News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Delhi MCD Election : भाजपा का आरोप- भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है AAP, एमसीडी चुनाव में टिकट के लिए मांगी गई रिश्वत


भाजपा के स्टिंग पर अरविंद केजरीवाल का जवाब

भाजपा ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में स्टिंग के आधार पर आम आदमी पार्टी पर टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा के सभी आरोप झूठे हैं, वो जांच करवा लें कुछ भी नहीं मिलेगा। पहले भी आरोप लगे हैं और कुछ भी ऐसा नहीं मिला।

  • 11:34 AM, 21 Nov 2022

    AAP में पैसे लेकर टिकट लेने के लिए एक गैंग सक्रिय- भाजपा

    रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने दावा किया कि स्टिंग में स्पष्ट है कि विधानसभा चुनाव में भी पैसे लेकर टिकट दिए गए थे। आप में पैसे लेकर टिकट लेने के लिए एक गैंग सक्रिय किया गया है। इसमें पैसे वसूलने के लिए कुछ ऐसे लोगों को रखा गया है, जिन्हें लोग बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं। इनका काम पैसे वसूल कर बड़े नेताओं तक पहुंचाना होता है।

  • 11:02 AM, 21 Nov 2022

    मुफ्त बिजली व बेरोजगारी पर AAP सरकार को घेरेंगे माकन

    प्रदेश कांग्रेस में चल रही आपसी गुटबाजी का खामियाजा निगम चुनाव में निश्चित तौर पर उम्मीदवारों को भुगतना पड़ेगा। इसीलिए एआइसीसी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन को केजरीवाल सरकार पर हमला बोलने की जिम्मेदारी सौंपी है।

    इस कड़ी में माकन मंगलवार को पहली प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। इसके जरिये वह दिल्ली में बेरोजगारी और मुफ्त बिजली को लेकर पर आप पर निशाना साधेंगे। सूत्रों के मुताबिक आप ने बिजली को अहम मुद्दा बनाया है। माकन का दावा है कि दिल्ली में बिजली देशभर में सबसे सबसे महंगी है। यहां बेरोजगारी दर भी लगातार बढ़ रही है।

  • 11:02 AM, 21 Nov 2022

    चुनाव आयोग को मिलीं आचार संहिता उल्लंघन की 176 शिकायतें

    दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग को विभिन्न इलाकों से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की 176 शिकायतें मिली हैं। आयोग के अनुसार 128 शिकायतों का निपटान कर दिया गया है, जबकि शेष में कार्रवाई चल रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य चुनाव आयोग ने शिकायतों के लिए मोबाइल एप भी सुविधा दी है जिससे कोई भी नागरिक घर बैठे शिकायत कर सकता है।

    आयोग ने बताया है कि आचार संहिता लागू करने के लिए अवैध होर्डिंग-पोस्टर हटाने का अभियान चल रहा है। इसके तहत अब तक दस लाख से अधिक अवैध होर्डिंग-पोस्टर हटा दिए गए हैं। इसके साथ ही 4,465 मंजूरी निगम ने राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को आनलाइन दी है जिसमें वाहनों के संचालन के साथ ही रैली कार्यक्रम आदि की इजाजत हैं।

  • 11:01 AM, 21 Nov 2022

    कांग्रेस का घोषणा पत्र बुधवार को होगा जारी

    दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस बुधवार को घोषणा पत्र जारी करेगी। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने बताया कि घोषणा पत्र को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसे जारी करने के लिए घोषणा पत्र समिति अध्यक्ष पूर्व मंत्री हारुन यूसुफ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। घोषणा पत्र का मुख्य स्लोगन मेरी चमकती दिल्ली ही होगा।

  • 11:01 AM, 21 Nov 2022

    टिकट के लिए AAP ने रिश्वत मांगी- भाजपा

    भाजपा ने एमसीडी चुनाव के लिए टिकट देने को लेकर आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के भ्रष्टाचार पर नया खुलासा हुआ है। आप भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है। AAP के नए नए स्टिंग सामने आ रहे हैं। एमसीडी चुनाव में टिकट के लिए रिश्वत मांगी गई है।