Latest News खेल

IND vs NZ WTC Final Live: खराब रोशनी के कारण तीसरी बार रुका खेल, भारत 146/3


  • भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच Final मैच द रोज़ बाउल, साउथैम्पटन में खेला जा रहा है। न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजीका फैसला किया है।

भारत के 100 रन 46.5 ओवर में पूरे, कप्तान विराट कोहली 23 और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे 4 रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं। रहाणे ने बोल्ट की गेंद पर दो रन दौड़कर पूरे किए और टीम का स्कोर 3 विकेट पर 100 रन पहुंचा दिया।

भारतीय टीम को तीसरा झटका 88 के स्कोर पर लगा, जब ट्रेंट बोल्ट ने पुजारा (8) को lbw आउट कर दिया। पुजारा ने DRS के लिए विराट से बात की लेकिन फिर पैवेलियन लौटना ही बेहतर समझा। उन्होंने 54 गेंदों का सामना किया और 2 चौके लगाए।

लंच तक भारत ने 2 विकेट खोकर 69 रन बनाए हैं। कप्तान विराट कोहली 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं और उनके साथ पुजारा भी जमे हैं। हालांकि पुजारा ने 24 गेंद खेलने के बाद अपना खाता नहीं खोला है।

गिल लौटे पवेलियन

पारी के 25वें ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल को नील वैग्नर ने विकेट के पीछे कैच करा दिया। भारत को दूसरा झटका 63 के टीम स्कोर पर लगा। गिल ने 64 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके लगाए। कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी को उतरे।

भारत को पहला झटका

भारतीय टीम को पहला झटका 21वें ओवर की पहली गेंद पर लगा और रोहित शर्मा (34) को जैमीसन ने टिम साउदी के हाथों कैच करा दिया। इस दौरान रोहित ने 68 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके लगाए। भारत का पहला विकेट 62 के टीम स्कोर पर लगा, चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी को उतरे।

भारत का अर्धशतक

रोहित शर्मा के चौके के साथ भारत के 50 रन 17.1 ओवर में पूरे हुए। डि ग्रैंडहोम की गेंद पर रोहित ने प्वॉइंट और एक्स्ट्रा कवर के बीच से गेंद को निकाला और बाउंड्री के पार। भारत ने 17.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 53 रन बना लिए हैं। रोहित 29 और गिल 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

10 ओवर बाद

न्यूजीलैंड के गेंदबाज पहले 10 ओवर में एक भी विकेट नहीं ले सके। तो वहीं भारतीय टीम बिना विकेट के 37 रन बना चुकी है। इसके साथ ही रोहित शर्मा तीन चौके लगा चुके हैं।