News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Gujarat : मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के शुभारंभ में पीएम मोदी बोले, शिक्षा प्रणाली को अगले स्तर पर ले जाएगा 5G


नई दिल्ली / गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 (DefExpo 2022) का उद्घाटन किया। साथ ही पीएम मोदी ने 52 विंग वायु सेना स्टेशन डीसा की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने कहा कि DefExpo 2022 अभूतपूर्व है। यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है। पीएम मोदी ने गांधीनगर के अदालज (Adalaj) में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया। बता दें कि अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी 15,670 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि ‘Path to Pride’ थीम के तहत आयोजित होने वाली डिफेंस एक्सपो में प्रदर्शनी में रक्षा क्षेत्र में भारतीय कंपनियों की अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी है। 

  • 01:10 PM, 19 Oct 2022

    हमारी शिक्षा प्रणाली को अगले स्तर पर ले जाएगा 5G

    पीएम मोदी ने कहा कि स्मार्ट सेवाओं, स्मार्ट क्लासरूम और स्मार्ट टीचिंग से आगे 5G हमारी शिक्षा प्रणाली को अगले स्तर पर ले जाएगा। छात्रों को स्कूलों में वर्चुअल रियलिटी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स का आसानी से अनुभव होगा। मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के जरिए गुजरात ने इसके लिए देश में पहला कदम उठाया है।

  • 01:07 PM, 19 Oct 2022

    5G लाने वाला है बड़ा बदलाव

    गुजरात के गांधीनगर में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में देश ने मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं की पांचवीं जनरेशन (5G) के युग में प्रवेश किया है। हमने अब तक 4जी तक की इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल किया है। अब 5G एक बड़ा बदलाव लाने वाला है।

  • 12:34 PM, 19 Oct 2022

    मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गांधीनगर के अदालज (Adalaj) में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने कक्षाओं का निरीक्षण किया। पीएम मोदी ने बच्चों के साथ कक्षा बैठकर उनके साथ बातचीत भी की है।

  • 12:14 PM, 19 Oct 2022

    पहले हम कबूतर छोड़ते थे अब चीतों को छोड़ रहे: PM Modi

    गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश बहुत आगे निकल गया है। पहले हम कबूतर छोड़ते थे। अब हम चीतों को छोड़ते हैं।

  • 11:56 AM, 19 Oct 2022

    हम देश में ही महत्वपूर्ण तकनीकें बनाने लगे: राजसिंह थंगादुरई

    ब्रह्मोस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर डॉक्टर जी. राजसिंह थंगादुरई (Rajasingh Thangadurai) ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है। लोग विदेशी कंपनियों के पीछे भागते हैं लेकिन अब हम देश में भी महत्वपूर्ण तकनीकें बनाने लगे हैं। हम अब पूरी दुनिया को आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बन सकते हैं।

  • 11:47 AM, 19 Oct 2022

    50,000 करोड़ के रुपये के निवेश पर कर रहे हैं विचार: आरकेएस भदौरिया

    यूपीडीआइसी के मुख्य नोडल अधिकारी आरकेएस भदौरिया ने कहा कि हम शुरुआत में यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (UPDIC) में 50,000 करोड़ रुपये के निवेश पर विचार कर रहे हैं, जिसमें से 12000 करोड़ रुपये आए हैं। ब्रह्मोस एयरोस्पेस, अडाणी और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने परियोजना में निवेश किया है।

    11:37 AM, 19 Oct 2022

    धनुष आर्टिलरी गन का अपग्रेडेड वर्जन

    डिफेंस एक्सपो पर भारतीय सेना के अत्याधुनिक हथियार धनुष 52 की प्रदर्शनी लगाई गई। यह भारतीय सेना का उन्नत हथियार उपकरण है। हॉवित्जर (howitzer) धनुष आर्टिलरी गन का अपग्रेडेड वर्जन (Dhanush artillery gun) है। इसकी रेंज को 4 किलोमीटर तक बढ़ा दिया गया है।

  • 11:17 AM, 19 Oct 2022

    देश की सुरक्षा का बनेगा प्रभावी केंद्र

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार में आने के बाद हमने डीसा में ऑपरेशनल बेस बनाने का फैसला लिया है। हमारी सेनाओं की ये अपेक्षा आज पूरी हो रही है। ये क्षेत्र अब देश की सुरक्षा का एक प्रभावी केंद्र बनेगा।

  • 10:52 AM, 19 Oct 2022

    नए भविष्य की जोरदार शुरुआत

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के अब तक के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो ने एक नए भविष्य की जोरदार शुरुआत की है। मुझे पता है कि इससे कुछ देशों को भी असुविधा हुई है, लेकिन कई देश सकारात्मक मानसिकता के साथ हमारे साथ आए हैं।

  • 10:43 AM, 19 Oct 2022

    अभूतपूर्व है DefExpo 2022

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा हमारे देश में पहले भी डिफेंस एक्सपो होते थे, लेकिन DefExpo 2022 अभूतपूर्व है। यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है। यह देश का पहला ऐसा डिफेंस एक्सपो है, जहां सिर्फ भारतीय कंपनियां ही हिस्सा ले रही हैं, जहां सिर्फ मेड इन इंडिया डिफेंस इक्विपमेंट हैं।

