News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Karnataka Election Results 2023: कांग्रेस को बहुमत मिलते देख भावुक हुए डीके शिवकुमार खरगे बोले


कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर रुझान आ गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों में कर्नाटक में बीते 38 सालों का ट्रेंड बदलता नहीं दिख रहा है। ट्रेंड के अनुसार एक बार फिर राज्य में सरकार बदलती रही है। रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 135 सीटें और भाजपा 65 सीटों पर आगे चल रही है।

भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु में भी भाजपा पिछड़ गई है। वहीं, जेडीएस केवल 22 सीटों पर आगे है।

राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था।

 

2 : 11 : 44 PM

कांग्रेस ने जीती 10 सीटें

चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस 119 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं पार्टी 10 सीटें जीत चुकी है। बीजेपी 57 सीटों पर आगे चल रही है तो 8 जीत ली है।

1 : 31 : 19 PM

Karnataka Election Results 2023 कांग्रेस को मिली 4 सीट पर जीत, 2 पर भाजपा का खुला खाता

Karnataka Election Results 2023 चुनाव आयोग ने अब कर्नाटक चुनाव के नतीजे जारी करना शुरू कर दिया है। ईसीआई के अनुसार, कांग्रेस ने 4 सीट जीत ली है, वहीं 2 पर भाजपा को जीत मिली है।

1 : 20 : 02 PM

सिद्धारमैया बोले- कर्नाटक में 130 से ज्यादा सीटों के साथ कांग्रेस बनाएगी सरकार

सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक में 130 से ज्यादा सीटों के साथ कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत है। कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे क्योंकि वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके थे।

1 : 07 : 50 PM

मल्लिकार्जुन खरगे बोले- ये जनता की जीत

कांग्रेस में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलता देख मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस नहीं, बल्कि जनता की जीत है।

1 : 06 : 37 PM

शिवकुमार बोले- पार्टी को पहले से था मुझपर भरोसा

डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।

1 : 03 : 24 PM

Karnataka Election Results 2023 भावुक हुए डीके शिवकुमार

कर्नाटक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस की जीत देख प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं इस जीत के लिए अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की है और झूठ का पर्दाफाश किया है।

#WATCH | Karnataka Congress President DK Shivakumar gets emotional on his partys comfortable victory in state Assembly elections pic.twitter.com/ANaqVMXgFr

— ANI (@ANI) May 13, 2023

12 : 59 : 46 PM

शख्स ने अपने सीने पर ‘सिद्धारमैया सीएम’ का टैटू गुदवाया

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बीच मैसूर में एक शख्स ने अपने सीने पर सिद्धारमैया सीएम का टैटू गुदवाया।

#WATCH | Man engraved with ‘Siddaramaiah CM’ tattoo on his chest in Mysuru, as Congress consolidates win in Karnataka elections pic.twitter.com/fiu0JiFZ4T

— ANI (@ANI) May 13, 2023

12 : 33 : 52 PM

Karnataka Chunav Result 2023- सिद्धारमैया के आवास के बाहर समर्थकों ने मनाया जश्न

रुझानों में कांग्रेस को 124 सीटें मिलते देख कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के आवास के बाहर समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता सिद्धारमैया के नारे लगा रहे हैं।

#WATCH | Jubilant Congress workers and Siddaramaiah supporters raise slogans outside his residence in Mysuru.

While the party secured a majority in the #KarnatakaElections, Siddaramaiah continues his lead in Varuna constituency. pic.twitter.com/T5znlIqyRo

— ANI (@ANI) May 13, 2023

12 : 21 : 41 PM

Karnataka Election Result 2023- भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में अपनी हार मानी

कर्नाटक चुनाव के रुझानों में भाजपा को हार मिलती देख पार्टी ने अपनी हार मान ली है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हम बेहतर नहीं कर पाए और अब विस्तृत विश्लेषण करेंगे। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर हम सिर्फ विश्लेषण ही नहीं करेंगे बल्कि यह भी देखेंगे कि विभिन्न स्तरों पर क्या कमियां रही हैं।

12 : 16 : 33 PM

Karnataka Election Results 2023- डीके शिवकुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया

