Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Kerala : केरल के सीएम विजयन पर स्वप्ना सुरेश ने फोड़ा एक और बम,


कोच्चि, । केरल में सोने की तस्करी का मामला अभी थमा भी नहीं था कि सीएम विजयन पर लगातार नए आरोप लगते जा रहे हैं। मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने एक बार फिर आरोप लगाया है कि राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अपने परिवार के व्यवसायिक हित के लिए कई लोगों से सांठगांठ करते थे। स्वप्ना ने कहा कि सितंबर 2017 में सीएम ने अपनी बेटी के आईटी व्यवसाय खोलने के लिए बोली को स्वीकृति देने हेतु शारजाह के शासक से अधिकारिक दौरे के दौरान मदद मांगी थी। स्वप्ना ने यह दावा एर्नाकुलम जिला सत्र न्यायालय के समक्ष दायर एक हलफनामे में किया जो बुधवार को सार्वजनिक हुआ।

सीएम के दावे पर कहा- जल्द करूंगी और खुलासा

विजयन के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कि वह उन्हें नहीं जानता, स्वप्ना ने कहा कि वह बहुत जल्द मीडिया के माध्यम से सीएम को उनके आधिकारिक आवास पर अपनी उपस्थिति की याद दिलाएंगी और नया खुलासा करेंगी। एर्नाकुलम जिला सत्र न्यायालय में दायर हलफनामे में, उसने आरोप लगाया कि शारजाह के शासक ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनके परिवार के साथ चर्चा की।

 

निजी बैठक का किया था इंतजाम

स्वप्ना ने आगे कहा कि 2017 में, शारजाह के शासक ने केरल की अपनी यात्रा के दौरान क्लिफ हाउस (सीएम का आधिकारिक निवास) का दौरा किया। मुख्यमंत्री के साथ बैठक के दौरान, उनके परिवार ने शारजाह के शासक को इस व्यावसायिक हित के बारे में सूचित किया। मुख्यमंत्री की बेटी वीना विजयन ने शारजाह में एक आईटी उद्यम शुरू करने में रुचि व्यक्त की। लेकिन शारजाह से कुछ असहमति के बाद परियोजना को छोड़ दिया गया था। स्वप्ना ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के परिवार को शारजाह के शासक से बातचीत करने का तरीका बताने क्लिफ हाउस आईं थी जब सीएम ने आधिकारिक बैठक के अलावा एक निजी बैठक का अनुरोध किया था और इसकी व्यवस्था उन्होंने ही की थी।