News TOP STORIES खेल

IPL Auction : एक्सीलरेटेड आक्शन का दूसरा राउंड


नई दिल्ली, । दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिवसीय मेगा आक्शन (IPL Mega Auction 2022) का आज दूसरा दिन है। बेंगलुरू में इसका आयोजन हो रहा है। दूसरे दिन लियम लिविंगस्टोन काफी महंगे बिके। ओडियन स्मिथ को भी अच्छी खासी रकम मिली। राज बावा और राजवर्धन हंगरगेकर जैसे अंडर-19 के खिलाड़ियों के लिए भी करोड़ों में बोली लगी। तिलक वर्मा और महिपाल लमरोर भी करोड़पति बने। इशांत शर्मा, इयोन मोर्गन , लुंगी नगीदी, तबरेज शम्सी, अरोन फिंच और कूल्टर नाइल जैसे बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड रहे।

IPL Mega Auction 2022 Updates

एक्सीलरेटेड आक्शन का दूसरा राउंड

एक्सीलरेटेड आक्शन का दूसरा राउंड कुछ देर में शुरू होगा। अब उन खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जो अनसोल्ड रहे हैं। इसके लिए फ्रेंचाइजियों को पांच-सात खिलाड़ियों का नाम देना होगा। अब देखने वाली बात होगी कि क्या सुरेश रैना, इयोन मोर्गन और इशांत शर्मा जैसे खिलाड़ियों को खरीददार मिलता है। आक्शन अब अपने आखिरी दौर में प्रवेश कर चुका है। इस बीच गुजरात ने अभी विकेटकीपर नहीं खरीदा है।

क्रिकेटर काइल मेयर्स को लखनऊ ने खरीदा

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के खिलाड़ी कौशल तांबे अनसोल्ड रहे। मुकेश कुमार सिंह अनसोल्ड रहे। प्रथम सिंह को कोलकाता ने 20 लाख में खरीदा। ऋतिक चटर्जी, निनाद राथवा, ऋतिक शौकीन अनसोल्ड रहे। शशांक सिंह को हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा। कैरेबियाई क्रिकेटर काइल मेयर्स को लखनऊ ने 50 लाख में खरीदा। अमित अली अनसोल्ड रहे। करन शर्मा लखनऊ ने 20 लाख में खरीदा। बलतेज डांडा को 20 लाख में पंजाब ने खरीदा। सौरभ दुबे को हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा। ललित यादव अनसोल्ड रहे। मोहम्मद अरशद को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा। अंश पटेल को पंजाब ने 20 लाख में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले अशोक शर्मा 55 लाख में कोलकाता ने खरीदा। आशुतोष शर्मा अनसोल्ड रहे। अनुनय सिंह को राजस्थान ने 20 लाख में खेला।

डेविड विसे अनसोल्ड

आलराउंडर डेविड विसे अनसोल्ड रहे। अनकैप्ड बाबा इंद्रजीत को कोलकाता ने 20 लाख में खरीदा। केन्नार लुइस अनसोल्ड रहे। बीआर शरत अनसोल्ड रहे। सुशांत मिश्रा अनसोल्ड रहे। चमिका करुनारत्ने को कोलकाता ने 50 लाख में खरीदा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले डेविड विली अनसोल्ड रहे। जिम्बाब्वे बेलेसिंग मुजरबानी अनसोल्ड रहे। आर समर्थ को हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले अभिजीत तोमर को कोलकाता ने 40 लाख में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले प्रदीप सांगवान को गुजरात ने खरीदा।

अलजारी जोसेफ को गुजरात ने खरीदा, मुंबई से खेलेंगे रिले मेरेडिथ

75 लाख बेस प्राइस वाले अलजारी जोसेफ के लिए दिल्ली, मुंबई, गुजरात और पंजाब ने बोली लगाई। गुजरात ने 2.40 करोड़ में खरीदा। धवल कुलकर्णी अनसोल्ड रहे। रिले मेरेडिथ को खरीदने में मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई और एक करोड़ में खरीदा। केन रिचर्डसन अनसोल्ड रहे। राहुल बुद्धि अनसोल्ड रहे। लारी एवंस अनसोल्ड रहे। आयुष बदोनी लखनऊ ने 20लाख में खरीदा। अनीश्वर गौतम को आरसीबी ने 20 लाख में खरीदा। बेनी होवेल अनसोल्ड रहे। हेडेन कर अनसोल्ड। सौरभ कुमार अनसोल्ड। शम्स मुलानी अनसोल्ड। ध्रुव पटेल अनसोल्ड रहे। अतीत शेठ अनसोल्ड रहे।

