Latest News खेल

IND-W vs PAK-W T20 : भारत का पहला विकेट गिरा, जीत के लिए 100 रन का लक्ष्य


नई दिल्ली, । CWG 2022 India vs Pakistan Women T20 Live: भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के टी20 मुकाबले में बर्मिंघम में आमने सामने हैं। ग्रुप ए के मुकाबले में पाकिस्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे पूरी टीम महज 99 रन पर ढेर हो गई। 

  • 06:27 PM, 31 Jul 2022

    भारत का स्कोर 7 ओवर में एक विकेट पर 65 रन

    भारत ने 7 ओवर में एक विकेट पर 65 रन बना लिए हैं।

  • 06:22 PM, 31 Jul 2022

    भारत का पहला विकेट गिरा, शेफाली वर्मा 16 रन बनाकर आउट

    भारतीय महिला टीम ने पहला विकेट शेफाली वर्मा के तौर पर खोया और उन्होंने 16 रन की पारी खेली। भारतीय टीम ने 6 ओवर में एक विकेट पर 61 रन बना लिए हैं।

  • 06:18 PM, 31 Jul 2022

    भारत के 50 रन पूरे

    भारतीय टीम के 50 रन पूरे हो चुके हैं। 5 ओवर में महिला टीम ने 52 रन बना लिए और बेहतरीन बल्लेबाजी जारी है।

  • 06:14 PM, 31 Jul 2022

    मंधान व शेफाली की शानदार बल्लेबाजी, पाकिस्तान को विकेट की तलाश

    चार ओवर में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने 41 रन बनाकर भारत की जीत की नींव रख दी है। पाकिस्तान को विकेट की तलाश है।