राज्य में जीत पाते देख कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में अपने आवास के बाहर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। कर्नाटक चुनाव परिणामों में कांग्रेस पार्टी भाजपा से काफी आगे निकल गई है।

#WATCH | Karnataka Congress President DK Shivakumar greets party workers gathered outside his residence in Bengaluru as the party surges ahead of BJP in Karnataka election results pic.twitter.com/aIN4qyMjqm

— ANI (@ANI) May 13, 2023

12 : 09 : 48 PM

Karnataka Election Results 2023 Live कांग्रेस कल करेगी विधायक दल की बैठक

Karnataka Election Result 2023 Live कर्नाटक में बड़ी जीत की ओर बड़ रही कांग्रेस पार्टी ने कल सुबह बेंगलुरु में  विधायक दल की बैठक बुलाई है। पार्टी बहुमत के निशान को पार कर 122  सीटों पर आगे चल रही है।

12 : 08 : 02 PM

Karnataka Chunav Results 2023- रुझानों में बहुमत के बाद कांग्रेस को अभी से ऑपरेशन लोटस का डर

कांग्रेस को रुझानों में बहुमत मिलता दिख रहा है। इसी के साथ पार्टी में अभी से ऑपरेशन लोटस का डर सताने लगा है। कांग्रेस ने कर्नाटक के विधायकों के लिए रिजॉर्ट बुकिंग करा दी है।

12 : 03 : 24 PM

राहुल की गदा लिए फोटो जारी, दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए कर्नाटक विजय के पोस्टर

राहुल की गदा लिए फोटो जारी, दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए कर्नाटक विजय के पोस्टर

कर्नाटक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को जीत मिलते देख कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने राहुल गांधी की गदा लिए फोटो जारी की है। उन्होंने इसी के साथ ट्वीट कर जय बजरंग बली लिखा। दूसरी ओर दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक विजय के पोस्टर लगाए।

11 : 45 : 36 AM

Karnataka Election Result 2023 Live डीके शिवकुमार के आवास पर जश्न

Karnataka Election Result 2023 Live रुझानों में कांग्रेस को बहुमत देख पार्टी के कार्यकर्ता बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के आवास पर जश्न मनाने लग गए हैं।

#WATCH | Congress party workers celebrate at the residence of Karnataka Congress chief DK Shivakaumar in Bengaluru as the Congress party surges ahead and crosses halfway mark in #KaranatakaElectionResults pic.twitter.com/BNf6zZ78BY

— ANI (@ANI) May 13, 2023

11 : 40 : 07 AM

Karnataka Election Result 2023 Live कांग्रेस को 42.93 फीसद वोट शेयर

Karnataka Election Result 2023 Live चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस को 42.93 फीसद वोट शेयर, बीजेपी को 36.17 फीसद वोट शेयर और जेडीएस को 12.97 फीसद वोट शेयर मिला है।

11 : 27 : 29 AM

रुझानों में AAP, JDU, AIMIM को नोटा से भी कम वोट

चुनाव आयोग के रुझानों में कई बड़ी पार्टियों की खस्ताहालत दिख रही है। AAP, AIMIM को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। वहीं, अभी तक JDU को 0 फीसद वोट शेयर मिला है।

11 : 24 : 03 AM

Karnataka Election Result 2023 कर्नाटक की सभी सीटों पर आए रुझान, कांग्रेस को बहुमत

Karnataka Election Result 2023  कर्नाटक की सभी सीटों पर चुनाव आयोग ने रुझान जारी कर दिए हैं। रुझानों के अनुसार कांग्रेस को 118 सीटों के साथ बहुमत मिल रहा है तो भाजपा को 73 सीटें मिल रही है।

11 : 07 : 51 AM

रुझानों में कांग्रेस सरकार, अब 117 सीटों पर चल रही आगे

Karnataka Election Result 2023 चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनती दिख रही है। 11 बजे तक के रुझानों के तहत कांग्रेस को 117 तो भाजपा को 71 सीटें मिल रही है। वहीं, जेडीएस 28 सीटों पर आगे चल रही है।