मार्टिन गुप्टिल और बेन कटिंग अनसोल्ड, शान एबट को हैदराबाद ने खरीदा

75 लाख बेस प्राइस वाले मार्टिन गुप्टिल अनसोल्ड रहे। भानुका राजपक्षा अनसोल्ड रहे। रस्टन चेज भी अनसोल्ड रहे। बेन कटिंग अनसोल्ड रहे। पवन नेगी अनसोल्ड रहे। 75 लाख बेस प्राइस वाले शान एबट को खरीदने में दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद ने 2.40 करोड़ में खरीदा।

प्रशांत सोलंकी को चेन्नई ने खरीदा

20 लाख बेस प्राइस वाले प्रशांत सोलंकी को चेन्नई और राजस्थान ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई ने 1.20 करोड़ में खरीदा। मिधुन सुधेशन अनसोल्ड रहे।

प्रशांत चोपड़ा अनसोल्ड, वैभव अरोड़ा को पंजाब ने खरीदा

अनकैप्ड विकेटकीपर प्रशांत चोपड़ा अनसोल्ड रहे। ध्रुव जुरेल अनसोल्ड रहे। आर्यन जुयाल अनसोल्ड रहे। अनकैप्ड गेंदबाज वैभव अरोड़ा को खरीदने में पंजाब और कोलकाता ने दिलचस्पी दिखाई। अंत में पंजाब ने दो करोड़ में खरीदा। मुकेश चौधरी को 20 लाख में चेन्नई ने खरीदा। रसिक डार को 20 लाख में कोलकाता ने खरीदा। बेन द्वार्शुईस अनसोल्ड रहे। पंकज जायसवाल अनसोल्ड रहे। मोहसिन खान को लखनऊ ने 20 लाख में खरीदा। चामा मिलिंद को आरसीबी ने 25 लाख में खरीदा। मंयक यादव और तेजस बरोका अनसोल्ड रहे। युवराज चुडासामा अनसोल्ड रहे।

महंगे बिके टिम डेविड, प्रवीण दुबे को दिल्ली ने खरीदा

सिंगापुर के टिम डेविड को खरीदने में दिल्ली और कोलकाता ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ, राजस्थान और मुंबई भी रेस में शामिल हुईं। अंत में मुंबई ने 8.25 करोड़ में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले प्रवीण दुबे को खरीदने के लिए आरसीबी और दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली ने 50 लाख में खरीदा। प्रेरक मांकड़ को 20 लाख में पंजाब ने खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले सुयश प्रभुदेसाई को 30 लाख में आरसीबी ने खरीदा। रमनदीप सिंह अनसोल्ड रहे। बी साई सुदर्शन भी अनसोल्ड रहे। अथर्व ताएडे अनसोल्ड रहे।

शुभ्रांशु सेनापति को चेन्नई ने 20 लाख में खरीदा

तन्मय अग्रवाल अनसोल्ड रहे। इंग्लैंड के टाम कोलर कैडमोर भी अनसोल्ड रहे। अनलैप्ड बल्लेबाज समीर रिजवी अनसोल्ड रहे। शुभ्रांशु सेनापति को चेन्नई ने 20 लाख में खरीदा। अपूर्व वानखेड़े अनसोल्ड रहे। अथर्व अंकोलेकर भी अनसोल्ड रहे।

सिद्धार्थ कौल अनसोल्ड, टाइमल मिल्स को मुंबई ने खरीदा

75 लाख बेस प्राइस वाले सिद्धार्थ कौल अनसोल्ड रहे। ओबेद मकाय को 75 लाख में राजस्थान ने खरीदा। एक करोड़ बेस प्राइस वाले टाइमल मिल्स को मुंबई ने 1.50 करोड़ में खरीदा। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले एडम मिल्न को चेन्नई को 1.90 करोड़ में खरीदा। रीस टाप्ले और एंड्रयू टाय अनसोल्ड रहे। संदीप वारियर अनसोल्ड रहे।

