Latest News पंजाब राष्ट्रीय

PSEB 12th Result 2022: पंजाब बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा परिणाम थोड़ी ही देर में इन ऑप्शन से करें चेक


नई दिल्ली, । PSEB 12th Result 2022: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे 3 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान हायर सेकेंड्री (12वीं) के छात्र-छात्राओं के लिए इस साल आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा आज, 27 जून 2022 को दोपहर 3 बजे की जानी है। परिणाम घोषित किए जाने के लिए बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए अपडेट पीएसईबी द्वारा साझा किया गया था। पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के दौरान बोर्ड द्वारा पंजाब बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2022 भी जारी की जाएगी।

PSEB 12th Result 2022: पंजाब बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा परिणाम इन ऑप्शन से करें चेक

दूसरी तरफ, पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2022 के औपचारिक ऐलान के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in एक्टिव किया जाएगा। परीक्षार्थियों को इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 और विषयवार प्राप्तांक को छात्र ऑनलाइन मार्कशीट के माध्यम से देख पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद स्टूडेंट्स को मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।