10 : 58 : 55 AM

Karnataka Election Result 2023 Live कांग्रेस मुख्यालय में आतिशबाजी शुरू, मिठाई बांट रहे कार्यकर्ता

Karnataka Election Result 2023 Live  कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक चुनाव के रुझानों में जीत मिलते देख दिल्ली में AICC कार्यालय में आतिशबाजी शुरू हो गई है। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के बेंगलुरु आवास के बाहर मिठाई बांटी जा रही है।

#WATCH | Fireworks at AICC office in Delhi as the party crosses halfway mark in #KarnatakaElectionResults2023 pic.twitter.com/C4SV4R8sBE

— ANI (@ANI) May 13, 2023

10 : 49 : 42 AM

एचडी कुमारस्वामी के बेटे रुझानों में काफी पीछे

एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी रुझानों में काफी पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार निखिल 13000 से ज्यादा वोटों से पीछे हैं।

10 : 45 : 08 AM

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत

चुनाव आयोग ने शुरुआती रुझान जारी कर दिए हैं। 10 बजकर 30 मिनट के रुझानों तक कांग्रेस को 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, भाजपा को 73 सीटें मिल रही है।

10 : 20 : 48 AM

Karnataka Election Result 2023 Live शेट्टार को छोड़, कांग्रेस के सभी बड़े नेता आगे

कर्नाटक चुनाव नतीजों के रुझानों में कांग्रेस के सभी बड़े नेता आगे चल रहे हैं। हालांकि, भाजपा से कांग्रेस में आए जगदीश शेट्टार 7000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

10 : 12 : 14 AM

Karnataka Election Result 2023 सिद्धारमैया बोले- बड़ी जीत की ओर कांग्रेस

Karnataka Election Result 2023 कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने रुझानों में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलते देख खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि कि कांग्रेस को इस बार बड़ा बहुमत मिलेगा।

10 : 02 : 07 AM

KarnatakaPolls मंदिर पहुंचे एचडी कुमारस्वामी, रुझानों में मिल रही हार

KarnatakaPolls कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम की मतगणना के बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी बेंगलुरु के एक मंदिर में पूजा करने पहुंचे हैं। रुझानों में जेडीएस को बड़ी हार मिलती दिख रही है।

9 : 54 : 56 AM

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू किया

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रुझानों में पार्टी को बहुमत मिलते देख जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता अपने नेतृत्व की सराहना कर रहे हैं।

#WATCH | Karnataka Congress workers hail party leadership as they celebrate the partys lead in 95 Assembly constituencies

Visuals from Congress office in Bengaluru pic.twitter.com/wHETDrMVuz

— ANI (@ANI) May 13, 2023

9 : 50 : 35 AM

Karnataka Result 2023 सीएम बसवराज बोम्मई शिगगांव सीट से आगे

Karnataka Election Result 2023 कर्नाटक के सीएम और बीजेपी नेता Basavaraj Bommai शिगगांव विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

9 : 46 : 33 AM

शिगगांव में भाजपा कार्यालय में घुसा सांप

शिगगांव में भाजपा कार्यालय परिसर में सांप घुसने की खबर मिली है। सीएम की मौजूदगी के बीच रेस्क्यू किया गया।

#WATCH A snake which had entered BJP camp office premises in Shiggaon, rescued; building premises secured amid CMs presence pic.twitter.com/1OgyLLs2wt

— ANI (@ANI) May 13, 2023

9 : 34 : 21 AM

जगदीश शेट्टार अपनी सीट से पीछे

भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के बोम्मई सरकार के 8 मंत्री भी पीछे चल रहे हैं।

9 : 27 : 36 AM

काउंटिंग के बीच हनुमान मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी

कर्नाटक में काउंटिंग के बीच प्रियंका गांधी शिमला में मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंची। प्रियंका ने शिमला स्थित प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

आज कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी ने शिमला स्थित प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। pic.twitter.com/IlTXdYAtjN

— Congress (@INCIndia) May 13, 2023

9 : 21 : 55 AM

Karnataka Election Result 2023 रुझानों में कांग्रेस को बड़ा बहुमत

Karnataka Election Result 2023 रुझानों में कांग्रेस को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। कांग्रेस अब 137 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा 68 सीटों पर आगे है। जेडीएस केवल 17 सीटों पर आगे है।