बेन मैकडरमोट अनसोल्ड, जेसन बेहरनडार्फ को आरसीबी ने खरीदा

बेन मैकडरमोट अनसोल्ड रहे। ग्लेन फिलिप्स भी अनसोल्ड रहे। 75 लाख बेस प्राइस वाले जेसन बेहरनडार्फ को आरसीबी ने 75 लाख में खरीदा। 75 लाख बेस प्राइस वाले नेथन एलिस अनसोल्ड रहे। फैजलहक फारुकी अनसोल्ड रहे।

मिशेल सैंटनर को चेन्नई ने खरीदा, हैदराबाद से खेलेंगे रोमारियो शेफर्ड

एक करोड़ बेस प्राइस वाले मिशेल सैंटनर को खरीदने में हैदराबाद और चेन्नई ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई ने 1.90 करोड़ में खरीदा। 75 लाख बेस प्राइस वाले कैरेबियाई खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड के लिए मुंबई और लखनऊ ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई, हैदराबाद और राजस्थान की टीमें बाद में रेस में शामिल हुईं। अंत में हैदराबाद ने 7.75 करोड़ में खरीदा। रहमानुल्लाह गुरबाज अनसोल्ड रहे।

जोफ्रा आर्चर को मुंबई ने खरीदा

दो करोड़ बेस प्राइस वाले जोफ्रा आर्चर को खरीदने के लिए राजस्थान और मुंबई में होड़ लगी। बाद में हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। मुंबई ने 8 करोड़ में खरीदा। चरिथ अस्लंका अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले ऋषि धवन को पंजाब ने 55 लाख में खरीदा। इंग्लैंड के जार्ज गार्टन अनसोल्ड रहे। ड्वेन प्रिटोरियस को चेन्नई ने 50 लाख में खरीदा।शेरफेन रदरफोर्ड एक करोड़ में आरसीबी ने खरीदा। डेनियल शम्स को खरीदने के लिए मुंबई और लखनऊ ने दिलचस्पी दिखाई। मुंबई ने 2.60 करोड़ में खरीदा।

 

एलेक्स हेल्स और इविन लुईस अनसोल्ड, रोवमन पावेल को दिल्ली ने खरीदा

एलेक्स हेल्स और इविन लुईस अनसोल्ड रहे। करुण नायर भी अनसोल्ड रहे। रोवमन पावेल के लिए दिल्ली, लखनऊ और चेन्नई ने दिलचस्पी दिखाई। 2.80 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। रस्सी वान डेर डूसन अनसोल्ड रहे।

फिन एलन को आरसीबी और कानवे को चेन्नई ने खरीदा

एक्सीलरेटेड आक्शन के दौरान सबसे पहले 50 लाख बेस प्राइस वाले न्यूजीलैंड के क्रिकेटर फिन एलन के लिए बोली लगी। आरसीबी और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। आरसीबी ने 80 लाख में खरीदा। एक करोड़ बेस प्राइस वाले डवेन कानवे को चेन्नई ने एक करोड़ में खरीदा।

एक्सीलरेटेड आक्शन शुरू

अब एक्सीलरेटेड आक्शन के दौरान कुल 106 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। सभी फ्रेंचाइजियों को बचे हुए खिलाड़ियों में से 20-20 के नामों की लिस्ट आक्शन कमेटी को देने को कहा गया था। ये वो खिलाड़ी हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी खरीदना चाहती हैं। एक्सीलरेटेड राउंड में केवल उन खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिनका नाम लिस्ट में होगा।

अर्जन नागवासवाला भी अनसोल्ड, यश दयाल को गुजरात ने खरीदा

20 लाख बेस प्राइस वाले अर्जन नागवासवाला भी अनसोल्ड रहे। यश दयाल को खरीदने में कोलकाता, गुजरात और आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात ने 3.20 करोड़ में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले सिमरजीत सिंह को चेन्नई को 20 लाख में खरीदा। मुज्तबा युसुफ अनसोल्ड रहे। कुलदीप सेन अनसोल्ड रहे। आकास सिंह अनसोल्ड रहे।

