Latest News आगरा उत्तर प्रदेश राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Flood in Chambal: राहत की खबर, अब डरा नहीं रही चंबल, चार घंटे में घटा एक मीटर जलस्तर


आगरा, चंबल का जलस्तर लगातार घटने लगा है। शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक ठीक 1 मीटर जलस्तर गिर गया है। यह राहत भरी जानकारी जरूर है, लोगो की मुसीबतें अभी कम नहीं हुई है। 

दोपहर 12 बजे तक चंबल नदी का जलस्तर 133.15 हो गया है। चंबल नदी अभी भी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है। चंबल नदी का जलस्तर गिरने के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जो लोग जहां पर शरण लिए हुए थे, वह लोग अभी भी वहीं पर रह रहे हैं । अभी भी दर्जनों गांवों में पानी भरा हुआ है । फसलें जलमग्न है रहने को जगह नहीं है। पशुओं के लिए चारा नहीं है।

8 हजार लोगों को है इंतजार

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 8000 लोग पानी में गिरे हुए हैं । 1200 लोगों ने टीलों पर शरण ले रखी है। उन्हें चंबल के सामान्य होने का बेसब्री से इंतजार है । सिंचाई विभाग के अधिकारियों का मानना है कि अब चंबल नदी का जलस्तर घटेगा।

चम्बल का जल स्तर

12 बजे 133.15

11 बजे 133.40

10 बजे 133.65

9 बजे 133.90

8 बजे 134.15