9 : 10 : 19 AM

Karnataka Election Result 2023 Live रुझानों में फिर पलटा पासा, भाजपा को बहुमत

Karnataka Election Result 2023 Live रुझानों में फिर से पासा पलट गया है। भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा 116 सीटों पर आगे चल रही है।

9 : 00 : 46 AM

Karnataka Result 2023 डी के शिवकुमार अपनी सीट से बड़े अंतर से आगे

Karnataka Election Result 2023 कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार अपनी सीट से बड़े अंतर से आगे चल रहे है। शिवकुमार कनकपुरा से 8 हजार वोटों से आगे हैं।

8 : 57 : 23 AM

Karnataka Election Result 2023 Live कांग्रेस ने 107 सीटों पर बनाई बढ़त

Karnataka Election Result 2023 Live रुझानों में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी बढ़त बना ली है। पार्टी 107 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, भाजपा नुकसान के साथ 89 सीटों पर आगे है।

8 : 52 : 54 AM

Karnataka Election Result 2023 रुझानों में कांग्रेस ने फिर बनाई बड़ी बढ़त

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने फिर से 100 के आंकड़े को पार कर लिया है। कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से केवल 12 सीट दूर है और 101 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा अब 84 सीटों पर आगे है। इसके अलावा जद (एस) केवल 15 सीटों पर आगे है।

8 : 45 : 00 AM

सेंट्रल कर्नाटक में फिर उलटफेर, भाजपा आगे

Karnataka Election Result 2023 Live  रुझानों में सेंट्रल कर्नाटक में फिर उलटफेर देखा जा रहा है। भाजपा ने अपने गढ़ में फिर बढ़त बना ली है।

8 : 33 : 26 AM

कांग्रेस बहुमत से 5 सीट दूर, भाजपा पिछड़ी

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत से केवल 5 सीट दूर रह गई है। भाजपा अपने गढ़ माने जाने वाले बेंगलुरु से भी पिछड़ गई है।

8 : 31 : 29 AM

Karnataka Election Result 2023: पिछली बार मेरे पिता की सरकार ने अच्छा काम किया था- यतींद्र

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के बेटे और कांग्रेस नेता यतींद्र सिद्दरमैया ने कहा कि एक बेटे के रूप में मैं निश्चित रूप से अपने पिता को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहूंगा। पिछली बार उनकी सरकार ने बहुत अच्छा शासन किया था। इस बार भी अगर वे सीएम बनते हैं तो भाजपा सरकार ने जो कुशासन दिया है, वह उनके द्वारा ठीक किया जाएगा। इसलिए राज्य के हित में भी मुझे लगता है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

8 : 27 : 02 AM

Karnataka Election Result 2023: सिद्दरमैया के बेटे ने कहा- मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए

Karnataka Election Result 2023: कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के बेटे यतींद्र सिद्दरमैया ने कहा कि बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए हम कुछ भी करेंगे…कर्नाटक के हित में मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

8 : 17 : 28 AM

Karnataka Election Result 2023 कांग्रेस को पीछे छोड़ भाजपा फिर आगे

Karnataka Election Result 2023 शुरुआती रुझानों में भाजपा कांग्रेस को पीछे छोड़ फिर से आगे हो गई है। भाजपा 65 सीटों पर आगे हो गई है, जबकि कांग्रेस 61 पर आगे है। जेडीएस 10 सीटों पर आगे हैं।

8 : 15 : 34 AM

शुरुआती रुझानों में अब कांग्रेस आगे

शुरुआती रुझानों में अब कांग्रेस आगे हो गई है। कांग्रेस को 60 सीटें मिल रही है तो भाजपा 55 पर आगे चल रही है।

8 : 04 : 25 AM

Karnataka Election Result शुरुआती रुझानों में भाजपा-कांग्रेस में टक्कर

शुरुआती रुझानों में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है। दोनों पार्टियां 10 सीटों पर आगे चल रही है।