राज बावा को पंजाब ने खरीदा, हंगरगेकर को चेन्नई ने खरीदा

20 लाख बेस प्राइस वाले अंडर-19 को क्रिकेटर राज बावा को खरीदने में पंजाब, हैदराबाद और मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई। पंजाब ने दो करोड़ में खरीदा। 30 लाख बेस प्राइस वाले राजवर्धन हंगरगेकर को खरीदने में मुंबई और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी। चेन्नई ने भी दिलचस्पी दिखाई। अंत में चेन्नई ने 1.50 करोड़ में खरीदा। वासु वत्स अनसोल्ड रहे। यश ठाकुर अनसोल्ड रहे।

विक्की ओस्टवाल अनसोल्ड

अनुकुल राय को कोलकाता ने 20 लाख में कोलकाता ने खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले दर्शन नालखंड़े को गुजरात ने 20 लाख में खरीदा। इंडिया अंडर – 19 के खिलाड़ी 20 लाख बेस प्राइस वाले विक्की ओस्टवाल अनसोल्ड। 20 लाख बेस प्राइस वाले संजय यादव को मुंबई ने 50 लाख में खरीद

यश ढुल को दिल्ली ने खरीदा

20 लाख बेस प्राइस वाले यश ढुल को खरीदने में दिल्ली और पंजाब ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली ने 50 लाख में खरीदा। इनकी कप्तानी में इंडिया अंडर -19 टीम हाल ही में आइसीसी अंडर – 19 वर्ल्ड कप जीती है। 20 लाख बेस प्राइस वाले तिलक वर्मा को राजस्थान, मुंबई और चेन्नई ने दिलचस्पी दिखाई। मुंबई ने 1.70  करोड़ में खरीदा। 40 लाख बेस प्राइस वाले महिपाल लमरोर को आरसीबी और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। आरसीबी ने एक करोड़ में खरीदा।

लंच ब्रेक के बाद अनकैप्ड आलराउंडर्स की बोली

लंच ब्रेक के बाद अनकैप्ड आलराउंडर्स के लिए बोली लगी। 20 लाख बेस प्राइस वाले ललित यादव को खरीदने में दिल्ली और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली ने 65 लाख में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले रिपल पटेल को 20 लाख में दिल्ली ने खरीदा।

अंडर-19 खिलाड़ियों पर होगी नजर

लंच ब्रेक के बाद जब खिलाड़ियों की बोली लगेगी, तो सबकी नजरें यश ढुल, राज बावा, राजवर्धन हंगरगेकर जैसे अंडर-19 खिलाड़ियों पर सबकी नजरें होंगी। हाल ही में खेले गए आइसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में इन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

 

मनन वोहरा को लखनऊ ने खरीदा, लंच ब्रेक

20 लाख बेस प्राइस वाले मनन वोहरा को लखनऊ ने 20 लाख में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले रिकी भुई को खरीदने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके साथ ही 45 मिनट का लंच ब्रेक हो गया है। दूसरे दिन जहां लियम लिविंगस्टोन काफी महंगे बिके। ओडियन स्मिथ को अच्छी खासी रकम मिली, तो वहीं इशांत शर्मा, इयोन मोर्गन , लुंगी नगीदी, तबरेज शम्सी, अरोन फिंच और कूल्टर नाइल जैसे खिलाड़ी अनसोल्ड रहे।

रिंकू सिंह को कोलकाता ने खरीदा, हरनूर सिंह रहे अनसोल्ड

स्पिनर्स के बाद अनकैप्ड बल्लेबाजों की बोली लगी। 20 लाख बेस प्राइस वाले विराट सिंह अनसोल्ड रहे। हिम्मत सिंह अनसोल्ड रहे। 20 लाख बेस प्राइस वाले सचिन बेबी भी अनसोल्ड रहे। इंडिया अंडर-19 के क्रिकेटर 20 लाख बेस प्राइस वाले हरनूर सिंह अनसोल्ड रहे। 20 लाख बेस प्राइस वाले हिमांशु राणा अनसोल्ड रहे। 20 लाख बेस प्राइस वाले रिंकू सिंह को खरीदने कोलकाता और लखनऊ ने दिलचस्पी दिखाई। कोलकाता ने 55 लाख में खरीदा।

कर्ण शर्मा और ईश सोढ़ी अनसोल्ड

50 लाख बेस प्राइस वाले कर्ण शर्मा अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले ईश सोढ़ी अनसोल्ड रहे। एक करोड़ बेस प्राइस वाले पीयूष चावला अनसोल्ड।

