Latest News खेल

India vs Hong Kong Asia cup : हांगकांग का तीसरा विकेट गिरा, जीत के लिए 193 का लक्ष्य


नई दिल्ली, India 192/2 (20), Hong Kong 74/3 (11.1) एशिया कप 2022 के चौथे मैच में भारतीय टीम का सामना हांगकांग के साथ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर हो रहा है। इस मैच में हांगकांग के कप्तान निजाकत खान ने टास जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 192 रन बनाए। 

कोहली व सूर्यकुमार के अर्धशतक

इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 192 रन बनाए। भारत की तरफ से विराट कोहली ने 44 गेंदों पर नाबाद 59 रन जबकि सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर नाबाद 68 रन की पारी खेली और भारत को इस स्कोर तक पहुंचाया। इससे पहले केएल राहुल ने 36 रन जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 21 रन की पारी खेली थी।

भारतीय टीम में एक बदलाव

भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया। हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया और रिषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

हांगकांग की प्लेइंग इलेवन

निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्काट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर।

टीमें :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्रा सिंह चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

हांगकांग : निजाकत खान (कप्तान), किंचित शाह, आफताब हुसैन, एजाज खान, अतीक इकबाल, बाबर हयात, धनंजय राव, एहसान खान, हारून अर्शद, स्काट मैकेनी, गजांफर मोहम्मद, मोहम्मद वाहिद, आयुष शुक्ला, अहान त्रिवेदी, वाजिद शाह, यासिम मुर्तजा, जीशान अली।

  • 10:11 PM, 31 Aug 2022

    रविंद्र जडेजा ने बाबर हयात को किया आउट

    रविंद्र जडेजा ने बाबर हयात को आउट किया। बाबर हयात 41 रन बनाकर आउट।

  • 10:10 PM, 31 Aug 2022

    11 ओवर समाप्त

    ड्रिंक्स के बाद एक बार फिर यजुवेंद्र चहल ने की गेंदबाजी की शुरुआत।  हांगकांग ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 74 रन बनाए।

  • 10:04 PM, 31 Aug 2022

    10 ओवर समाप्त

    रविंद्र जडेजा ने तीन ओवर में 12 रन दिए।  हांगकांग ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 65 रन बनाए।

  • 10:01 PM, 31 Aug 2022

    9 ओवर समाप्त

    हांगकांग ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 61 रन बनाए।

  • 09:58 PM, 31 Aug 2022

    8 ओवर समाप्त

    जडेजा ने दूसरी ओवर में सिर्फ 4 रन।  हांगकांग ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 58 रन बनाए।

  • 09:54 PM, 31 Aug 2022

    7 ओवर समाप्त

    यजुवेंद्र चहल ने की गेंदबाजी की शुरुआत। हांगकांग ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 54 रन बनाए।

  • 09:49 PM, 31 Aug 2022

    6 ओवर समाप्त, जडेजा ने किया रन आउट

    अर्शदीप के पहले गेंद पर बाबर ने चौका लगाया। बाबर ने फ्री-हिट पर लगाया चौका। बाबर ने इस ओवर में तीसरा चौका लगाया। हांगकांग ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 51 रन बनाए। फ्री-हिट गेंद पर जडेजा ने किया रन आउट।  निजाखत खान 10 रन बनाकर आउट।

  • 09:41 PM, 31 Aug 2022

    5 ओवर समाप्त, बाबर हयात का काउंटर-अटैक

    आवेश खान ने की गेंदबाजी की शुरुआत। बाबर हयात ने लगाया ओवर के तीसरे गेंद पर छक्का। हांगकांग ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 34 रन बनाए।

  • 09:36 PM, 31 Aug 2022

    4 ओवर समाप्त

    चौथे ओवर में रविंद्र जडेजा गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में जडेजा ने दिए सिर्फ 2 रन।

  • 09:34 PM, 31 Aug 2022

    3 ओवर समाप्त

    भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ बाबर हयात ने लगाया छक्का। हांगकांग ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 19 रन बनाए।