  • 10:36 AM, 19 Oct 2022

    न्यू इंडिया की भव्य तस्वीर को दर्शा रहा डिफेंस एक्सपो 2022

    उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि डिफेंस एक्सपो 2022 न्यू इंडिया की एक भव्य तस्वीर को दर्शा रहा है। इसका संकल्प अमृत काल के दौरान हमारे द्वारा लिया गया था। इसमें देश का विकास, राज्यों की भागीदारी, युवा शक्ति, युवा सपने, युवा साहस और युवा झमताएं हैं।

  • 10:33 AM, 19 Oct 2022

    Def Expo22 का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिफेंस एक्सपो 2022 ( Def Expo22) का उद्घाटन कर दिया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 52 विंग वायु सेना स्टेशन दीसा (52 Wing Air Force Station Deesa) की आधारशिला रखी।

  • 10:23 AM, 19 Oct 2022

    नए भारत का एक नया उद्देश्य है एक्सपो की थीम

    डिफेंस एक्सपो पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को एक मजबूत, आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के पीएम मोदी के विजन के अनुरूप इस एक्सपो की थीम गौरव का मार्ग (Path to Pride) है। यह थीम सिर्फ एक विषय नहीं है, बल्कि नए भारत का एक नया उद्देश्य है।

  • 10:16 AM, 19 Oct 2022

    राष्ट्रीय स्तर पर विकसित हुए NFSU और RRU

    डिफेंस एक्सपो 2022 में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि पीएम मोदी ने राज्य के युवाओं को रक्षा और सुरक्षा प्रबंधन का ज्ञान प्रदान करने के लिए 2009 में गुजरात फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (GFSU) और रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (RRU) की शुरुआत की। ये अब राष्ट्रीय स्तर पर NFSU और RRU के रूप में विकसित हो गए हैं।

  • 10:03 AM, 19 Oct 2022

    कुछ ही देर में PM Modi करेंगे उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब से कुछ ही देर में गुजरात के गांधीनगर में Defence Expo22 का उद्घाटन करेंगे। वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी पीएम मोदी के साथ मौजूद हैं।

  • 09:42 AM, 19 Oct 2022

    भारत को एक ईकाई रूप में पहचानती हैं दुनिया की प्रमुख महाशक्तियां

    डिफेंस एक्सपो में शामिल हुईं हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की सदस्य दिव्या गुप्ता ने कहा कि हम उस विरासत का हिस्सा हैं जो भारत पहले कभी नहीं था। दुनिया की प्रमुख महाशक्तियां अब भारत को एक इकाई के रूप में पहचानती हैं।

  • 09:27 AM, 19 Oct 2022

    गुजरात के गांधीनगर में हो रहा Defence Expo-22

     

  • 09:14 AM, 19 Oct 2022

    गुजरात की इन जगहों का दौरा करेंगे पीएम मोदी

    गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी गांधीनगर, जूनागढ़, राजकोट, केवडिया (Kevadia) और व्यारा (Vyara) जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो-22 का उद्घाटन करेंगे।

  • 08:54 AM, 19 Oct 2022

    Mission DefSpace लॉन्च करेंगे पीएम मोदी

    Mission DefSpace लॉन्च करेंगे पीएम मोदी

    कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी उद्योग और स्टार्टअप के माध्यम से अंतरिक्ष क्षेत्र में रक्षा बलों के लिए अभिनव समाधान विकसित करने के लिए मिशन डेफस्पेस (Mission DefSpace) लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री गुजरात में दीसा हवाई क्षेत्र (Deesa airfield in Gujarat) की आधारशिला भी रखेंगे। इससे फॉरवर्ड एयरफोर्स बेस देश के सुरक्षा ढांचे में इजाफा करेगा।

  • 08:20 AM, 19 Oct 2022

    भारतीय कंपनियों के लिए है बेहद खास

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह करीब 9:45 बजे महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र गांधीनगर में DefExpo22 का उद्घाटन करेंगे। डिफेंस एक्सपो की खास बात यह है कि यह भारतीय कंपनियों के लिए बेहद खास है। यह एक्सपो 18 से 22 अक्टूबर तक निर्धारित है।

  • 08:13 AM, 19 Oct 2022

    जूनागढ़ में रखेंगे विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला

    अपने गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार दोपहर में करीब 3:15 बजे जूनागढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही दोपहर करीब 12 बजे अदलज में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (Mission Schools of Excellence) का शुभारंभ भी करेंगे।

  • 08:11 AM, 19 Oct 2022

    India Urban Housing Conclave 2022 का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत शहरी आवास सम्मेलन 2022 (India Urban Housing Conclave 2022) का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी लगभग शाम 6 बजे राजकोट में कई प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

  • 08:08 AM, 19 Oct 2022

    घरेलू रक्षा उद्योग के बढ़ते कौशल का प्रदर्शन करेगा यह DefExpo

    यह पहली बार है जब विशेष रूप से भारतीय कंपनियों के लिए डिफेंस प्रदर्शनी आयोजित की गई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को गांधीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह एक्सपो घरेलू रक्षा उद्योग के बढ़ते कौशल का प्रदर्शन करेगा। यह देश के संकल्प को हासिल करने के प्रमुख चालकों में से एक है। मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड जैसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल्पना की थी।