News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Gujrat Election : भारतीय ट्राइबल पार्टी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की सूची,


नर्मदा (गुजरात), : भारतीय ट्राइबल पार्टी ने शनिवार को गुजरात में आगामी चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। बताते चले की साल 2017 में भारतीय ट्राइबल पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया था लेकिन इस बार वह अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी। चुनाव से पहले ही बीटीपी और आम आदमी पार्टी का भी गठबंधन खत्म हो गया था।

jagran

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की बैठक

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह (Amit Shah) ने गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले गांधीनगर में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ शामिल हुए। बता दें कि गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है।

भाजपा (BJP) के लिए चुनौतीपूर्ण आदिवासी आरक्षित क्षेत्र

आदिवासी आरक्षित क्षेत्र में पड़ने वाली 27 सीटों की बात करें तो 2017 के चुनावी आंकड़े भाजपा के पक्ष में नहीं देखने को मिले है। बता दें कि अनुसूचित जनजाति के लिए 27 विधानसभा सीटें आरक्षित की गई है। पूर्वी गुजरात का आदिवासी बहुल क्षेत्र जहां भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण है वहीं कांग्रेस की इस क्षेत्र में पकड़ बेहद मजबूत देखने को मिली है। बात करें वर्ष 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव की तो 27 सीटों में से कांग्रेस ने 15, भाजपा ने 8 और भारतीय ट्राइबल पार्टी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

गुजरात में होगा त्रिकोणीय मुकबला

गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) की तारीखों का ऐलान 3 नवंबर को किया जा चुका है। चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद से सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार राज्य में त्रिकोणीय मुकबला देखने की उम्मीद है। भाजपा का इस बार कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी से भी कड़ा मुकबला होने की उम्मीद है।