Latest News झारखंड रांची

Jharkhand Panchayat Chunav: रांची के चार प्रखंडों की मतगणना शुरू, 888 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला


 

रांची, । Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण की मतगणना शुरू हो चुकी है। रांची पंडरा बाजार में बनाए गए स्ट्रांग रूम में आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। प्रथम चरण में बुंडू, सोनाहातू, राहे और तमाड़ में मतदान की मतगणना होनी है। मतदान के लिए अलग-अलग काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं।

 

मतगणना करते कर्मी।

पंडरा बाजार समिति में मजदूरों ने बैलट बॉक्स उठाने से किया इनकार, काउंटिंग प्रभावित

मजदूरों को सुबह से खाना नहीं मिलने के कारण अब बुंडू, तमाड़ सोनाहातु और राहे के दूसरे चरण के काउंटिंग को लेकर बैलट बॉक्स का उठाव नहीं कर रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि सुबह से ही पंडरा बाजार समिति में बुला लिया गया है, इसके बाद प्रशासन द्वारा जो खाना उपलब्ध कराना था। वह अब तक मजदूरों को नहीं दिया गया है। ऐसे में दूसरे चरण का काउंटिंग का कार्य प्रभावित है। एक घंटे से काउंटिंग नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि जब तक खाना नहीं दिया जाएगा तब तक बैलट बॉक्स नहीं उठाएंगे।

बता दें कि मतगणना कार्य में कुल 119 टेबल है। प्रखंडवार टेबल की संख्या निर्धारित की गई है। बु्ंडू में 21, तामड़ 49, सोनाहातू 28 और राहे में 21 टेबल मतगणना के लिए है। सभी टेबल पर तीन-तीन मतगणना कर्मी है। चुनावी परिणाम में सात जिला परिषद सदस्य, 65 पंचायत समिति सदस्य, 57 मुखिया और 648 वार्ड सदस्य पद के लिए खड़े उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।

मैदान में खड़े उम्मीदवारों में मुखिया पद के लिए 251, वार्ड सदस्य पद के लिए 423, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 74 और जिला परिषद पद के लिए 43 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें आठ पंचायत समिति सदस्य और 425 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।