मयंक मारकंडे को मुंबई ने खरीदा, तबरेज शम्सी अनसोल्ड

तेज गेंदबाजों के बाद स्पिनर्स की बोली लगी। 50 लाख बेस प्राइस वाले मयंक मारकंडे को खरीदने के लिए लखनऊ, मुंबई और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। मुंबई ने 75 लाख में खरीदा। एक करोड़ बेस प्राइस वाले तबरेज शम्सी अनसोल्ड रहे। 50लाख बेस प्राइस वाले कैस अहमद अनसोल्ड रहे। शाहबाज नदीम को लखनऊ ने 50 लाख में खरीदा। 50 लाख बेस प्राइस वाले महीष तीक्ष्णा को खरीदने में चेन्नई और कोलकाता ने दिलचस्पी दिखाई। 70 लाख में चेन्नई ने खरीदा।

नवदीप सैनी को राजस्थान ने खरीदा, मुंबई के हुए उनादकट, कूल्टर नाइल अनसोल्ड

75 लाख बेस प्राइस वाले नवदीप सैनी को खरीदने में लखनऊ और मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान ने 2.60 करोड़ में खरीदा। शेल्डन काटरेल अनसोल्ड रहे। 75 लाख बेस प्राइस वाले जयदेव उनादकट को खरीदने के लिए मुंबई और चेन्नई ने दिलचस्पी दिखाई। मुंबई ने 1.30 करोड़ में खरीदा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले नाथन कूल्टर नाइल अनसोल्ड रहे।

लुंगी नगीदी अनसोल्ड, चेतन सकारिया को दिल्ली ने खरीदा

50 लाख बेस प्राइस वाले लुंगी नगीदी अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले चेतन सकारिया को खरीदने में आरसीबी और पंजाब ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली ने 4.20 करोड़ में खरीदा। 50 लाख बेस प्राइस वाले संदीप शर्मा को पंजाब ने 50 लाख में खरीदा।

इशांत शर्मा अनसोल्ड, खलील अहमद को दिल्ली ने खरीदा

1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले इशांत शर्मा अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले खलील अहमद को खरीदने में मुंबई और दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली ने 5.25 करोड़ में खरीदा। 50 लाख बेस प्राइस वाले दुष्मंता चमीरा को खरीदने में लखनऊ और आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ ने दो करोड़ में खरीदा।

शिवम दुबे को चेन्नई ने चार करोड़ में खरीदा

50 लाख बेस प्राइस वाले शिवम दुबे को खरीदने में राजस्थान और लखनऊ ने दिलचस्पी दिखाई। बाद पंजाब और चेन्नई ने भी दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई ने चार करोड़ में खरीदा। 50 लाख ब्रेस प्राइस वाले कृष्णप्पा गौतम को खरीदने में कोलकाता, लखनऊ और दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ ने 90 लाख में खरीदा।

ओडियन स्मिथ को पंजाब ने खरीदा

एक करोड़ बेस प्राइस वाले कैरेबियाई आलराउंडर ओडियन स्मिथ को खरीदने के लिए लखनऊ, पंजाब और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में राजस्थान ने भी दिलचस्पी दिखाई। अंत में 6 करोड़ में पंजाब ने उन्हें खरीदा। 50 लाख बसे प्राइस वाले मार्को जेनसन को खरीदने के लिए राजस्थान और मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद ने भी दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद ने 4.20 करोड़ में खरीदा।

गुजरात के लिए खेलेंगे विजयशंकर

एक करोड़ बेस प्राइस वाले जयंत यादव के लिए लखनऊ और गुजरात ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात ने 1.70 करोड़ में  खरीदा। 50 लाख बेस प्राइस वाले विजयशंकर के लिए गुजरात और चेन्नई ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात ने 1.40 करोड़ में खरीदा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले क्रिस जार्डन अनसोल्ड रहे।

लिविंगस्टोन को पंजाब ने खरीदा

एक करोड़ बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के आलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को खरीदने के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और हैदराबाद की टीम रेस में कूदी। पंजाब ने 11.50 करोड़ में खरीदा। 75 लाख बेस प्राइस वाले डोमिनिक ड्रेक्स को खरीदने में गुजरात और आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात ने 1.10 करोड़ में खरीदा। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले जेम्स नीशम अनसोल्ड रहे।

