News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Delhi : सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाने का मुद्दा, सड़कों पर उतरे जैन समाज के लोग


नई दिल्ली,  झारखंड स्थित गिरिडीह में तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने के बाद जैन समाज में आक्रोश है। जैन समाज के लोगों ने बुधवार को यमुनापार के कृष्णा नगर, नवीन शाहदरा, उस्मानपुर, सीलमपुर सहित कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल नवीन कुमार जैन का कहना है कि झारखंड सरकार जैन समाज के तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल में बदलने का अधिवेशन लाई है। लेकिन सम्मेद शिखर जैन समाज का बहुत बड़ा तीर्थ स्थल है। यदि वहां पर पर्यटन स्थल बना दिया जाएगा तो उस जगह मांस, मदिरा की बिक्री होगी।

पेड़ों का अवैध कटान होगा, पत्थरों का अवैध खनन होगा। जिसकी वजह से हमारे संतों का मोक्ष स्थान प्रदूषित हो जाएगा। इसलिए इसको रोका जाए। वहीं विवेक जैन का कहना है कि प्राचीन प्रमुख जैन धार्मिक स्थल को जबरन वन्य जीव अभ्यारण के अंर्तगत घोषित करना स्वीकार नहीं किया जाएगा।