  • 09:30 PM, 31 Aug 2022

    यासिम मुर्तजा 9 रन बनाकर आउट, अर्शदीप को मिला विकेट

    अर्शदीप सिंह के पहले ओवर के चौथे गेंद पर चौका लगा। मुर्तजा ने इस ओवर में दो चौके लगाए। अर्शदीप सिंह को मिली पहली सफलता, यासिम मुर्तजा 9 रन बनाकर आउट।

  • 09:25 PM, 31 Aug 2022

    1 ओरव समाप्त

    हांगकांग ने पहले ओवर में बिना विकेट खोए 4 रन बनाए।

  • 09:24 PM, 31 Aug 2022

    हांगकांग की बैटिंग शुरू

    निजाकत खान (कप्तान) और यासिम मुर्तजा ने पारी की शुरुआत की। भुवनेश्वर कुमार ने की गेंदबाजी की शुरुआत।

  • 09:10 PM, 31 Aug 2022

    20 ओवर समाप्त, भारत ने बनाए 192 रन

    ओवर के तीसरे गेंद पर सूर्यकुमार ने लगाया तीसरा छक्का। पांचवे गेंद पर लगा एक और छक्का।  भारत ने 20 ओवर में दो विकेट पर 192 रन बनाए।

  • 09:07 PM, 31 Aug 2022

    सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

    20वें ओवर के पहले गेंद पर सूर्या ने लगाया ऑफ साइड पर छक्का। दूसरे गेंद पर भी छक्का लगाकर सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ दिया।

  • 09:03 PM, 31 Aug 2022

    19 ओवर समाप्त, विराट कोहली का अर्धशतक

    50 ने मारा 31वां अर्धशतक। पहले गेंद पर विराट कोहली ने बनाया अर्धशतक। एहसान के चौथे गेंद पर विराट कोहली ने लगाया शानदार छक्का।  भारत ने 19 ओवर में दो विकेट पर 166 रन बनाए।

  • 08:58 PM, 31 Aug 2022

    18 ओवर समाप्त, सूर्यकुमार यादव और कोहली के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी

    18वें ओवर का स्वागत सूर्यकुमार यादव ने चौका लगातकर किया। आयुष शुक्ला के शुरुआती दो गेंदों पर सूर्या ने लगाया चौका। 27 गेंदों में दोनों खिलाड़ियों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी। चौथे गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाया है।

  • 08:50 PM, 31 Aug 2022

    17 ओवर समाप्त

    भारत ने 17 ओवर में दो विकेट पर 138 रन बनाए।

  • 08:46 PM, 31 Aug 2022

    16 ओवर समाप्त, सूर्या की धमाकेदार पारी जारी

    एजाज खान के पहले गेंद पर विराट कोहली ने 70 मीटर का छक्का लगाया। सूर्यकुमार यादव ने तीसरे गेंद पर लगाया चौका। चौथे गेंद पर सूर्या ने लगाया छक्का। स्कूप के जरिए सूर्यकुमार यादव ने मारा छक्का।

  • 08:40 PM, 31 Aug 2022

    15 ओवर समाप्त

    भारत ने 15 ओवर में दो विकेट पर 114 रन बनाए। खराब फिल्डिंग की वजह से सूर्यकुमार यादव ने पांचवें गेद पर लगाया चौका।

  • 08:36 PM, 31 Aug 2022

    14 ओवर समाप्त

    सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर लगाया चौका। एक और चौका। सूर्या ने लगातार दो गेंदों पर यासिम मुर्तजा को चौका लगाया। भारत ने 14 ओवर में दो विकेट पर 107 रन बनाए। मुर्तजा ने चार ओवर में 27 रन दिए।

  • 08:31 PM, 31 Aug 2022

    13 ओवर समाप्त, केएल राहुल आउट

    गजनफर मोहम्मद के चौथे गेंद पर विराट कोहली ने लगया छक्का। केएल राहुल आउट। गजनफर ने ओवर के आखिरी गेंद पर केएल राहुल। 39 गेंदों पर उन्होंने 36 रन बनाए।  भारत ने 13 ओवर में दो विकेट पर 94 रन बनाए।

  • 08:27 PM, 31 Aug 2022

    12 ओवर समाप्त

    यासिम मुर्तजा के ओवर में सिर्फ 5 रन आए।  भारत ने 12 ओवर में एक विकेट पर 85 रन बनाए।

