News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Karnataka Election Result BJP छोड़ कांग्रेस में जाने वाले शेट्टार चल रहे पीछे पढ़ें हाईप्रोफाइल सीटों का हाल


नई दिल्ली, । कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटों की गिनती जारी है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिल गया है। इस चुनाव में कई बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है, जिनमें मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पूर्व सीएम येदियुरप्पा, जगदीश शेट्टार, कुमारस्वामी शामिल हैं। आइए जानते हैं, हाईप्रोफाइल सीटों का हाल…

हुबली-धारवाड़ सेंट्रल : जगदीश शेट्टार

पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से पीछे चल रहे हैं। उन्हें 19 हजार 170 वोट हासिल हुए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी महेश तेंगिनकाई को 33 हजार पांच वोट हासिल हुए हैं। शेट्टार पहले भाजपा में थे, लेकिन चुनाव से पहले वे कांग्रेस में शामिल हो गए।

चन्नापटना: एच डी कुमारस्वामी

जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी चन्नापटना विधानसभा से आगे चल रहे हैं। कुमारस्वामी को 23 हजार 994 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी सी.पी. योगेश्वर को 22 हजार 135 वोट हासिल हुए हैं। इस सीट को जद (एस) का गढ़ माना जाता है।

शिग्गांव: बसवराज बोम्मई

कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिग्गांव सीट से आगे चल रहे हैं। बोम्मई को 55 हजार 465 वोट हासिल हुए हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार पठान यासिर अहमद खान को 31 हजार 307 वोट हासिल हुए हैं। इसे सबसे हाईप्रोफाइल सीट माना जाता है।

वरुणा: सिद्दरमैया

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्दरमैया वरुणा सीट से आगे चल रहे हैं। सिद्दरमैया को 12 हजार 759 वोट हासिल हुए हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार वी. सोमन्ना को सात हजार 471 वोट हासिल हुए हैं।

कनकपुरा : डी के शिवकुमार

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार कनकपुरा विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। शिवकुमार को 43 हजार 552 वोट हासिल हुए हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार आर. अशोक को सात हजार 645 और जद (एस) के बी नागराजू को सात हजार 377 वोट मिले हैं। शिवकुमार इस सीट से लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं।

चित्तापुर : प्रियांक खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे चित्तापुर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। प्रियांक को 39 हजार 588 मत हासिल हुए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 29 हजार 994 वोट मिले हैं। वे जीत की हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। उनके सामने भाजपा के मणिकांत राठौड़ की चुनौती है। इस सीट को सबसे हाई प्रोफाइल सीट माना जाता है।

कोरातागेरे: जी परमेश्वर

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें आरक्षित सीट कोरातागेरे से प्रत्याशी बनाया गया है। वे अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं। उन्हें 21 हजार 437 मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी को महज सात हजार 645 वोट ही हासिल हुए हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने रिटायर्ड आईएएस अनिल कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है।

अथड़ी: लक्ष्मण सावदी

भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस के टिकट पर अथड़ी विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 40 हजार 225 मत मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 15 हजार 218 मत हासिल हुए। सावदी के खिलाफ भाजपा ने महेश कुमाथल्ली को प्रत्याशी बनाया है।

शिकारीपुरा : बी वाई विजयेंद्र

पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई विजयेंद्र शिकारीपुरा सीट से आगे चल रहे हैं। विजयेंद्र को 19936 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को महज 1320 हासिल हुए हैं। विजयेंद्र के खिलाफ कांग्रेस ने जेबी मलातेश को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से येदियुरप्पा आठ बार चुनाव जीते हैं।