Latest News खेल राष्ट्रीय

GT vs KKR Live Score: राशिद खान की फिरकी में फंस गए केकेआर के बल्लेबाज, लिया हैट्रिक विकेट


 GT vs KKR Live Score।(IPL 2023) के 13वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला गुजरात टाइटन्स (Kolkata Knight Riders vs Gujrat Titans) के बीच हो रहा है। यह मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। आज के मैच में टॉस करने के लिए राशिद खान आए। यानी हार्दिक यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।

गुजरात की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा आए। कोलकाता को पहली सफलता सुनील नारायण ने दिलाई। ऋद्धिमान साहा 17 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद सुनील नारायण ने गुजरात को दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में दिया। गिल ने 39 गेंदों पर 39 रन बनाए।

सुयश शर्मा ने गुजरात को तीसरा झटका दिया। सुयश की फिरकी में अभिनव मनोहर पूरी तरह फंस गए। वो 8 गेंदों पर 14 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए।

गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 38 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। उनका विकेट सुनील नारायण ने लिया।

गुजरात की तरफ से विजय शंकर ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 24 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली। गौरतलब है कि शार्दुल ठाकुर को अंतिम ओवर में तीन छक्के जड़े।

कोलकाता की पारी 

इस विशाल लक्ष्य का पीछे करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज रहमानउल्लाह गुरबाज और नारायण जगदीशन कुछ कमाल नहीं कर सके। गुरबाज ने 15 और नारायण महज 6 रन बनाकर आउट हो गए।

बता दें कि नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई।

दो मैचों में जीत हासिल कर चुकी गुजरात की टीम जबरदस्त लय में दिख रही है। वहीं, पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात देकर कोलकाता की निगाह लगातार दूसरी जीत पर होगी।

मोहम्मद शमी, कप्तान हार्दिक पांड्या, अल्जारी जोसफ और अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम को आंद्रे रसल, सुनील नारायण और कई युवा खिलाड़िों से चुनौती मिलने वाली है।

दोनों टीमों के प्लेइंग-11

गुजरात: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, डेविड मिलर, विजय शंकर, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, जोश लिटिल, अल्ज़ारी जोसेफ़, यश दयाल, मोहम्मद शमी

कोलकाता : एन जगदीशन, रहमानउल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), नितीश राणा (c), रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, लॉकी फ़र्ग्युसन, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती

  • 07:01 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: राशिद खान ने लिया हैट्रिक, मैच गुजरात की ओर

    17वें ओवर में गेंदबाजी करने राशिद खान आए। उन्होंने मानो पूरा खेल ही बदल दिया। पहली गेंद पर उन्होंने आंद्र रसल को चलता किया। उसके बाद सुनील नारायण कैच आउट हुए। फिर शार्दुल ठाकुर को एलबीडब्लू आउट करते हुए हैट्रिक विकेट ले ली।

  • 06:53 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: 16 ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 155/4

    16वें ओवर में गेंदबाजी करने अल्जारी जोसेफ आए। इस ओवर में केकेआर को बड़ झटका लगा। 40 गेंदों पर 83 रन बनाकर आउट हुए वैंकी अय्यर।

  • 06:45 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: वेंकटेश खेल रहे विस्फोटक पारी

    15वें ओवर में गेंदबाजी करने जोश लिटिल आए। ओवर की तीसरी गेंद पर वैंकी अय्यर ने करारा चौका लगाया, जिसे पकड़ना राहुल तेवटिया के लिए आसान नहीं था। पांचवी गेंद पर वैंकी ने फाइन लेग के फिल्डर का सर्किल के अंदर होने का फायदा उठाया और चौका खेल दिया। वहीं, आखिरी गेंद पर उन्होंने एक लंबा छक्का जड़ दिया।

  • 06:38 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: नितीश राणा कैच आउट,

    14वें ओवर में गेंदबाजी करने अल्जारी जोसेफ आए। पहली ही गेंद पर उन्होंने कप्तान नितीश राणा का विकेट ले लिया। राणा ने 29 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने।

  • 06:33 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: 13 ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 128/2

