News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

J& K: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक शिव देव सिंह समर्थकों सहित भाजपा में शामिल


जम्मू, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में खोया आधार हासिल करने की जद्दोजहद कर रही कांग्रेस को वीरवार को गहरा आघात लगा। जम्मू जिले के नगरोटा व रायपुर-दोमाना विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस के विधायक रह चुके ठाकुर शिवदेव सिंह वीरवार को समर्थकों समेत भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने जम्मू के त्रिकुटानगर स्थित उनका भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा का मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी नेता, कार्यकर्ता अपना पूरा जोर लगाने के लिए कमर कस लें।

 

उन्होंने कहा कि ठाकुर शिवदेव सिंह व उनके साथ समर्थकों के भाजपा में आने से जम्मू-कश्मीर में अपने बलबूते पर सरकार बनाने के अभियान को बल मिला है। सभी कार्यकर्ता मिशन 50 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने में अपना पूरा योगदान दें। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही भाजपा ने जनाधार बढ़ाने के लिए बेहतर भविष्य तलाश रहे अन्य दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं के अपने दरवाजे खोल रखे हैं। ऐसे में जम्मू जिले के साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी नए कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने के कार्यक्रम हो रहे हैं।