7 : 51 : 41 AM

बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज में मतगणना के लिए सुरक्षित स्ट्रांग रूम खोला गया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना कुछ ही मिनट में शुरू होने वाली है। इससे पहले बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज में स्थापित सुरक्षित स्ट्रांग रूम खोला गया।

#WATCH | Secure strong room established at Bengalurus Mount Carmel College being opened ahead of counting of votes in Karnataka Assembly elections pic.twitter.com/8BK6N4rqgD

— ANI (@ANI) May 13, 2023

7 : 45 : 10 AM

Karnataka Result 2023 नतीजों से पहले ही कांग्रेस कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न शुरू

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले ही दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया जा रहा है।

#WATCH दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया जा रहा है। #KarnatakaElectionResults2023 pic.twitter.com/evO2JVzlLq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023

7 : 33 : 38 AM

Karnataka Election Result 2023 कांग्रेस समर्थकों ने जीत के लिए किया हवन

Karnataka Election Result 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों से पहले कांग्रेस समर्थकों ने पार्टी की जीत के लिए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हवन किया।

#WATCH दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों से पहले कांग्रेस समर्थकों ने पार्टी की जीत के लिए हवन किया।

(दृष्य AICC कार्यालय के बाहर के हैं।) pic.twitter.com/0JkIrnJbSh

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023

7 : 26 : 47 AM

Karnataka Election Result मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

कर्नाटक में मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बेंगलुरु अर्बन के डीसी दयानंद केए के अनुसार प्रत्येक स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल और मतगणना केंद्र परिसर में पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात हैं।

7 : 19 : 54 AM

कांग्रेस ने किया जीत का दावा

कांग्रेस नेता सलीम अहमद ने दावा किया है कि कांग्रेस एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सलीम ने कहा कि कर्नाटक की जनता बदलाव की ओर देख रही है, वे वर्तमान सरकार से तंग आ चुकी हैं।

7 : 09 : 09 AM

Karnataka Election Result: सीएम बोम्मई के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी

कर्नाटक में कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। हुबली में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है।

6 : 55 : 16 AM

Karnataka Election 2023: गुलबर्गा विश्वविद्यालय परिसर में मतगणना केंद्र पर बढ़ाई गई सुरक्षा

कर्नाटक के गुलबर्गा विश्वविद्यालय परिसर, कलबुर्गी में स्थापित मतगणना केंद्र पर पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां पर नौ सीटों पर हुए वोटों की गिनती की जाएगी।

6 : 49 : 26 AM

पांच में से तीन Exit Poll में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले

कांग्रेस को पांच साल बाद एक बार फिर सत्ता में वापसी का भरोसा है। आपको बता दें कि पांच में से तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जताई गई थी।

सी-वोटर एग्जिट पोल:

कांग्रेस: 100 से 112 सीटें

भाजपा: 83 से 95 सीटें

जेडीएस: 21 से 29 सीटें

रिपब्लिक टीवी- P MARQ एग्जिट पोल:

कांग्रेस: 94 से 108 सीटें

भाजपा: 85 से 100 सीटें

जेडीएस: 24 से 32 सीटें

न्यूज 24- टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल:

कांग्रेस: 120 सीटें

भाजपा: 92 सीटें

जेडीएस: 12 सीटें

6 : 36 : 44 AM

मतगणना केंद्र पर तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को हुए मतदान की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। तस्वीरें माउंट कार्मेल कॉलेज मतगणना केंद्र से हैं।#KarnatakaElectionResults pic.twitter.com/jZqBeiIm1b

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023

5 : 20 : 58 AM

हम सिर्फ अपना काम कर रहे, अभी नतीजों का करें इंतजार: डीके शिवकुमार

कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले पार्टी की बैठक के बाद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि हम सिर्फ अपना काम कर रहे हैं। अभी नतीजों का इंतजार कीजिए।

#WATCH हम सिर्फ अपना काम कर रहे हैं। अभी नतीजों का इंतजार कीजिए: कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले पार्टी की बैठक के बाद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, बेंगलुरु#KarnatakaAssemblyElections2023 pic.twitter.com/TTGZVfpXtL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2023