    13वें ओवर में गेंदबाजी करने नितीश राणा आए। दूसरी गेंद पर राणा ने थर्डमैन की ओर चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद को भी नितीश राणा ने चार रन के लिए सीमा रेखा पार कर दिया। इस ओवर में 12 रन बने।

  • 06:30 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: 12 ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 116/2

    12वें ओवर में गेंदबाजी करने यश दयाल आए। पहली गेंद पर वेंकटेश ने चौका जड़ा। तीसरी गेंद पर स्क्वायर लेग की ओर छक्का लगा दिया। वहीं, अंतिम गेंद पर राणा ने सीधे बल्ले से छक्का लगाया। इस ओवर में 17 रन बने।

  • 06:25 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: 11 ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 99/2

    11वें ओवर में राशिद खान गेंदबाजी करने आए। चौथी गेंद पर वेंकटेश अय्यर ने स्वीप शॉट लगाकर छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर

  • 06:22 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: 8 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर- 86/2

    दसवें ओवर में गेंदबाजी करने यश दयाल आए। दूसरी गेंद पर वेंकटेश ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 8 रन बने।

  • 06:14 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: राणा और अय्यर ने बनाई अर्धशतकीय साझेदारी

    9वें ओवर में गेंदबाजी करने कप्तान राशिद खान आए। पहली गेंद पर वेंकटेश ने डबल बटोर लिए। पांचवीं गेंद पर राणा ने चौका जड़ दिया। पांचवी गेंद पर नितीश राणा ने स्वीप लगाकर चौका बटोर लिया।

    बता दें कि नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई।

  • 06:11 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: आठ ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 70/2

    आठवे ओवर में गेंदबाजी करने अल्जारी जोसेफ आए। तीसरी गेंद पर नीतीश राणा ने ऑन साइड की ओर लंबा छक्का लगा दिया। वहीं. अंतिम गेंद पर राणा ने फ्लैट बल्ले से छक्का जड़ दिया।

  • 06:05 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: सात ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 56/2

    सातवें ओवर में गेंदबाजी करने यश दयाल आए। दूसरी गेंद वेंकटेश ने चौका तो तीसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 13 रन बने।

  • 06:01 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: छह ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 44/2

    छठे ओवर में गेंदबाजी करने अल्जारी जोसेफ आए। दूसरी गेंद पर वेंकटेश ने चौका लगा दिया। इस ओवर में सिर्फ 6 रन बने।

  • 05:55 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: पांच ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 37/2

    पांचवे ओवर में गेदबाजी करने मोहम्मद शमी आए। चौथी गेंद वेंकटेश अय्यर ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 9 रन बने।

  • 05:50 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: कोलकाता को लगा दूसरा झटका, नारायण जगदीशन कैच आउट

    चौथे ओवर में गेंदबाजी करने जोश लिटिल आए। ओवर की पहली दो गेंदों पर दो सिंगल आए। अंतिम गेंद पर नारायण जगदीशन कैच आउट हो गए। उन्होंने 8 गेंदों पर 6 रन बनाए।

  • 05:45 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: केकेआर को लगा पहला झटका, गुरबाज कैच आउट

    तीसरे ओवर में मोहम्मद शमी गेंदबाजी करने आए। तीसरी गेंद पर गुरबाज कैच आउट हो गए। यश दयाल ने शानदार कैच पकड़ा। पांचवी गेंद पर वेंकटेश अय्यर ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 12 रन बने।

  • 05:39 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: बड़े शॉट लगाने की कोशिश में जुटे सलामी बल्लेबाज

    दूसरी ओवर में गेंदबाजी करने जोश लिटिल आए। दूसरी गेंद पर नारायण जगदीशन ने ऑफ साइड की ओर चौका जड़ दिया। वहीं, चौथी गेंद पर गुरबाज ने सीधे बल्ले से करारा छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 12 रन बने।

  • 05:34 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: पहले ओवर में सिर्फ 2 रन बने

    गुजरात की ओर से साई सुदर्शन की जगह जॉश लिटिल बतौर सब्स्टीट्यूट प्लेयर आए। कोलकाता की ओर से नारायण जगदीशन और रहमानउल्लाह गुरबाज आए। वहीं, गेंदबाजी के लिए मोहम्मद शमी आए। दूसरी गेंद पर रहमानउल्लाह गुरबाज ने बढ़ा शॉट खेलने का कोशिश किया। पहले ओवर में सिर्फ 2 रन बने।

