Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली बिजनेस

Forbes Billionaire List: Gautam Adani की बड़ी छलांग, जेफ बेजोस को पीछे छोड़ फिर से तीसरे स्थान पर


नई दिल्ली । एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी एक बार फिर से दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम अमेजन के सह- संस्थापक जेफ बेजोस को पछाड़कर हासिल किया है।

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अदाणी की संपत्ति बढ़कर 131.9 बिलियन हो गयी है। पिछले 24 घंटे में अदाणी की संपत्ति में करीब 619 मिलियन की बढ़त देखी गई है। वहीं, जेफ बेजोस की संपत्ति घटकर 126.9 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। बेजोस की संपत्ति में गिरावट की बड़ी बजह हाल के दिनों में अमेजन के शेयर में आई गिरावट है।

jagran

टॉप 5 में क्लब में अदाणी की स्थिति मजबूत

गौतम अदाणी इस साल फरवरी में लबें समय तक एशिया और भारत के अमीर शख्स का खिताब रखने वाले मुकेश अंबानी को पछाड़ा था। इसके बाद से अदाणी की स्थिति दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मजबूत होती जा रही है। एक समय अदाणी इस लिस्ट में सभी दिग्गज कारोबारियों को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर आ गए थे, लेकिन अदाणी ग्रुप के शेयरों की कीमत में गिरावट के कारण गौतम अदाणी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर फिसल गए थे।

दुनिया के टॉप पांच अमीर व्यक्ति

दुनिया के टॉप पांच अमीरों की बात करें, तो 223.8 बिलियन डॉलर के साथ एलन मस्क पहले नंबर पर कायम है। इसके बाद लक्जरी गुड्स बनाने वाली कंपनी एलएमवीएच के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट और उनके परिवार का नाम आता है। वे 156.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर कायम हैं। तीसरे नबंर पर 131.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अदाणी है। चौथे नंबर पर जेफ बेजोस है , उनकी संपत्ति 126.9 बिलियन डॉलर है। पांचवें नंबर पर 104.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ वॉरेन बफेट है।

 

टॉप 10 में मुकेश अंबानी

देश की सबसे बड़ी कंपनी (बाजार मूल्यांकन के मुताबिक) रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के पास 90.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति है और वे वॉरेन बफेट की रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में आठवें नंबर पर हैं।

jagran