News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Delhi NCR : दिल्ली में मंडराया बाढ़ का संकट खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना नदी मकानों में भरा पानी


नई दिल्ली, । Delhi NCR Live News Updates : राष्टीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर की सभी छोटी-बड़ी खबरें, पल-पल की अपडेट आपको Jagran.Com के इस लाइव ब्लॉग में मिलेगा। यहां पर ताजा खबरों को लगातार अपडेट किया जाता रहेगा। दिल्ली की राजनीति में उथल-पुथल, शिक्षा, चिकित्सा, अपराध, बिजनेस, सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणियां, मॉनसून की जानकारी, रेलवे सहित अन्य जानकारियों के लिए आप हमारे साथ बने रहें।

11 July 2023

3:03:39 PM

नारनौल: पुत्रवधु ही निकली घर में लूटपाट करवाने की मास्टरमाइंड

– 2 बहनों और भाई के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम।

-19 जून को ईश्वर कॉलोनी नारनौल में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से की थी लाखों रुपये की लूट की

-बुजुर्ग महिला का पति सेना से रिटायर्ड, एक बेटा एयर फोर्स तथा एक बेटा भारतीय सेना में है कार्यरत

3:01:54 PM

आबकारी नीति मामला: कोर्ट ने दिनेश अरोड़ा को छह दिन की ED हिरासत में भेजा

राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में आरोपित दिनेश अरोड़ा को छह दिन की ईडी हिरासत में भेजा। ईडी ने हिरासत खत्म होने के बाद दिनेश को कोर्ट में पेश किया था। ईडी ने दिनेश को मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। आबकारी मामले में दिनेश सीबीआइ का गवाह बन चुका है।

2:53:50 PM

यमुना में जलस्तर बढ़ने से यमुना खादर में घुसा पानी

यमुना में जलस्तर बढ़ने से यमुना खादर में घुसा पानी

यमुना में जलस्तर बढ़ने से मयूर विहार फेज -एक के पास यमुना खादर में घुसा पानी।

2:51:07 PM

क्राउन प्लाजा के पास यमुना खादर जाने वाले रास्ता बंद

क्राउन प्लाजा के पास  यमुना खादर जाने वाले रास्ता बंद

यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद मयूर विहार क्राउन प्लाजा के पास स्थित यमुना खादर में जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है।

1:20:56 PM

सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका

200 करोड़ की ठगी से जुड़े मामले में ठग सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पालोज की जमानत याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा की पीठ ने पालोज के साथ ही सह-आरोपित कमलेश कोठारी और बी मोहन राज की जमानत याचिका भी खारिज कर दी।

12:27:55 PM

दिल्ली: खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिस कारण यमुना बाजार के मकानों में यमुना का पानी भर गया है। यमुना के जलस्तर बढ़ने से आसपास बसे लोग परेशान हो रहे हैं। यहां के निवासी आस पास सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए भटक रहे हैं।

 

फोटो- ध्रुव कुमार

12:23:35 PM

दिल्ली पुलिस ने दो हथियार तस्करों को दबोचा

द्वारका जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने क्षेत्र के बदमाशों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करने पहुंचे दो हथियार तस्करों को दबोचने में कामयाबी पाई है। दोनो के पास से पुलिस ने 12 पिस्टल बरामद किए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है ये पिस्टल किसे सौंपे जाने थे।

12:23:20 PM

गाजियाबाद: नगर आयुक्त ने किया शहर का निरीक्षण

लगातार वर्षा होने के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नगर आयुक्त ने मंगलवार सुबह शहर की सड़कों का निरीक्षण किया।

पंप लगाकर पानी निकालने के निर्देश दिए गए हैं। नालों की सफाई का जायजा भी लिया। नालो का मलबा निकाल कर सड़क पर डाल दिया गया है इस पर नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को मलवा उठाने के निर्देश दिए हैं।

