Latest News खेल

IPL 2024 Auction: आईपीएल ऑक्शन ने रातों-रात बदल डाली इन प्लेयर्स की तकदीर


नई दिल्ली। : आईपीएल 2024 के ऑक्शन का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। आईपीएल के इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब आईपीएल की नीलामी भारत स बाहर हो रही है।

19 दिसंबर को दुबई में आईपीएल 2024 की नीलामी होनी है, जिसमें कई खिलाड़ियों पर बोली लगती हुई नजर आएगी। इस बार भी युवा खिलाड़ियों पर बोली लगाकर फ्रेंचाइजी उनकी किस्मत चमका देंगे। आइए जानते हैं आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले 5 सबसे युवा क्रिकेटर्स।

IPL Auction के इतिहास में बिकने वाले 5 युवा क्रिकेटर्स

1. मुजीब उर रहमान ( 2018- पंजाब किंग्स)

लिस्ट में पहले नंबर पर हैं मुजीब उर रहमान का नाम, जिन्हें आईपीएल ऑक्शन 2018 में पंजाब किंग्स ने 4 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। उस दौरान मुजीब 16 साल 9 महीने और 30 दिन की उम्र के थे।

2. प्ररास राय बर्मेन ( 2019- आरसीबी)

लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं प्ररास राय बर्मेन का नाम, जिन्हें आईपीएल ऑक्शन 2019 में आरसीबी ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस दौरान प्ररास 17 साल 1 महीने और 24 दिन की उम्र के थे।

3. सरफराज खान ( 2015- आरसीबी)

लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं सरफराज खान का नाम, जिन्हें आईपीएल ऑक्शन 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 50 लाख रुपये देकर अपने खेमे में शामिल किया था। उस वक्त सरफराज 17 साल 3 महीने और 25 दिन की उम्र के थे।

4. अभिषेक शर्मा (2018- दिल्ली कैपिटल्स)

लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं अभिषेक शर्मा का नाम, जिन्हें साल 2018 आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 55 लाख रुपये में खरीदा था। इस दौरान अभिषेक की उम्र 17 साल 4 महीने और 23 दिन थी।

5. रियान पराग (2019- राजस्थान रॉयल्स)

लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं रियान पराग का नाम, जिन्हें साल 2019 आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। इस दौरान रियान 18 साल 1 महीने और 8 दिन के थे।