े वोट


नई दिल्ली, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए मतदान रविवार सुबह आठ बजे से शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। वोटिंग के लिए दिल्ली में कुल 13,665 बूथ केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक कहीं से भी कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है।

ड्रोन से नजर रख रही पुलिस

दिल्ली के जिन 56 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर चुनाव हो रहा है, वहां दिल्ली पुलिस ड्रोन से लगातार नजर बनाए हुए है। पहली बार दिल्ली पुलिस ने किसी चुनाव में इतनी बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया है। तड़के तीन बजे से अब तक दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को 46 कॉल मिली हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी द्वारा शराब बांटने, पैसे बांटने और बीजेपी द्वारा भी पैसे बांटने की कॉल मिली है। लेकिन पुलिस जब मौके पर पहुंची तब वहां ऐसा कुछ नहीं मिला।

महरौली में आप और बीजेपी के बीच झगड़े की कॉल मिली। एसएचओ ने मामले को शांत करा दिया। अब तक कोई ऐसी बड़ी काल नहीं मिली है, जिसमें पुलिस को एक्शन लेना पड़े।

आयोग से वोटरों को मिली है मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम चुनाव में वोटरों को मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति दी है। इस बाबत आयोग ने शनिवार को आदेश जारी कर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को कहा है कि चुनाव में लगे सुरक्षाकर्मियों आदि को इस बारे में अवगत करा दें। ताकि वोटरों को कोई असुविधा न हो।

  • 05:12 PM, 04 Dec 2022

    एक करोड़ 45 लाख मतदाताओं के हाथ में 1349 प्रत्याशियों की किस्मत

    दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अभी भी भीड़ जुटी है। लोग लाइन लगाकर खड़े हैं। इन मतदाताओं के हाथ में 1349 प्रत्याशियों की किस्मत है। दिल्ली में करीब 1,45,05, 358 मतदाता हैं। शाम साढ़े पांच बजे तक वोट पड़ेंगे। सात दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

  • 04:47 PM, 04 Dec 2022

    शाम चार बजे तक 45 प्रतिशत हुआ मतदान

    दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 (Delhi Municipal Corporation Election) के लिए मतदान जारी है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजे से शाम चार बजे के बीच दिल्ली के सभी 250 वार्डों में शाम 4 बजे तक लगभग 45 प्रतिशत मतदान हो गया। अभी भी मतदान केंद्रों पर मतदाता लाइन लगाकर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

     

    04:33 PM, 04 Dec 2022

    दिव्यांग, 100 साल से ऊपर के बुजुर्गों में उत्साह

    दिल्ली नगर निगम चुनाव में मतदान के लिए दिव्यांग व्हील चेयर पर बैठकर वोट डालने पहुंच रहे हैं। 100 साल से उम्र के भी बुजुर्ग बड़े ही उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पता चलता है कि दिल्ली के लोग बढ़-चढ़कर निगम चुनाव में मतदान कर रहे हैं।

    03:37 PM, 04 Dec 2022

    कटेवारा गांव के लोगों ने किया MCD चुनाव का बहिष्कार

    उत्तर पश्चिम जिले के कटेवारा गांव के लोगों का कहना है कि गांव में उचित सड़क, नालियां जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं होने के कारण उन्होंने एमसीडी चुनाव का बहिष्कार किया है। उनका कहना है कि जब तक अधिकारी हमारी शिकायत नहीं सुनेंगे, हम वोट नहीं देंगे।

  • 03:26 PM, 04 Dec 2022

    MCD में भी होगा भाजपा का कब्जा- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव, गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीनों जगह कमल खिलेगा। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी और MCD में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

  • 03:13 PM, 04 Dec 2022

    नेताओं का इतिहास जानकर कर वोट कर रहे मतदाता

    इस बार के दिल्ली नगर निगम चुनाव में मतदाता साफ-सफाई, प्रदूषण के अलावा इंटरनेट मीडिया पर नेताओं के इतिहास को जानकर मतदान कर रहे हैं ।

  • 02:38 PM, 04 Dec 2022

    दिल्ली MCD चुनावः दोपहर 2 बजे तक हुआ 30 प्रतिशत मतदान

    राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए दोपहर दो बजे तक करीब 30 प्रतिशत मतदान हुआ है।