Latest News खेल

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स को जोरदार झटका, आस्ट्रेलिया के स्टार आलराउंडर अस्पताल में भर्ती, पाए गए कोरोना पोजिटिव


नई दिल्ली, । इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के फीजियो पैट्रिक फरहाट के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब टीम के आलराउंडर मिचेल मार्श को भी पोजिटिव पाया गया है। दिल्ली की टीम की तरफ से खेलने वाले आस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी टीम की तरफ से खुद दी गई है।

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सोमवार को मीडिया में टीम के सदस्य के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर सामने आने के बाद ट्वीट के जरिए इस पर जानकारी दी गई। विदेशी खिलाड़ी के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर मीडिया में आ गई थी।

इस बीच ट्वीट में बताया गया कि दिल्ली कैपिटल्स के आल राउंडर मिचेल मार्श को करोना के टेस्ट में पाजिटिव पाया गया है। इसके बाद उनको इसी वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम मार्श के कंडीशन पर नियमित रूप के नजर बनाए हुए है।