  • 08:23 PM, 31 Aug 2022

    11 ओवर समाप्त

    गजनफर मोहम्मद के तीसरे गेंद पर विराट कोहली ने लगाया चौका। भारत ने 11 ओवर में एक विकेट पर 80 रन बनाए।

  • 08:17 PM, 31 Aug 2022

    10 ओवर समाप्त

    यासिम मुर्तजा ने इस ओवर में सिर्फ चार रन दिए। भारत ने 10 ओवर में एक विकेट पर 70 रन बनाए।

  • 08:13 PM, 31 Aug 2022

    9 ओवर समाप्त

    एजाज खान के तीसरे गेंद पर केएल राहुल ने लगाया 83 मीटर लंबा छक्का। भारत ने 9 ओवर में एक विकेट पर 66 रन बनाए।

  • 08:10 PM, 31 Aug 2022

    8 ओवर समाप्त

    स्पिनर यासिम मुर्तजा ने अपने पहले ओवर में दिए 5 रन। भारत ने 8 ओवर में एक विकेट पर 57 रन बनाए।

  • 08:05 PM, 31 Aug 2022

    7 ओवर समाप्त

    भारत ने 7 ओवर में एक विकेट पर 52 रन बनाए। भारत ने 50 रन का आंकड़ा पार किया।

  • 08:00 PM, 31 Aug 2022

    6 ओवर समाप्त

    विराट कोहली औक केएल राहुल आराम से पारी को आगे बढ़ाते हुए। भारत ने 6 ओवर में एक विकेट पर 44 रन बनाए।

  • 07:57 PM, 31 Aug 2022

    5 ओवर समाप्त

    इस ओवर में हांगकांग को पहली सफलता मिली। भारत ने 5 ओवर में एक विकेट पर 39 रन बनाए।

  • 07:56 PM, 31 Aug 2022

    रोहित शर्मा आउट

    आयुष शुक्ला के चौथे गेंद पर रोहित शर्मा ने लगाया चौका। आयुष शुक्ला ने रोहित शर्मा को आउट किया। रोहित शर्मा 21 रन बनाकर आउट।

  • 07:51 PM, 31 Aug 2022

    4 ओवर समाप्त

    इस ओवर में एहसान खान ने दिए 5 रन। भारत ने 4 ओवर समाप्त होने के बाद बिना विकेट गवाए 33 रन बनाए।

  • 07:47 PM, 31 Aug 2022

    3 ओवर समाप्त

    तीसरे ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने लगाया करारा छक्का। केएल राहुल ने फ्री-हिट पर लगाया छक्का। इस ओवर में आए 22 रन।

  • 07:39 PM, 31 Aug 2022

    2 ओवर समाप्त

    इस ओवर में भारत ने सिर्फ 1 रन बनाए।

  • 07:35 PM, 31 Aug 2022

    1 ओवर समाप्त

    पहले ही ओवर में रोहित शर्मा ने टी-20 मैच में 3500 रन बनाने का कारनामा पूरा किया।

  • 07:29 PM, 31 Aug 2022

    भारतीय ओपनर बल्लेबाज मैदान पर

    भारतीय ओपनर बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर पहुंच चुके हैं और पारी की शुरुआत के लिए तैयार हैं। हांगकांग की तरफ से हारुन अरशद गेंद फेंकने के लिए तैयार।

  • 07:27 PM, 31 Aug 2022

    भारत है डिफेंडिंग चैंपियन

    भारत एशिया कप का डिफेंडिंग चैंपियन है और टीम इंडिया की नजर अपने खिताब को बचाए रखने पर बनी हुई है।

  • 07:23 PM, 31 Aug 2022

    दोनों टीमें मैदान पर पहुंची

    दोनों टीमें मैदान पर पहुंच चुकी हैं और राष्ट्रगान गाया जा रहा है।

  • 07:23 PM, 31 Aug 2022

    हांगकांग ने तीन मैच जीतकर सुपर सिक्स में बनाई थी जगह

    हांगकांग ने क्वालीफाइंग मुकाबलों में जीत हासिल करके एशिया कप के सुपर छह में जगह बनाई थी, लेकिन भारत के खिलाफ उनका ये मुकाबला आसान नहीं होगा।

