Latest News धर्म/आध्यात्म नयी दिल्ली राष्ट्रीय साप्ताहिक

Guru Ravidas Jayanti 2022: प्रियजनों को दें संत रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं


Guru Ravidas Jayanti 2022: आज संत रविदास जयंती है। इस दिन संत रविदास जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया जाता है। संत रविदास बाल्यकाल से प्रतिभा के धनी थे। उनकी मधुर वाणी और व्यवहार से हर कोई प्रसन्नचित रहते थे। संत रविदास जी ने समाज में व्याप्त भेदभाव से उठकर कार्य करने का प्रयत्न किया। इन्होंने भक्ति और साधना कर प्रभु की पूजा की। वे संत, कवि और भगवान भक्त थे। इनकी रचना में भक्ति की भावना और आत्म निवेदन पाई जाती है। संत रविदास जी ने लोगों को ईश्वर को प्राप्त करने के लिए भक्ति मार्ग का चयन करने की सलाह दी। स्वंय भक्ति के मार्ग पर चलकर संत रविदास जी ने ईश्वर और दिव्य ज्ञान की प्राप्ति की। आज भी उनके वचन, दोहे और रचनाएं प्रेरणादायक हैं। खासकर युवाओं को जीने की सीख देते हैं। संत रविदास जयंती पर लोग एक दूसरे को संदेश भेजकर शुभकामनाएं देते हैं। आप भी अपने प्रियजनों को इन संदेशों के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।

1.

“अगर अच्छा नहीं कर सकते, तो कम से कम दूसरों को नुकसान न पहुचाएं।

अगर फूल नहीं बन सकते हैं, तो कम से कम कांटे न बनें।

Happy Guru Ravidas Jayanti 2022

2.

“गुरु के उपदेश कभी निष्फल नहीं जाते।

उसका वचन कभी गलत नहीं होता।

वह प्रकाश का सच्चा स्रोत है।

Happy Guru Ravidas Jayanti 2022

3.

अगर आप अकेले हैं, तो अपने आप से ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करें।

अगर दो व्यक्ति हैं तो ज्ञान का आदान-प्रदान करें।

Happy Guru Ravidas Jayanti 2022

4.

रविदास जन्म के कारनै, होत न कोउ नीच,

नर कूँ नीच करि डारि है, ओछे करम की कीच

कोई भी व्यक्ति जन्म के कारण नीच या छोटा नहीं होता है।

व्यक्ति के कर्म उसे नीच बनाते हैं।

अत: सदैव कर्मों पर ध्यान दें।

कर्म सदैव ऊंचें होने चाहिए।

Happy Guru Ravidas Jayanti 2022

5.

करम बंधन में बन्ध रहियो,

फल की ना तज्जियो आस,

कर्म मानुष का धर्म है,

संत भाखै रविदास।

Happy Guru Ravidas Jayanti 2022

6.

मोह-माया में फंसा जीव भटकता रहता है।

इस माया को बनाने वाला ही मुक्ती दाता है।