  • 05:14 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: अंतिम ओवर में विजय शंकर ने किया कमाल

    अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने शार्दुल ठाकुर आए। तीसरी गेंद पर शार्दुल ने शॉट बॉल पर शानदार छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। चौथी गेंद पर सीधे बल्ले से विजय शंकर ने छक्का जड़ दिया। पांचवी गेंद पर एक और छक्का। विजय शंकर ने छक्कों की हैट्रिक लगा दी।

  • 05:08 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: विजय शंकर ने खेली तूफानी पारी

    19वें ओवर में गेंदबाजी करने लॉकी फर्ग्युसन आए। ओवर की पहली गेंद नो बॉल करार दी गई, वहीं इस गेंद पर विजय शंकर ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर विजय शंकर ने छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर विजय शंकर ने एक और करारा चौका जड़ा। अंतिम गेंद पर भी विजय शंकर ने सीधे बल्ले से छक्का जड़ दिया।

  • 05:03 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: 18 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर- 163/ 4

    18वें ओवर में गेंदबाजी करने सुनील नारायण आए। एक बार फिर नारायण ने कमाल किया और उन्होंने साई सुदर्शन को अपना तीसरा शिकार बनाया। साई ने 38 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली। पांचवी गेंद पर विजय शंकर ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 8 रन बने।

  • 04:59 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: 17 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर- 152/3

    17वें ओवर में गेंदबाजी करने लॉकी फर्ग्युसन आए। दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर साई ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 34 गेंदों पर उन्होंने 50 रन बनाए। इस ओवर में 7 रन बने।

  • 04:52 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: 16 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर- 144/3

    16वें ओवर में गेंदबाजी करने सुयश शर्मा आए। सुयश अपने स्पेल का आखिरी ओवर कर रहे हैं। तीसरी गेंद पर विजयशंकर ने  लांग ऑन के बीच से शॉट खेलकर चार रन बटोर लिया। इस ओवर में तीन डबल आए। दोनों बल्लेबाजों सिंगल-डबल पर भरोसा जता रहे हैं। इस ओवर में 12 रन बने।

  • 04:48 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: 15 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर- 132/3

    15वें ओवर में गेंदबाजी करने शार्दुल ठाकुर आए। दूसरी गेंद पर साई शुदर्शन ने शानदार चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर साई ने दो रन बटोरे। इस ओवर में 9 रन बने।

  • 04:39 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: सुयश ने गुजरात को दिया तीसरा झटका

    14वें ओवर में गेंदबाजी करने सुयश शर्मा आए। तीसरी गेंद पर अभिनव मनोहर क्लीन बोल्ड हो गए। इस ओवर में 8 रन बने।

  • 04:33 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: आक्रमक शॉट लगा रहे अभिनव मनोहर

    13वें ओवर में गेंदबाजी करने उमेश यादव आए। ओवर की पहली तीन गेंदों पर अभिनव मनोहर ने तीन चौके जड़े। इस ओवर में 14 रन बने।

  • 04:28 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: सुनील नारायण ने गुजरात को दिया दूसरा झटका

    12वें ओवर में गेंदबाजी करने सुनील नारायण आए। ओवर की पहली गेंद पर गिल ने सीधे बल्ले से करारा छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर नारायण ने गिल को कैच आउट कर दिया। गिल ने 31 गेंदों पर 39 रन बनाए। इस ओवर में 10 रन आए।

  • 04:23 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: 11वें ओवर में लॉकी फर्ग्युसन ने दिए सिर्फ 3 रन

    11वें ओवर में गेंदबाजी करने लॉकी फर्ग्युसन आए। इस ओवर में सिर्फ 3 रन आए।

  • 04:18 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: 10 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर- 88/1

    10वें ओवर में गेंदबाजी करने सुयश शर्मा आए। ओवर की दूसरी गेंद पर गिल ने सीधे बल्ले से चौका जड़ दिया। इस ओवर में 9 रन आए।

  • 04:16 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: 9 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर- 79/1

    9वें ओवर में गेंदबाजी करने वरुण चक्रवर्ती आए। पहली तीन गेंदों पर तीन सिंगल आए। आखिरी गेंद पर साई सुदर्शन ने ऑफ स्टंप की लाइन पर आकर छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 11 रन बने।