  • 07:17 PM, 31 Aug 2022

    पिच पर बल्लेबाज व गेंदबाज दोनों को मदद

    आज जिस पिच पर मैच खेला जा रहा है उस पर बल्लेबाजों व गेंदबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है।

  • 07:13 PM, 31 Aug 2022

    आज की प्लेइंग इलेवन

    भारत की प्लेइंग इलेवन में किया गया एक बदलाव।

  • 07:07 PM, 31 Aug 2022

    हांगकांग की प्लेइंग इलेवन

    निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्काट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर।

  • 07:05 PM, 31 Aug 2022

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

  • 07:03 PM, 31 Aug 2022

    रिषभ पंत को मिला प्लेइंग इलेवन में मौका, हार्दिक को दिया गया आराम

    इस मैच के लिए हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है और रिषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।

  • 07:02 PM, 31 Aug 2022

    हांगकांग ने टास जीता

    हांगकांग ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, भारत की पहले बल्लेबाजी।

  • 06:46 PM, 31 Aug 2022

    कुछ देर में होगा टास

    अब से कुछ देर बाद यानी शाम 7 बजे टास किया जाएगा।

  • 06:43 PM, 31 Aug 2022

    रिषभ पंत या दिनेश कार्तिक

    पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में रिषभ पंत पर दिनेश कार्तिक को तरजीह दी गई थी, लेकिन अब इस मैच में देखना दिलचस्प होगा कि पंत की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो पाती है या नहीं।

  • 06:42 PM, 31 Aug 2022

    पिछले मैच में केएल राहुल शून्य पर हुए थे आउट

    पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में भारतीय ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल शून्य यानी गोल्डन डक पर आउट हो गए थे। वो हांगकांग के खिलाफ जरूर रन बनाना चाहेंगे।

  • 06:32 PM, 31 Aug 2022

    रोहित, कोहली व राहुल के लिए अच्छा मौका

    इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों टाप के बल्लेबाज रन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हांगकांग के खिलाफ इन तीनों बल्लाबाजों यानी रोहित शर्मा, विराट कोहली व केएल राहुल के लिए फार्म में वापसी का अच्छा मौका होगा।

  • 06:25 PM, 31 Aug 2022

    भारत और हांगकांग के बीच पहली बार खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मैच

    भारतीय क्रिकेट टीम ने इससे पहले कभी भी हांगकांग के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। ये पहला मौका है जब दोनों टीमों के बीच टी20 मैच खेला जाएगा।

  • 06:20 PM, 31 Aug 2022

    भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक/रिषभ पंत (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान/आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

  • 06:16 PM, 31 Aug 2022

    हांगकांग की संभावित प्लेइंग इलेवन

    निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्काट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजानफर, आयुष शुक्ला।

  • 06:15 PM, 31 Aug 2022

    भारत का पलड़ा हांगकांग पर भारी

    एशिया कप में भारत और हांगकांग का सामना दो बार साल 2008 और 2018 में हुआ था और दोनों ही बार टीम इंडिया को जीत मिली थी। ये दोनों मुकाबले 50-50 ओवर फार्मेट में खेला गया था।

  • 06:07 PM, 31 Aug 2022

    हांगकांग की टीम

    निजाकत खान (कप्तान), किंचित शाह, आफताब हुसैन, एजाज खान, अतीक इकबाल, बाबर हयात, धनंजय राव, एहसान खान, हारून अर्शद, स्काट मैकेनी, गजांफर मोहम्मद, मोहम्मद वाहिद, आयुष शुक्ला, अहान त्रिवेदी, वाजिद शाह, यासिम मुर्तजा, जीशान अली।

  • 06:04 PM, 31 Aug 2022

    भारत की टीम

    रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्रा सिंह चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

  • 06:01 PM, 31 Aug 2022

    एशिया कप 2022 में आज भारत व हांगकांग का मुकाबला

    भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2022 में अपना दूसरा ग्रुप मैच हांगकांग के खिलाफ खेलने जा रही है। ये मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।