News TOP STORIES खेल

India vs Pakistan Asia Cup 2022: भारत को मिला 148 रनों का लक्ष्य


नई दिल्ली, । : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का पहला मुकाबला दुबई में भारतीय खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच की प्लेइंग इलेवन में रिषभ पंत को जगह नहीं दी गई है। दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान 19.5 में 147 रन बनाकर ऑल आउट। 

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रउफ, शाहनवाज दहानी।

  • 09:29 PM, 28 Aug 2022

    अर्शदीप ने दहानी को किया 16 रन पर आउट

    20वें ओवर के दूसरे गेंद पर भारत ने एक कैच का मौका गंवा दिया। चौथे गेंद पर शहनवाज दहानी ने लगाया छक्का। अर्शदीप ने पांचवे गेंद पर दहानी को किया आउट। पाकिस्तान की पारी 147 पर समाप्त हुआ।

  • 09:19 PM, 28 Aug 2022

    अंतिम ओवर ने भुवनेश्वर ने चटका चौथा विकेट, शादाब, नशीम आउट

    भुवनेश्वर कुमार के पहले गेंद पर लगा चौका। दूसरे गेंद पर भुवनेश्वर की जोरदार एलबीडब्लू अपील। अंपायर ने आउट करार दिया। हालांकि पाकिस्तान ने रिव्यू का इस्तेमाल किया लेकिन थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया। शादाब खान आउट। चौथें गेंद पर एक बार फिर एलबीडब्लू अपील और पाकिस्तान का 9वां विकेट गिरा। 9वें विकेट के तौर पर नशीम शाह आउट।

  • 09:11 PM, 28 Aug 2022

    अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ लिया पहला विकेट

    अर्शदीप सिंह ने अपना पहला विकेट पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए लिया। मोहम्मद नवाज को किया आउट। मोहम्मद नवाज 1 रन बनाकर आउट। अर्शदीप के तीसरे गेंद पर लगा चौका। 18वां ओवर में आए 10 रन।

  • 09:10 PM, 28 Aug 2022

    भुवनेश्वर कुमार ने झटका दूसरा विकेट

    भुवनेश्वर कुमार ने लिया एक और विकेट। 17वें ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 114 रन 5 विकेट के नुकसान पर।

  • 09:03 PM, 28 Aug 2022

    यजुवेंद्र चहल ने चार ओवर में दिए 32 रन

    यजुवेंद्र चहल का चौथा ओवर काफी अच्छा रहा। चहल ने चार ओवर में 32 रन दिए। हालांकि चहल की झोली में एक भी विकेट नहीं आई।

  • 08:52 PM, 28 Aug 2022

    हार्दिक पांड्या ने रिजवान, खुशदील को किया आउट

    हार्दिक पांड्या ने पहले गेंद पर मोहम्मद रिजवान आउट। आवेश खान ने लिया शानदार कैच।  हार्दिक पांड्या ने तीसरे गेंद पर किया खुशदील को किया आउट।

  • 08:51 PM, 28 Aug 2022

    फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा मैच का मजा उठाते नजर आए

    भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा मैच का मजा उठाते नजर आए।

  • 08:49 PM, 28 Aug 2022

    आवेश खान ने दूसरे ओवर में खर्च किए 6 रन

    आवेश खान के चौथे गेंद पर रिजवान ने लगाया चौका। इस चौके ने पाकिस्तान का काफी दबाव कम किया।

  • 08:43 PM, 28 Aug 2022

    जयशाह दुबई में मैच देखते हुए नजर आए

    इस मैच को देखने के लिए बीसीसीआइ सचिव जय शाह भी स्टेडियम पहुंचे।

  • 08:41 PM, 28 Aug 2022

    हार्दिक पांड्या ने लिया तीसरा विकेट, इफ्तिखार अहमद आउट

    हार्दिक पांड्या ने पहले ही गेंद पर इफ्तिखार अहमद को आउट किया। इफ्तिखार 28 रन बनाकर आउट। 45 रनों की साझेदारी को हार्दिक ने तोड़ा।

  • 08:37 PM, 28 Aug 2022

    चहल ने गवांया मौका, चौथे गेंद पर लगा छक्का

    यजुवेंद्र चहल के पहले गेंद पर इफ्तिखार ने बड़ा शॅाट लगाने की कोशिश की। चहल के चौथे गेंद पर लगा छक्का। इफ्तिखार ने लॅान्ग ऑन पर लगाया एक जोरदार छक्का। पांचवे गेंद पर चहल ने कैच छोड़ दिया। एक आसान मौका चहल नें गंवा दिया।

  • 08:33 PM, 28 Aug 2022

    रविंद्र जडेजा ने दूसरे ओवर में दिए सिर्फ 9 रन

    रविंद्र जडेजा के पहले गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने लगाया चौका। दूसरे गेंद पर रन आउट का मौका था लेकिन गेंद विकेट पर नहीं लगी। पाकिस्तान के बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

  • 08:22 PM, 28 Aug 2022

    रविंद्र जडेजा का बढ़िया ओवर

    रविंद्र जडेजा ने अपने पहले में सिर्फ चार रन दिए।

  • 08:19 PM, 28 Aug 2022

    यजुवेंद्र चहल ने पहले ओवर में दिए 8 रन

    इफ्तिकार ने चहल के दूसरे गेंद पर लगाया चौका। 8 ओवर की समाप्ति के बाद पाकिस्तान ने 2 विकेट खोकर 59 रन बनाए।