मार्नस लबुशेन, फिंच और मोर्गन अनसोल्ड

एक करोड़ बेस प्राइस वाले आस्ट्रेलिया के मार्नस लबुशेन अनसोल्ड रहे। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले इयोन मोर्गन भी अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले सौरभ तिवारी भी अनसोल्ड रहे। एरोन फिंच भी अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले चेतेश्वर पुजारा भी अन्सोल्ड।

रहाणे को कोलकाता ने खरीदा, मलान नहीं बिके

एक करोड़ बेस प्राइस वाले अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइटराइडर्स ने एक करोड़ में खरीदा। एक करोड़ बेस प्राइस वाले डेविड मलान अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले मंदीप सिंह को खरीदने के लिए दिल्ली और लखनऊ ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली ने 1.10 करोड़ में खरीदा।

चारु शर्मा ही संभाल रहे आक्शनर का जिम्मा

आज भी आक्शनर का जिम्मा कमेंटेटर चारु शर्मा संभाल रहे हैं। आक्शनर ह्यूग एडमीड्स की पहले दिन अचानक तबियत खराब हो गई थी। इसके बाद चारु ने यह जिम्मा संभाला। एक करोड़ बेस प्राइस वाले एडन मार्करम के लिए सबसे पहले बोली लगी। सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। बाद में मुंबई ने भी दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद ने 2.60 करोड़ में उन्हें खरीदा।

आज इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो इयोन मोर्गन, जिमी नीशम, क्रिस जार्डन, लियाम लिविंगस्टोन, एडेन मार्कराम, ओडियन स्मिथ, रस्सी वान डेर डूसन, डेविड मालन, एडम मिल्न, टिम साउथी, एलेक्स हेल्स, क्रिस जार्डन, ईवोन लुईस, एरोन फिंच, पाल स्टर्लिंग, लुंगी एनगीदी, मार्को जेन्सन, टिम डेविड के लिए बड़ी बोली लगाने की संभावना है। वहीं कुछ इंडियन क्रिकेट की बात करें तो अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, एस श्रीसंत, जयदेव उनादकट, इशांत शर्मा, केदार जाधव, नवदीप सैनी, हनुमा विहारी, मनदीप सिंह, चेतन सकारिया, विजय शंकर, शिवम दुबे, के गौतम, खलील अहमद, मयंक मारकंडे, संदीप शर्मा, मनन वोहरा, राज बावा और यश ढुल जैसे खिलाड़ियों पर नजर होगी।

पहले दिन की खास बातें

आइपीएल मेगा आक्शन के पहले दिन शनिवार को 74 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों ने संयुक्त तौर पर 388 करोड़ रुपये खर्च किए। ईशान किशन, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, अवेश खान, हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, निकोलस पूरन और शार्दुल ठाकुर नीलामी के पहले दिन काफी महंगे बिके। इस दौरान स्टीव स्मिथ, सुरेश रैना, उमेश यादव और डेविड मिलर जैसे 23 खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला। सबसे पहले मार्की खिलाड़ियों की बोली लगी। इसमें श्रेयस सबसे महंगे रहे। कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने उन्हें 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

ईशान किशन अबतक इस आक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मुंबई इंडियंस (MI) ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वह इस साल के आक्शन के अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वहीं आइपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके अलावा दीपक चाहर को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने 14 करोड़ में खरीदा। शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 10.75 करोड़ में खरीदा। वनिंदु हसरंगा को 10.75 करोड़ में खरीदा।

अनकैप्ड खिलाड़ी महंगे बिके 

वाशिंगटन सुंदर और कुणाल पांड्या ने भी बड़ी कमाई की। हैदराबाद ने सुंदर को 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि पांड्या को लखनऊ ने 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा। न्यूजीलैंड के लाकी फर्ग्यूसन को अहमदाबाद ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि जोश हेजलवुड को लखनऊ ने 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा। आवेश खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, रियान पराग और राहुल त्रिपाठी जैसे अनकैप्ड खिलाड़ी भी महंगे बिके। ‘बेबी एबी’ नाम से प्रसिद्ध दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को तीन करोड़ में मुंबई ने खरीदा।