Latest News नयी दिल्ली पंजाब मनोरंजन राष्ट्रीय

Parineeti Raghav Engagement परिणीति के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजा राघव का सरकारी बंगला देखें तस्वीरें


नई दिल्ली,। Parineeti Raghav Engagement आज शाम दिल्ली के एक होटल में आप सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई है। इस मौके पर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है और तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है।

 

नई बहू के घर में आने की खुशी के चलते राघव चड्ढा का सरकारी बंगला दुल्हन की तरह सजाया गया है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि राघव के घर के बाहर फूलों से रंगोली बनाई गई है।

राघव चड्ढा के घर के मुख्य द्वार पर जहां फूलों से रंगोली बनी है, वहीं कई सारे कैंडल भी सजाए गए हैं। यह सजावट शुक्रवार शाम को की गई थी और तब राघव का घर बेहद खूबसूरत लग रहा था।