11:32:13 AM

बारिश बनी आफत: रेलवे ट्रैक पर जलभराव के चलते यात्रियों को दादरी में उतारा गया

ग्रेटर नोएडा में दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर बारिश का पानी भरने की वजह से रेलवे ट्रैक बाधित हुआ। दादरी रेलवे स्टेशन पर रुकी जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन रोकी गई।

यात्रियों को दादरी स्टेशन पर उतारकर बस और ओला कैब से वापस दिल्ली जाने की जानकारी दी गई । सभी यात्रियों को वापस दिल्ली भेजा गया। दादरी कोतवाली पुलिस ने यात्रियों को वापस भेजने में मदद की।

11:11:04 AM

नोएडा : आज 100 बेड के ट्रामा सेंटर व संयुक्त चिकित्सालय का होगा शिलान्यास

जेवर स्थित रोनिजा सेक्टर-22 ई में आज 100 बेड के ट्रामा सेंटर एवं संयुक्त चिकित्सालय का शिलान्यास किया जाएगा। इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह व यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ अरुण वीर सिंह मौजूद रहेंगे।

11:10:12 AM

नोएडा: डीएमई हादसे में घायल दो को एसजेएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में घायल एक पुरुष व बच्चों को इलाज के लिए नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एसजेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनमें 38 वर्षीय धर्मेंद्र और आठ वर्षीय कार्तिक शामिल है। दोनों की हालत स्थिर है।। दोनों से हादसे के संबंध में पूछताछ जारी है। दोनों घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है।

11:00:37 AM

पलवल: 22 वर्षीय युवक को लगा करंट, हुई मौत

मृतक के भाई की शिकायत पर चांदहट थाना पुलिस ने मामले में बिजली कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के भाई का आरोप, बिजली विभाग के कर्मचारियों को कई बार कहा गया था बिजली के तार बदलने के लिए, मगर तार नहीं बदले।

10:46:43 AM

दिल्ली: संदिग्ध कार चालक को फायरिंग के बाद पकड़ा

सीआर पार्क इलाके में थाने की पेट्रोलिंग टीम एक संदिग्ध कार चालक को फायरिंग के बाद दबोच लिया। आरोपित कारचालक की पहचान सीआर पार्क के विनीत सिंह सबरवाल के रूप में हुई है और नशे की हालत में पकड़े गए हैं।

10:45:40 AM

साहिबाबाद डिपो की 50 बस सालों से पड़ीं खराब, नहीं कराया ठीक

साहिबाबाद डिपो की 50 बसें खराब पड़ी हुई हैं। ज्यादातर बस ऐसी हैं जो सालों से खराब है। इससे लंबे रुट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। कुल 162 बस हैं। इनमें से 50 खराब होने के कारण 112 बसे ही चल पा रही हैं। यहां से लखनऊ, बरेली, गोरखपुर समेत कई शहरों के लिए लंबी रुट की बस चलती हैं।

10:44:39 AM

नोएडा : सड़क पर नहीं डाली जाएगी नाले की गाद

नाला-नाली सफाई के बाद निकलने वाली गाद को सड़क किनारे नहीं डाला जाएगा सफाई के दौरान निकलने वाली रात को सीधे ट्रॉली- टिपर में डाला जायगा, इससे सड़क पर गंदगी भी नहीं होगी और राज निकलकर सीधे डंपिंग ग्राउंड पर पहुंच जाएगी।

सड़क का गाद नहीं होने से वह दोबारा नाले में जाने की संभावना भी खत्म होगी। यह आदेश नोएडा प्राधिकरण अधिकारों की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने दिया है।

10:43:08 AM

नोएडा : क्यूनेट स्कैम में फंसाकर छात्रा से ठगे चार लाख

 सेक्टर-29 की छात्रा रिद्धी मोदी ने अपने तीन सहपाठियों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ बुलंदशहर की आकृति जैन ने रुचि एवं रवि के साथ मिलकर उससे चार लाख रुपये धोधाखड़ी से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। आरोपितों ने छात्रा को क्यूनेट स्कैम के जाल में फंसाया। बताया कि वह बिजनेस कर रहे हैं।

