News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

IND vs SL Live टीम इंडिया की सधी हुई शुरुआत लय में दिख रही रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी


 नई दिल्ली, : एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हो रही है। भारतीय टीम ने सुपर-4 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 228 रन हराया था। वहीं, श्रीलंका ने बांग्लादेश को पटखनी दी थी।

रोहित की पलटन अगर श्रीलंका को मात देने में सफल रहती है, तो भारतीय टीम एशिया कप 2023 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। हालांकि, टीम को श्रीलंका से सावधान रहना होगा। पिछले साल इसी टूर्नामेंट में श्रीलंका ने भारत को पटखनी दी थी।

12 Sept 20233:17:11 PM

IND vs Sri Lanka Live Match: 4 ओवर बाद टीम इंडिया 17/0

4 ओवर का खेल हो चुका है और भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 17 रन लगा दिए हैं। रोहित शर्मा 12 और शुभमन गिल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12 Sept 20233:10:31 PM

IND vs SL Live: 2 ओवर के बाद टीम इंडिया 10/0

2 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी लय में दिखाई दे रही है।

12 Sept 20233:05:52 PM

SL vs IND Asia Cup 2023 Live score: रोहित की बाउंड्री के साथ शुरुआत

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड का मुकाबला शुरू हो गया है। रोहित शर्मा ने बाउंड्री के साथ पारी की शुरुआत की। कसुन रजित की गेंद पर रोहित शर्मा ने कवर ड्राइव के जरिये चौका जमाया।

1 ओवर के बाद भारत का स्‍केर 7/0। रोह‍ित शर्मा 5* और शुभमन गिल 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

12 Sept 20232:40:34 PM

India vs Sri Lanka Live Match: शार्दुल की जगह अक्षर की एंट्री

शार्दुल ठाकुर की जगह पर अक्षर पटेल की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है। अक्षर के पास खुद को साबित करने का आज सुनहरा मौका होगा।

12 Sept 20232:39:27 PM

IND vs SL LIVE: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुशल मेंडिस, सदिरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, दुनिथ वेलालागे, महेश तीक्षणा, कुशल रजिथा, मथिशा पथीराना

भारत की प्लेइंग इलेवन – रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

12 Sept 20232:39:27 PM

IND vs SL LIVE: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुशल मेंडिस, सदिरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, दुनिथ वेलालागे, महेश तीक्षणा, कुशल रजिथा, मथिशा पथीराना

भारत की प्लेइंग इलेवन – रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

12 Sept 20232:34:28 PM

SL vs IND Live: भारत ने जीता टॉस

भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड मैच में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है।

12 Sept 20232:13:45 PM

SLvs IND Live Score: श्रेयस अय्यर श्रीलंका के खिलाफ मैच से बाहर

भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज श्रेयस अय्यर मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 राउंड मैच में नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर बड़ी अपडेट दी है।

बीसीसीआई ने एक्‍स पर लिखा, श्रेयस अय्यर बेहतर महसूस कर रहे हैं, लेकिन पीठ दर्द से पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने श्रेयस अय्यर को आराम की सलाह दी है और वो टीम के साथ स्‍टेडियम नहीं जाएंगे। भारत और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड का मुकाबला खेला जाएगा।

12 Sept 20231:49:16 PM

India vs Sri Lanka Live Match: कैसी खेलती है पिच?

कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है, लेकिन स्पिन गेंदबाज भी इस मैदान पर जमकर कहर बरपाते हैं, जिसकी झलक हम सभी को कुलदीप यादव ने दिखाई भी।

12 Sept 20231:31:39 PM

IND vs SL Live: श्रीलंका के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे अय्यर

रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस अय्यर आज के मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। अय्यर की पीठ में जकड़न है और इसी वजह से वह पाकिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेल सके थे।

12 Sept 202312:57:18 PM

India vs Sri Lanka Live Match: समरविक्रमा और मेंडिस से रहना होगा सावधान

सदीरा समरविक्रमा और कुशल मेंडिस से भारतीय टीम को बड़ा खतरा रहने वाला है। समरविक्रमा ने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच में 93 रन की आतिशी पारी खेली थी। वहीं, कुशल मेंडिस ने भी अर्धशतक जमाया था।

12 Sept 202312:34:19 PM

IND vs SL Live: भारतीय बल्लेबाज फिर मचाएंगे धमाल

भारतीय टीम अपने बल्लेबाजों से एकबार धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फॉर्म में लौट चुका है, जिसकी झलक पाकिस्तान के खिलाफ साफतौर पर दिखाई भी दी है।

12 Sept 202312:17:56 PM

IND vs SL Live Score: श्रीलंका से रहना होगा सावधान

श्रीलंका से भारतीय टीम को सावधान रहना होगा, क्योंकि पिछले साल इसी टूर्नामेंट में दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंका ने टीम इंडिया को पटखनी देते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

12 Sept 202312:09:09 PM

India vs Sri Lanka Live: कोलंबो में साफ हुआ मौसम

कोलंबो से अच्छी खबर यह आ रही है कि मौमस पूरी तरह से साफ हो चुका है। हालांकि, मैच के समय पर बारिश होने की संभावना जरूर है। भारतीय टीम के लिहाज से यह मैच महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां मिली जीत फाइनल का टिकट दिला देगी।

12 Sept 202311:43:37 AM

IND vs SL Live: बारिश बन सकती है विलेन

कोलंबो में मौसम फिर करवट ले रहा है और बादल छाए हुए हैं। यानी आज के मुकाबले में भी बारिश विलेन साबित हो सकती है।

12 Sept 202311:12:23 AM

IND vs SL Live Score: दांव पर फाइनल का टिकट

भारतीय टीम अगर आज श्रीलंका को हराने में सफल रहती है, तो रोहित की पलटन एशिया कप 2023 के फाइनल का टिकट बुक कर लेगी।