News TOP STORIES उत्तराखण्ड नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Joshimath : दो दर्जन मकानों के दरारों की चौड़ाई बढ़ी, मुआवजे की मांग पर स्थानीय अड़े


  1. उत्तराखंड के जोशीमठ में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। भूधंसाव के कारण घरों और होटलों में आई दरारों के बीच अब इन्हें जमीदोंज किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज होटल मलारी इन और माउंट व्यू को ढहाया जाना है। इधर होटल मालिक और स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
  • 01:02 PM, 11 Jan 2023

    डिस्मेंटल किए जाएंगे होटल

    सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम ने कहा कि कह कि जोशीमठ में अभी तक दो होटल जो भूधंसाव के कारण लटक गए है उनको डिस्मेंटल करने का आदेश किया गया है क्योंकि ये होटल आसपास के भवनों के लिए भी खतरा बने हुए है। इसके अलावा अभी किसी का भी भवन नही तोडा जा रहा है।

  • 01:00 PM, 11 Jan 2023

    हितधारकों का सरकार रखेगी पूरा ध्यान

    सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम ने प्रेस वार्ता करते हुए जोशीमठ आपदा को लेकर स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि आपदा राहत के तहत प्रत्येक परिवार को तत्कालिक रूप से 1.50लाख की अंतरिम सहायता दी जाएगी।

  • 12:24 PM, 11 Jan 2023

    दो दर्जन मकानों के दरारों की चौड़ाई और बढ़ी

    जोशीमठ में हालात सामान्य होते दिखाई नहीं दे रहे हैं, ताजा अपडेट के अनुसार दो दर्जन मकानों में दरारों की चौड़ाई और बढ़ती नजर आ रही है, फिलहाल तय किया गया है कि इन मकानों को जमीदोंज करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल नहीं होगा।

  • 11:15 AM, 11 Jan 2023

    चमोली के डीएम हिमांशु खुराना

    चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कर्णप्रयाग में भी दरारें परिलक्षित हुई हैं तो उस जगह को बचाने के लिए IIT रुड़की इस पर अध्ययन कर रहे हैं।

  • 11:06 AM, 11 Jan 2023

    कर्णप्रयाग में बहुगुणा नगर के कई घरों में दरारें दिखाई दीं

  • 10:37 AM, 11 Jan 2023

    होटल मलारी को ‘असुरक्षित’ घोषित किया गया

    जोशीमठ में होटल मलारी को असुरक्षित घोषित किया गया है मगर स्थानीय लोगों के विरोध के कारण इसे तोड़ना की प्रक्रिया को रोक दिया गया है। होटल मालिक ठाकुर सिंह राणा का कहना है कि मैं होटल तोड़े जाने का विरोध नहीं कर रहा हूं। मैं केवल ये कह रहा हूं कि मुझे उचित मुआवजा दिया जाए।

  • 10:01 AM, 11 Jan 2023

    ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी

    उत्तरकाशी में गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में हल्के बादल छाए हुए हैं।

  • 09:20 AM, 11 Jan 2023

    CM धामी ने राहत कोष में दिया एक माह का वेतन

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में आई आपदा को देखते हुए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने को निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ को बचाने और आपदा प्रभावितों के समुचित पुनर्वास के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा भी इस आपदा से निपटने के लिए पूरा सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हम सबका दायित्व है कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों के दुख दर्द को बांटने के लिए पूरी शिद्दत के साथ आगे आएं। दूसरी ओर सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया िक सचिवालय के सभी संवर्ग के अिधकारियों व कर्मचारियों का एक िदन का वेतन आपदा राहत कोष में िदया जाएगा।

  • 09:04 AM, 11 Jan 2023

    जोशीमठ में मौसम ने ली करवट

    जोशीमठ में बुडोजर एक्शन से पहले मौसम ने करवट ली है, पहाड़ियों पर जहां बर्फबारी हो रही है वहीं 14 जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

  • 09:02 AM, 11 Jan 2023

    Joshimath News Live Update in Hindi: होटल मलारी के मालिक और उनका परिवार धरने पर बैठे

    खतरे की जद में आए होटल मलारी को गिराने की प्रक्रिया शुरू होते ही होटल मालिक और उनका परिवार होटल के सामने धरने पर बैठ गया, उनकी मांग है उन्हें मुआवजा दिया जाए।