10:42:30 AM

गाजियाबाद में 4 स्थानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

आयकर विभाग ने मंगलवार सुबह गाजियाबाद के इंदिरापुरम व साहिबाबाद इलाके में 4 स्थानों पर छापेमारी की। सूचना मिली है कि आयकर विभाग की टीम ने कुछ नकदी व अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। मालूम हो, कि आयकर विभाग के अधिकारियों को कुछ लोगों द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जानकारी मिली थी जिसके बाद छापेमारी की गई।

10:39:44 AM

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता जलभराव से परेशान है। सीवेज की सफाई नहीं होती, सालों साल से जो नहीं हुआ है उसकी वजह से जलभराव होता है…ये दुखद है और मेरी कोशिश होगी कि सब चीजों पर ध्यान दिया जाए जिससे कि दिल्ली की जनता को तकलीफें ना झेलनी पड़ें।”

#WATCH | After Yamuna Bazar area, Delhi LG VK Saxena says, “…Waterlogging has become a yearly ritual. Sewage cleaning is not done, drain water is not treated properly. Due to all these things which have been not done for years, waterlogging occurs. Desilting of Yamuna should be… pic.twitter.com/MuObVS83Ob

— ANI (@ANI) July 11, 2023

10:31:47 AM

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज

दिल्ली में आज मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज रिकॉर्ड किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में मध्यम बारिश की भविष्यवाणी जारी की है।

9:36:51 AM

दिल्ली में युवक की चाकू से वार कर हत्या

पुल प्रहलादपुर रेड लाइट के पास एक युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक के सिर-जांघ और बांह में चाकू से वार के निशान दिख रहे हैं। मृतक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है। वारदात सोमवार रात की बताई जा रही है।

9:35:12 AM

लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही बंद

हथिनी कुंड से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने और तीन दिनों तक हुई मूसलधार वर्षा से यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह छह बजे यमुना का जलस्तर 206.35 व आठ बजे 206.32 मीटर दर्ज किया गया।

/

कल शाम से यमुना के लोहा पुल पर ट्रेनों गति प्रतिबंधित कर अधिकतम 20 किलोमीटर प्रति घंटे कर दी गई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार सुबह छह बजे इस पुल से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

#WATCH | Water level of River Yamuna continues to flow above the danger level in Delhis Old Railway Bridge area. Railway and traffic movement on the Bridge has been stopped.

At 8 am today, water level of River Yamuna recorded at 206.32 metres at Old Railway Bridge. The highest… pic.twitter.com/sn4FGWQp9H

— ANI (@ANI) July 11, 2023

8:43:55 AM

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्स्प्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा

विजय नगर थाना क्षेत्र के तिगरी गोल चक्कर के पास मंगलवार सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। बस और कार की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिला, दो पुरुष व दो बच्चे बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस मौके पर राहत कार्य में जुटी है। विपरीत में वाहन आना हादसे का कारण बताया जा रहा है।

8:41:52 AM

Delhi Traffic Alert: प्रगति मैदान टनल पर ट्रैफिक बंद

Delhi Traffic Alert: जलभराव के कारण प्रगति मैदान सुरंग में यातायात की आवाजाही आज भी प्रतिबंधित रहेगी।

8:03:20 AM

सोनीपत की खान कॉलोनी में नाबालिग बच्ची से भी की गई थी अश्लीलता

दैनिक जागरण की खबर पर मुहर लग गई है। जानकारी में सामने आया है कि सोनीपत की खान कॉलोनी में नाबालिग बच्ची से अश्लीलता भी की गई थी। पुलिस जांच में हुई तो नाबालिग से अश्लीलता करने की पुष्टि हुई है। मामले में दो आरोपितों पर पास्को एक्ट के तहत एक्शन लिया गया है।

8:01:14 AM

सोनीपत: कंप्यूटर इंजीनियर को ज्यादा कमाई का झांसा देकर 50 लाख की साइबर ठगी

सोनीपत के रहने वाले कंप्यूटर इंजीनियर भारत कुमार एचसीएल में नोएडा में तैनात हैं। साइबर ठगों ने आइटी एक्सपर्ट को टेलीग्राम पर एप्लीकेशन को फॉलो करने का झांसा दिया।

पहली ही पोस्ट पर इंजीनियर को 7818 रुपये की कमाई दे दी, फिर 50 लाख की रकम उड़ा दी। इंजीनियर से 13 बार में 50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

7:55:00 AM

कांवड़ यात्राः आज से बढ़ेगी कांवड़ियों की संख्या, मेरठ रोड पर आवाजाही होगी बंद

गाजियाबादः कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है और आज से मेरठ रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। मेरठ से आने वाला मार्ग हरिद्वार से आ रहे कांवड़ियों के नाम पहले ही हो चुका है और मंगलवार से मेरठ जाने वाले मार्ग को भी डाक कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया जाएगा।

संभावना दिखती है तो दिल्ली से आने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर एक लेन से वाहनों को गुजारा जा सकता है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें क्योंकि वाहनों को छूट दी भी गई तो इसका समय तय नहीं होगा।

7:36:32 AM

हथिनी कुंड से छोड़ा गया भारी मात्रा में पानी

हथिनी कुंड से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से दिल्ली में मंगलवार दोपहर तक यमुना का जल स्तर खतरे के निशान 205.33 तक पहुंचाने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन सोमवार शाम पांच बजे ही पानी इससे ऊपर 205.40 मीटर तक पहुंच गया था।

7:35:24 AM

यमुना का जलस्तर बढ़ने से लोग सड़कों किनारे रहने को मजबूर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। इसके चलते यमुना किनारे के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। स्थिति को देखते हुए लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। खादर क्षेत्र में रहने वाले लोग सड़कों किनारे रहने को मजबूर हैं।

7:27:43 AM

झमाझम वर्षा का दौर खत्म, अब होगी हल्की बरसात

 मौसम विभाग का कहना है कि अब धीरे -धीरे वर्षा की तीव्रता कम होगी और अगले कई दिन हल्की वर्षा का ही दौर चलेगा। इस दौरान तापमान में भी कुछ वृद्धि होगी।

सोमवार को भी सुबह से ही बादल छाए थे। रुक रुककर दिन भर वर्षा भी होती रही। कभी हल्की और कभी तेज। सूरज के दर्शन नहीं के बराबर ही हुए।

7:26:46 AM

यमुना खादर में अतिक्रमण से वर्षा जल का प्राकृतिक बहाव बाधित

बीते दो दिनों से दिल्ली में मूसलधार वर्षा में राष्ट्रीय राजधानी की तमाम सड़कें तालाब की तरह नजर आईं। आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अगर नालों की ठीक से सफाई और वर्षा जल के प्राकृतिक बहाव वाले रास्ते को अतिक्रमण मुक्त रखा गया होता तो स्थिति ऐसी नहीं होती।

सड़क से लेकर यमुना नदी तक पानी के बहाव के रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं। वहीं, खादर में अतिक्रमणकारियों ने झुग्गियों का पूरा मोहल्ला बसा दिया। ऐसे में वर्षा जल का प्राकृतिक बहाव बाधित होता है। वर्षा जल का एक प्राकृतिक बहाव होता है।

7:25:27 AM

यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर

उत्तरी क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलधार वर्षा से यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। हथिनी कुंड से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से दिल्ली में मंगलवार दोपहर तक यमुना का जल स्तर खतरे के निशान 205.33 तक पहुंचाने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन सोमवार रात 11 बजे तक यमुना का जलस्तर 206.04 मीटर पहुंच गया।

इसके चलते पुराने यमुना ब्रिज पर रेल यातायात बंद कर दिया गया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, यह आदेश आज यानी 11 जुलाई की सुबह 6 बजे से प्रभावी हुआ है।