News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Farmers Protest: दिल्ली में धारा-144 लागू किसान आंदोलन के चलते लिया फैसला


पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों न 13 फरवरी को दिल्ली कूच के लिए कमर कस ली है।  साल 2021 के प्रदर्शन की तरह ही इस बार भी किसान अपनी मांगों के लिए विरोध पर उतरे हैं। वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत अपनी मांगों को स्वीकार करने के लिए विरोध प्रदर्शन का आह्वान रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

12 Feb 20241:28:36 PM

Haryana-Delhi farmers protest: क्यों फिर आंदोलन पर उतरे किसान?

किसान कई मांगों के लिए विरोध (Why Farmers Protesting again) पर उतरे हैं। उनकी सबसे पहली मांग न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानून बनना है। साथ ही किसान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग (Farmers Demand) भी कर रहे हैं और आंदोलन में शामिल किसान कृषि ऋण माफ करने की मांग की गई है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग भी शामिल है।

12 Feb 20241:07:40 PM

Farmers Protest LIVE: किसान आंदोलन के चलते ये बॉर्डर सील

Farmers Protest News Live Updates: राजधानी दिल्ली में किसानों के आने से पहले ले सिंघु बॉर्डर को सील कर दिया गया है। गाजीपुर टिकरी और सिंधु बॉर्डर पर भी पुलिस तैनात की गई है। कटीले तार लगाकार रास्ता रोकने की तैयारी की गई है। सीसीटीवी और लाउडस्पीकर भी लगाए जा रहे हैं।

12 Feb 202412:48:25 PM

किसानों के साथ बैठक करेंगे केंद्रीय मंत्री, मीटिंग में शामिल नहीं होंगे CM मान

Delhi Farmers Protest Live Updates: किसान संगठनों के साथ आज तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ होने वाली मीटिंग में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल नहीं होंगे। वह आज राम मंदिर के दर्शनों के लिए अरविंद केजरीवाल के साथ अयोध्या गए हैं ।

12 Feb 202412:32:57 PM

Kisan Andolan News LIVE: किसान आंदोलन से लोगों को दिक्कत

Kisan Andolan News LIVE: हरियाणा से दिल्ली जाने वाले लोगों को हरियाणा के कस्बा बरवाला और यमुनानगर से जाना होगा। चंडीगढ़ के लोग पंचकूला के रास्ते हरियाणा जाएंगे। रूट डायवर्ट से चंडीगढ़ दिल्ली हाईवे पर डेराबस्सी के पास जाम लग गया है।

12 Feb 202412:11:41 PM

Farmers Protest LIVE Update: दिल्ली में धारा-144 लागू, किसान आंदोलन के चलते लिया फैसला

Section 144 Imposed in Delhi: किसान आंदोलन के चलते पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने यह जानकारी दी है।

12 Feb 202411:52:08 AM

Farmers Protest: हरियाणा के कई जिलों में इंटरेनट बंद

Farmers Protest LIVE : अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में तीन दिन तक रविवार सुबह छह बजे से इंटरनेट सेवा बंद रखने का फैसला हुआ है। सीमाओं पर आठ लेयर की दीवारें खड़ी की गई हैं। पंजाब के सीमावर्ती सभी रास्तों पर पुलिस व केंद्रीय बलों की टुकड़ियों को तैनात किया गया है।

12 Feb 202411:37:39 AM

किसान आंदोलन से सिंघू बॉर्डर पर थमी वाहनों की रफ्तार

Farmers Protest Update: किसान आंदोलन के चलते दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। सिंघू बॉर्डर पर किसानों के आने से पहले पुलिस ने नाके लगा दिए हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसी के चलते सिंघू बॉर्डर पर गाड़ियां रेंगती नजर आ रही हैं। वाहनों की गति तम गई है।

12 Feb 202411:25:46 AM

संयुक्त किसान मोर्चा ने ग्रामीण भारत बंद रखने का किया आह्वान

Farmers Protest Live Update: संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को एक दिन का ग्रामीण भारत बंद करने का आह्वान किया है।

12 Feb 202411:07:37 AM

Delhi Chalo March: दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, सिंधु बॉर्डर सहित उत्तर पूर्वी जिले में धारा-144 लागू

किसानों के दिल्ली-चलो मार्च को लेकर राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सिंधु बॉर्डर सहित उत्तर पूर्वी जिले में धारा-144 लागू (Section-144 in Delhi) की गई है। किसी तरह की भीड़ जुटाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। वहीं, चंडीगढ़ और हरियाणा के कई जिलों में धारा-144 लागू है।

12 Feb 202410:49:55 AM

Delhi Traffic Advisory: किसान आंदोलन के चलते दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: किसान आंदोलन (Farmers Protest) के चलते दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सभी मुख्य बॉर्डरों के लिए यह ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें भारी वाहनों के दिल्ली में आवागमन पर रोक लगाई गई है। हल्के वाहनों के लिए मुख्य बॉर्डरों की बजाय आसपास के स्थानीय बॉर्डरों का प्रयोग दिल्ली में आवागमन के लिए प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

12 Feb 202410:30:56 AM

कैथल में 15 पुलिस नाकों पर है नजर, कंटेनर रख बंद किए रास्ते

Farmers protest to Delhi: सुरक्षा बल की पांच टुकड़ी गुहला-चीका में पंजाब से आने वाले किसानों को आगे नहीं जाने के लिए तैनात की गई। कैथल को पंजाब से जोड़ने वाले सभी मुख्य मार्ग बंद कर दिए हैं। रास्तों पर पत्थरों के बड़े-बड़े बेरिकेड और लोहे के कंटेनर लगा दिए हैं।

12 Feb 202410:24:44 AM

शंभू बॉर्डर के लिए रवाना हुआ किसानों का जत्था

Farmer Protest latest news: फिरोजपुर से किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के 100 किसानों का जत्था शंभू बार्डर के लिए रवाना हुआ है, किसानों ने केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

12 Feb 202410:06:59 AM

Farmers Protest: दिल्ली मार्च से पहले केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे किसान नेता

Farmers protest news: दिल्ली आने से पहले चंडीगढ़ में तीन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय के साथ किसान संगठन बैठक करेंगे। यह बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में होनी है

12 Feb 20249:52:56 AM

Chalo Delhi Farmers March: दिल्ली कूच करने से पहले फतेहगढ़ साहिब में इकठ्ठा होंगे किसान

Farmers Protest Live Updates : दिल्ली कूच करने से पहले आज पंजाब के किसान फतेहगढ़ साहिब में इकठ्ठा होंगे और कल के लिए मजबूत रणनीतियां तैयार करेंगे।

12 Feb 20249:51:00 AM

कंटीले तार और सीमेंट के बैरिकेड लगाकर बॉर्डर सील, किसानों के दिल्ली कूच से पहले कड़ा पहरा

Farmers Protest: किसानों के दिल्ली चलो मार्च से पहले, हरियाणा और दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कंक्रीट ब्लॉक, कंटीले तार और सीमेंट के बैरिकेड के लगाकर बॉर्डर को सील किया गया है।

12 Feb 20249:46:24 AM

Farmers Protest LIVE: चलो दिल्ली से पहले पंजाब के किसानों ने गोल्डन टेंपल पर की अरदास

दिल्ली जाने से पहले पंजाब के किसान और जवान भलाई यूनियन पंजाब के सदस्यों ने श्री हरिमंदिर साहिब स्थित श्री अकालतख्त साहिब में माथा टेका और अपने आंदोलन को सफल बनाने के लिए अरदास भी की।