  • 04:08 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: आठ ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर- 68/1

    आठवें ओवर में गेंदबाजी करने सुयश शर्मा आए। चौथी गेंद पर साई सुदर्शन ने बैकफुट से चौका जड़ दिया। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने।

  • 04:04 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: सात ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 62/1

    सातवें ओवर में गेंदबाजी करने सुनील नारायण आए। ओवर की अंतिम गेंद पर गिल ने शानदार चौका जड़ दिया। इस ओवर में 8 रन बने।

  • 04:02 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: 6 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर- 54/1

    छठे ओवर में गेंदबाजी करने वरुण चक्रवर्तील आए। ओवर की चौथी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती अपनी लाइन मिस कर गए और गेंद वाइड फेंक दी। गेंद को पकड़ने में विकेटकीपर भी नाकाम रहे। चौथे और पांचवे गेंद पर गिल ने शानदार चौका लगा दिया।

  • 03:56 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: नारायण ने दिलाया गुजरात को दिया पहला झटका

    पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने सुनील नारायण आए। दूसरी ही गेंद पर नारायण ने साहा को चलता कर दिया। 17 रन बनाकर ऋद्धिमान साहा कैच आउट हुए। वरुण चक्रवर्ती ने एक शानदार कैच पकड़ा। पांचवी गेंद पर सुदर्शन ने चालाकी से गेंद को टाइमिंग करते हुए चार रन बटोर लिए।

  • 03:51 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: संभल कर बल्लेबाजी कर रहे सलामी बल्लेबाज

    चौथे ओवर में गेंदबाजी करने लॉकी फर्ग्युसन आए। ओवर की तीसरी गेंद पर शाहा ने सीधे बल्ले से एक और चौका जड़ दिया। इस ओवर में 7 रन बने।

  • 03:46 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: तीन ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर- 24/0

    तीसरी ओवर में गेंदबाजी करने एक बार फिर उमेश यादव आए। ऐसा लग रहा है कि दोनों सलामी बल्लेबाज उमेश यादव की गेंद को सावधानी से खेल रहे हैं। पांचवी गेंद पर शाहा ने स्ट्रेट ड्राइव लगाकर चार रन बटोर लिए।

  • 03:40 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: गुजरात के बल्लेबाजों ने पकड़ी रफ्तार

    दूसरी ओवर में गेंदबाजी करने शार्दुल ठाकुर आए। दूसरी गेंद पर शाहा के बल्ले से बाहरी किनारा लगकर गेंद चौका के लिए सीमा रेखा पार हो गई। आखिरी गेंद पर शुमनल गिल ने कलाई की इस्तेमाल करते हुए ऑनसाइड की ओर चौका जड़ दिया।

  • 03:34 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: गुजरात के बल्लेबाजों की शांत शुरुआत

    गुजरात की ओर से शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा आए। वहीं, कोलकाता की ओर से उमेश यादव गेंदबाजी करेंगे। दूसरी गेंद पर शाहा ने अपना और टीम का सिंगल लेकर खाता खोला। गुजरात के बल्लेबाजों ने काफी धीमी शुरुआत किया। पहले ओवर में 4 रन बने।

  • 03:20 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: कोलकाता की प्लेइंग 11

    कोलकाता : एन जगदीशन, रहमानउल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नितीश राणा (c), रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, लॉकी फर्ग्युसन, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती

  • 03:19 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: गुजरात की प्लेइंग 11

    गुजरात: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, डेविड मिलर, विजय शंकर, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जोश लिटिल, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, मोहम्मद शमी

  • 03:12 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: गुजरात ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

    आज के मुकाबले में हार्दिक पांड्या की जगह  टॉस करने राशिद खान आए । मतलब हार्दिक आज का मैच नहीं खेल रहे हैं।  राशिद खान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

  • 03:02 PM, 09 Apr 2023

    GT vs KKR Live Score: कोलकाता और गुजरात के बीच होगी कांटे की टक्कर

    नमस्ते! स्वागत है आप सभी का कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स के लाइव ब्लॉाग में।यह मुकाबला गुजरात के नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।