5 : 17 : 08 AM

विधायकों को खतरे से बचाने के लिए कांग्रेस का प्लान बी तैयार

कर्नाटक में बड़ी जीत की उम्मीद कर रही कांग्रेस चुनाव नतीजे आने के बाद कोई सियासी जोखिम नहीं लेना चाहती। इसीलिए नए चुने गए विधायकों को भाजपा के पोचिंग के खतरों से बचाने के लिए पार्टी की पूरी तैयारी है। इसमें विधायकों को एकजुट कर हालात के हिसाब से कर्नाटक से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का विकल्प भी शामिल है।

कांग्रेस शासित तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेताओं को पार्टी ने आपरेशन लोटस की किसी कोशिश को नाकाम करने का जिम्मा सौंपा है। नए विधायकों को जरूरत पड़ने की स्थिति में कर्नाटक से बाहर ले जाने के लिए चार्टर प्लेन की व्यवस्था भी कर ली गई है।

कांग्रेस के चुनाव नतीजों में स्पष्ट बहुमत की अपनी उम्मीद के बावजूद विधायकों की सुरक्षा को लेकर इस विशेष सर्तकता तैयारी के बारे में अनौपचारिक बातचीत में पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों ने कहा कि हम ऐसी कोई स्थिति नहीं देख रहे, मगर भाजपा के पुराने अनुभवों को देखते हुए बेफ्रिक रहने की गलती भी नहीं की जा सकती।

5 : 08 : 43 AM

क्या 38 साल का ट्रेंड तोड़ पाएगी भाजपा ?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहारे सत्तारूढ़ भाजपा 38 साल पुराने चुनावी भ्रम को तोड़ने की कोशिश कर रही है, जहां लोगों ने सत्ता में आने वाली पार्टी को कभी भी वोट नहीं दिया है, जबकि कांग्रेस मनोबल बढ़ाने वाली जीत की उम्मीद कर रही है।

साथ ही यह देखना भी दिलचस्प होगा कि त्रिशंकु जनादेश की स्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली जेडीएस किंगमेकर या किंग के रूप में उभरेगी या नहीं।

3 : 58 : 36 AM

कर्नाटक के इन निर्वाचन क्षेत्रों पर टिकी रहेंगी सभी की निगाहें

कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए 113 के जादुई आंकड़े की जरूरत है। ऐसे में हम राज्य के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। जिनमें वरुणा, कनकपुरा, शिगगांव, हुबली-दरवाड़, चन्नापटना, शिकारीपुरा, चित्तपुर, रामनगर और चिकमंगलूर शामिल हैं।

3 : 09 : 48 AM

JDS को लेने दें अपना फैसला: डीके शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि जेडीएस को अपना फैसला करने दें। दरअसल, जेडीएस के राष्ट्रीय प्रवक्ता तनवीर अहमद ने कहा था कि किस पार्टी को समर्थन देना है, यह पहले ही तय कर लिया है।

शिवकुमार ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि जेडीएस ने क्या फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है, इसलिए उन्हें अपना फैसला लेने दें।

2 : 22 : 43 AM

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर पार्टी नेताओं की हुई बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पार्टी महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार और पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर सहित अन्य नेताओं के बीच गहन चर्चा हुई।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायकों को एकजुट रखने के तरीकों पर चर्चा की और स्पष्ट जनादेश न होने की स्थिति में निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क साधने के बारे में भी विचार-विमर्श किया।

2 : 02 : 26 AM

सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस को दिखाया गया आगे: जयराम रमेश

सभी एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि कांग्रेस पार्टी आगे है, किसी ने भाजपा को बहुमत नहीं दिया। कर्नाटक में इस बार हमारी रणनीति का एक ही सिद्धांत था कि ये स्थानीय चुनाव हैं, प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव नहीं हैं। हमने हमारी रणनीति को वोकल फॉर लोकल बनाया और इसलिए कांग्रेस की जीत… pic.twitter.com/FUwpPE0baR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2023

12 : 41 : 14 AM

2615 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला, मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम

कर्नाटक के 2,615 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने वाला है। दोपहर तक रुझानों से स्पष्ट हो जाएगा कि कौन-कौन से उम्मीदवार जीतने वाले हैं। बता दें कि सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। ऐसे में मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं।