Latest News खेल

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स यूएई रवाना, पहले ही पहुंच चुकी ये दो टीमें,


  • नई दिल्ली, । दिल्ली कैपिटल्स (DC) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सत्र के बचे हुए मैच के लिए शनिवार को यूएई रवाना हो गई। दिल्ली कैपिटल्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने लिखा, ‘फिर से उड़ चला 2.0। हम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि गत चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की टीम पहले ही यूएई पहुंच गई हैं। दोनों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।

इससे पहले समाचार एजेंसी एएनआइ ने बताया था कि दिल्ली कैपिटल्स शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी से यूएई रवाना होगी। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पहले से ही फिटनेस कोच के साथ यूएई में हैं और बाकी खिलाड़ी अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं की समापन होने बाद के बाद टीम से जुड़ जाएंगे।

कोरोना कारण स्थगित हुआ था आइपीएल

बता दें आइपीएल 2021 का आयोजन भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बीच बंद दरवाजों की पीछे हो रहा था। इसके बाद भी वायरस ने बायो बबल में सेंध लगा दी। मई की शुरुआत में कुछ खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बीसीसीआइ ने इसे स्थगित करने का फैसला लिया। तब तक 29 मैचों का आयोजन हो गया था।