Latest News खेल

India vs Spain : कब, कहां और कैसे देखें भारत-स्‍पेन के बीच लाइव मैच और स्‍ट्रीमिंग


नई दिल्‍ली, । भारतीय टीम शुक्रवार को रोउरकेला के बिर्सा मुंडा हॉकी स्‍टेडियम में स्‍पेन के खिलाफ अपने विश्‍व कप अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। मेजबान टीम पिछले संस्‍करण की तुलना में इस बार बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। 2018 में हुए आखिरी विश्‍व कप में भारतीय टीम का सफर क्‍वार्टर फाइनल में समाप्‍त हुआ था और वो छठे स्‍थान पर रही थी। ध्‍यान देने वाली बात है कि भारत ने केवल एक बार विश्‍व कप खिताब जीता है और इस बार उसकी कोशिश 48 साल के सूखे को समाप्‍त करने की होगी।

भारत और स्‍पेन के बीच 2023 हॉकी विश्‍व कप का मैच कब खेला जाएगा?

भारत और स्‍पेन के बीच 2023 हॉकी विश्‍व कप का मैच शुक्रवार यानी 13 जनवरी को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत बनाम स्‍पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मैच?

भारत बनाम स्‍पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मुकाबला रोउरकेला के बिर्सा मुंडा हॉकी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम स्‍पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम स्‍पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मुकाबला भारतीय समयानुसा शाम 7 बजे से शुरू होगा।

भारत बनाम स्‍पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?

भारत बनाम स्‍पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मैच का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत बनाम स्‍पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

भारत बनाम स्‍पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसकी लाइव स्‍ट्रीमिंग आप वॉच टू हॉकी ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इस मैच से संबंधित कवरेज आप जागरण की बेबसाइट पर भी देख सकते हैं।