News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

G20 Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17वें जी20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली रवाना


नई दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया में शुरू हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2022) में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम ने रवाना होने से पहले कहा कि वे इस सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने का काम करेंगे। वहीं समिट में ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा उठाएंगे।

वहीं दूसरी ओर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी इस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, लेकिन इससे पहले उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ लंबे समय से प्रतीक्षित द्विपक्षीय बैठक बाली में होगी। इस बैठक में दोनों नेताओं में ताइवान, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण और उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर चर्चा करने की उम्मीद है। बता दें कि इस सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं होंगे।

गौरतलब है कि G20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है और यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और विकासात्मक मुद्दों पर वैश्विक सरकारों को विचार देने और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और अन्य G20 नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, पर्यावरण, कृषि, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन आदि की स्थिति सहित सभी प्रमुख मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे।

  • 01:03 PM, 14 Nov 2022

    शी चिनफिंग G20 शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया के बाली पहुंचे

    चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशियाई शहर बाली पहुंच गए हैं। शी इसके बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने वाले हैं। जी20 मंगलवार को आधिकारिक रूप से शुरू होगा।

  • 12:35 PM, 14 Nov 2022

    G20 Summit 2022 Live प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाली रवाना हुए

    G20 Summit 2022 Live प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाली रवाना हुए

    G20 Summit 2022 Live पीएम मोदी इंडोनेशिया में शुरू हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज बाली रवाना हो गए हैं। रवाना होने से पहले पीएम ने कहा कि वे इस शिखर सम्मेलन में साथी देशों के द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।

  • 12:06 PM, 14 Nov 2022

    G20 Summit में वैश्विक महंगाई का मुद्दा उठाएंगे सुनक

    ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक अस्थिरता और वैश्विक महंगाई का मुद्दा उठाएंगे। वे इसके लिए समन्वित वैश्विक कार्रवाई के लिए सभी साथी नेताओं से चर्चा भी करेंगे। सुनक रूस के गैस आवंटन पर रोक का मामला भी बैठक में रखेंगे।

  • 11:46 AM, 14 Nov 2022

    रूस द्वारा यूक्रेन पर की जा रही बर्बरता का मुद्दा उठाएगा ब्रिटेन

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जी20 समिट में रूस द्वारा यूक्रेन पर की जा रही बर्बरता का मुद्दा उठाएगा। इसके साथ ही वे काला सागर अनाज के नवीकरण की पहल पर भी बात करेंगे।

  • 11:28 AM, 14 Nov 2022

    पर्यावरण समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    इंडोनेशिया के बाली में हो रहे शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी G20 नेताओं के साथ ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य, और पर्यावरण समेत अनेक मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।

  • 11:01 AM, 14 Nov 2022

    ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ होगा भारत का थीम

    पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए जी20 की अध्यक्षता करना एक गौरव का क्षण होगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत में G20 सम्मेलन वसुधैव कुटुम्बकम या एक धरती एक परिवार एक भविष्य थीम पर हीआयोजित होगा।

  • 10:48 AM, 14 Nov 2022

    भारत की उपलब्धियों को बताएंगे पीएम

    पीएम मोदी ने यह भी कहा कि G20 शिखर सम्मेलन में साथी देशों के साथ बातचीत के दौरान वह भारत की उपलब्धियों और वैश्विक चुनौतियों का सामूहिक रूप से समाधान करने के लिए देश की अटूट प्रतिबद्धता को बताएंगे।

  • 10:33 AM, 14 Nov 2022

    G20 नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी 17वें G20 लीडर्स समिट में भाग लेने के लिए बाली की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान विभिन्न G20 (20 देशों के समूह) के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

  • 10:22 AM, 14 Nov 2022

    जी20 में साथी सदस्यों को भारत आने का व्यक्तिगत निमंत्रण दूंगाः पीएम

    भारत आधिकारिक तौर पर 1 दिसंबर 2022 से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। पीएम ने कहा कि मैं अगले साल जी20 शिखर सम्मेलन में साथी सदस्यों को भारत आने का व्यक्तिगत निमंत्रण दूंगा।

  • 09:59 AM, 14 Nov 2022

    बाली रवाना होने से पहले पीएम मोदी बोले- वैश्विक विकास और ऊर्जा सुरक्षा का उठाऊंगा मुद्दा

    बाली शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि मैं वहां वैश्विक चिंता के प्रमुख मुद्दों जैसे वैश्विक विकास, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा आदि को उठाऊंगा। पीएम ने इसी के साथ कहा कि वे G20 नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंध बेहतर बनाएंगे।

  • 09:42 AM, 14 Nov 2022

    G20 Summit 2022 पीएम मोदी 20 कार्यक्रमों में लेेगे हिस्सा

    पीएम मोदी इंडोनेशिया के बाली में करीब 20 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तीन दिनों के दौरे पर पीएम 45 घंटे तक रुकेंगे। पीएम इस सम्मेलन में 10 वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। पीएम इस दौरान इंडोनेशिया के डायस्पोरा में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेंगे।

  • 09:34 AM, 14 Nov 2022

    G20 ने महामारी कोष का हुआ आधिकारिक लांच

    इंडोनेशिया में हो रहे जी20 समिट से पहले वहां के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने महामारी कोष सचिवालय के साथ साझेदारी में आधिकारिक तौर पर एक उच्च-स्तरीय कार्यक्रम में महामारी कोष का शुभारंभ किया।

  • 09:24 AM, 14 Nov 2022

    G20 Summit 2022 पीएम मोदी ऊर्जा सुरक्षा और स्वास्थ्य का उठाएंगे मुद्दा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के बाली में जी20 शिखर सम्मेलन में खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ डिजिटल परिवर्तन से संबंधित सत्रों में भाग लेंगे। पीएम शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर 14 नवंबर को बाली के लिए रवाना होंगे।

  • 09:12 AM, 14 Nov 2022

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक बाली पहुंचे

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इंडोनेशिया में जी -20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंच गए हैं। सुनक के शिखर सम्मेलन में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिलने की उम्मीद है।

  • 09:00 AM, 14 Nov 2022

    G20 Summit चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और बाइडन में होगी मुलाकात

    G20 Summit में शामिल हो रहे चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इस सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों नेता ताइवान, रूस-यूक्रेन युद्ध और उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर चर्चा कर सकते हैं।

  • 08:53 AM, 14 Nov 2022

    G20 शिखर सम्मेलन भारत के लिए खास

    G20 शिखर सम्मेलन इस बार भारत के लिए विशेष है क्योंकि भारत 1 दिसंबर 2022 से एक वर्ष की अवधि के लिए G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा और बाली में शिखर सम्मेलन के दौरान इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

  • 08:45 AM, 14 Nov 2022

    G20 शिखर सम्मेलन में आज पीएम मोदी लेंगे भाग

    G20 शिखर सम्मेलन में आज पीएम मोदी लेंगे भाग

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया के माली रवाना होंगे। इस सम्मेलन में पीएम वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और उन्हें भारत की उभरती जी-20 प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी देंगे।