Latest News मनोरंजन

Happy Birthday Pankaj Tripathi: 7 दिनों तक पंकज त्रिपाठी ने खाई थी जेल की हवा, जुर्म जान उड़ जाएंगे होश


नई दिल्ली, । पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खुद की एक अलग पहचान और जगह बनाई है।पूरे देशभर में उनके चाहने वालो की कोई कमी नहीं है। पंकज त्रिपाठी 5 सितंबर 2022 को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंकज त्रिपाठी वैसे तो बहुत ही शांत स्वभाव के हैं, लेकिन खुद पंकज त्रिपाठी ने कपिल शर्मा के शो में ये खुलासा किया था कि जब वह कॉलेज में थे तो उन्हें सात दिनों के लिए जेल जाना पड़ा था। आखिर क्यों शांत दिखने वाले पंकज त्रिपाठी ने जेल की हवा खाई थी, जानिए हमारे इस आर्टिकल में।

7 दिनों तक इस वजह से जेल में बंद थे पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी की हाल ही में एक पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो कपिल शर्मा शो के दौरान की है, जहां कपिल पंकज त्रिपाठी को ये कहते हुए नजर आ रहे है कि आपके बारे में ये अफवाह है कि आप कॉलेज के दिनों में सात दिन जेल की हवा भी खा चुके हैं। कपिल ये अफवाह सुनकर खुद भी हैरान रह गए। इस अफवाह का जवाब देते हुए पंकज त्रिपाठी ने कपिल को कहा, ‘ये कोई अफवाह नहीं है बल्कि सच है’। ये सुनकर कपिल ने फटाक से जेल जाने की वजह पूछी तो पंकज त्रिपाठी ने जवाब देते हुए कहा, ‘छात्र राजनीति में इनकी तरह मैं भी था। मुझे बहुत पिटाई लगी थी, क्योंकि पुलिस वालों को मारने का तरीका मालूम होता है। वह ऐसे मारते हैं कि फैक्चर हो, देखिए क्या पॉलिटिक्स है’।

पंकज त्रिपाठी का जवाब सुन सोशल मीडिया पर नहीं रुकी फैंस की हंसी

कपिल ने आगे पंकज त्रिपाठी से पूछा कि क्या आप पॉलिटिक्स में जाना चाहते थे। इस बात का जवाब सुनने के बाद पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘जब आप नौजवान होते हैं तो कही न कहीं जरुर जाना चाहते हैं और मैं भी ऐसा था। पंकज त्रिपाठी की ये बात सुनकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। पंकज त्रिपाठी के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड’ 2 में नजर आने वाले हैं।