  • 08:14 PM, 28 Aug 2022

    हार्दिक पांड्या ने सांतवे ओवर में दिए 8 रन

    इफ्तिखार अहमद ने हार्दिक पांड्या के चौथे गेंद पर लगाया चौका। इस ओवर में पाकिस्तान ने 50 का आंकड़ा पार किया।

  • 08:07 PM, 28 Aug 2022

    आवेश खान ने पहले ओवर में फकर जमान को किया आउट

    आवेश खान के दूसरे गेंद पर  मोहम्मद रिजवान ने लगाया मैच का पहला छक्का। वहीं, तीसरे गेंद पर रिजवान ने लगाया मिड-विकेट पर करार चौका। फकर जमान आउट। पांचवे गेंद पर फकर जमान आउट। छह ओवर खत्म होने के साथ ही पावरप्ले में 43 रन बनाकर पाकिस्तान के दो बल्लबाज आउट।

  • 08:02 PM, 28 Aug 2022

    गेंदबाजी में बदलाव, रोहित ने हार्दिक को दी गेंद

    कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में पहला बदलाव किया। हार्दिक पांड्या 5वां ओवर करने आए। इस ओवर में 7 रन बने।

  • 07:57 PM, 28 Aug 2022

    4 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 23 रन

    अर्शदीप सिंह का ये ओवर काफी अच्छा रहा, पाक बल्लेबाज ओवर से 4 रन ही निकाल पाए।

  • 07:53 PM, 28 Aug 2022

    भुवनेश्वर का शानदार ओवर खत्म, पाकिस्तान का स्कोर 19/1

    पारी के तीसरे ओवर में बाबर को आउट करने के बाद फखर जमां को भी पहली गेंद पर उन्होंने चकमा दे दिया था। भाग्यशाली रहे कि गेंद उंची उठी लेकिन विकेट के पीछे निकल गई।

  • 07:48 PM, 28 Aug 2022

    बाबर को भुवनेश्वर ने किया चलता, बड़ी कामयाबी

    भारतीय टीम को तीसरे ही ओवर में पहली सफलता मिल गई है। स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को बाउंसर पर अर्शदीप के हाथों कैच करवाया।

  • 07:45 PM, 28 Aug 2022

    अर्शदीप का पहला ओवर खर्चीला, पाकिस्तान 14/0

    करियर के शुरुआत में ही पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने का मौका अर्शदीप सिंह को मिला। पारी का दूसरा ओवर करने आए थोड़े से नर्वस नजर आए। ओवर में दो चौके पड़े।

  • 07:38 PM, 28 Aug 2022

    भारत ने गंवाया एक रिव्यू

    भारत और पाकिस्तान का मुकाबला पहला ही ओवर इतना ज्यादा रोमांचक रहा। आखिरी गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा ने विकेट के पीछे कैच के लिए अपील की और फिर रिव्यू मांगा। थर्ड अंपायर ने वीडियो में पाया गेंद और बल्ले में संपर्क नहीं हुआ।

  • 07:34 PM, 28 Aug 2022

    रिव्यू पाकिस्तान के हक में, रिजवान को राहत

    भुवी ने भारत के लिए गजब शुरुआत की दबाव में पाकिस्तान के ओपनर रिजवान को रखा। दूसरी गेंद पर वह बचे वर्ना  फील्डि अंपायर ने उनको आउट देकर वापस जाने का इशारा कर दिया था।

  • 07:34 PM, 28 Aug 2022

    भुवनेश्वर की दूसरी ही गेंद अंपायर ने उठाई अंगुली

    भुवनेश्वर कुमार के ओवर की दूसरी ही गेंद मोहम्मद रिजवान के पैड पर जा टकराई। जोरदार अपील के बाद अंपायर ने आउट का इशारा किया। रिजवान ने मांगा रिव्यू और थर्ड अंपायर ने वीडियो देख नॉट आउट का फैसला दिया। पाकिस्तान ने राहत की सांस ली।

  • 07:29 PM, 28 Aug 2022

    अब शुरू होगा असली रोमांच, हो जाइए तैयार

    राष्ट्रगान के बाद अब भारत और पाकिस्तान की टीमें इस संडे सुपर हिट मुकाबले के लिए तैयार है।

  • 07:27 PM, 28 Aug 2022

    टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी, ये है प्लेइंग इलेवन

    जिन्होंने लॉग इन करने में थोड़ी देर कर दी है वो निराश ना हों, हमने आपको फिर से बता देते हैं टॉस का हाल।

  • 07:23 PM, 28 Aug 2022

    विराट कोहली के लिए अहम होगा ये मुकाबला

    आज का ये मैच विराट कोहली का 100वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला है।

  • 07:15 PM, 28 Aug 2022

    पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

    देख लीजिए पाकिस्तान ने किस प्लेइंग इेलवन को भारत को खिलाफ उतारा है।

  • 07:08 PM, 28 Aug 2022

    पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

    बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रउफ, शाहनवाज दहानी।

  • 07:07 PM, 28 Aug 2022

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

  • 07:05 PM, 28 Aug 2022

    रिषभ पंत टीम से बाहर

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि रिषभ पंत इस मैच में नहीं खेलेंगे और दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है।

  • 07:01 PM, 28 Aug 2022

    भारत ने टास जीता

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।